Fino Payments Bank के MD गिरफ्तार, GST कानून के तहत कार्रवाई, बैंक ने दी ये सफाई
Fino Payments Bank के एमडी और सीईओ ऋषि गुप्ता को GST कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है. इसके बाद बैंक ने सफाई देते हुए कहा है कि मामला उसके कुछ बिजनेस पार्टनर्स से जुड़ा है और बैंक की अनुपालन प्रक्रियाओं से संबंधित नहीं है. कंपनी ने भरोसा दिलाया कि संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा और ग्राहकों या निवेशकों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा.
Fino Payments Bank MD arrested: Fino Payments Bank के एमडी और सीईओ ऋषि गुप्ता को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है. उन पर ये कार्रवाई CGST और SGST एक्ट के तहत की गई है. ये जानकारी खुद बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में दी. हालांकि बैंक ने सफाई देते हुए कहा कि ये जांच बैंक के कुछ बिजनेस पार्टनर्स से जुड़ी है और इसका बैंक की GST अनुपालन प्रक्रिया से कोई नाता नहीं है.
बैंक ने यह भी भरोसा दिलाया कि वह संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहा है और इससे बैंक के कामकाज पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है.
CFO को सौंपी गई कमान
इस दौरान बैंक ने अपने चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर केतन मर्चेंट को संगठन का प्रमुख नियुक्त किया है, जिससे स्थिति को संभाला जा सके. वे एमडी और सीईओ ऋषि गुप्ता की अनुपस्थिति में रोजमर्रा के कामकाज की निगरानी करेंगे. जब तक बोर्ड कोई अन्य निर्णय नहीं लेता या गुप्ता दोबारा पदभार नहीं संभाल लेते, तब तक वे इस जिम्मेदारी को संभालेंगे.
ग्राहकों को नहीं होगी दिक्कत
Fino Payments Bank के मुख्य वित्तीय अधिकारी केतन मर्चेंट ने एक बयान में कहा कि बैंक में मजबूत कॉरपोरेट गवर्नेंस, सुदृढ़ अनुपालन ढांचा और प्रभावी प्रक्रियाएं लागू हैं. वे GST समेत सभी कानूनों का अनुपालन करते हैं. उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे ग्राहकों, निवेशकों और सभी हितधारकों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि बैंक के कारोबार का संचालन बिना किसी बाधा के जारी रहेगा और सेवाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.
Latest Stories
अभी नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, सरकार ने लिया बड़ा फैसला; रूस से LNG खरीदने पर कर सकती है विचार
Crude Oil महंगा होने के बावजूद क्यों चढ़ रहा है US Dollar? समझिए पूरा मामला
खाड़ी क्षेत्र में 38 भारतीय जहाज फंसे, हफ्ते भर में 36% तक उछला क्रूड; स्ट्रेट ऑफ होर्मुज तनाव ने बढ़ाई टेंशन
