अक्टूबर में तीन गुना बढ़ा गोल्ड का इंपोर्ट, जानें- किस देश से भारत खरीद रहा सबसे अधिक सोना
Gold Import Data: राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतें 1.29 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास हैं. आंकड़ों पर टिप्पणी करते हुए वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि आयात में वृद्धि का कारण त्योहारी मांग हो सकती है. अक्टूबर 2025 में चांदी का इंपोर्ट भी 528.71 फीसदी बढ़कर 2.71 अरब डॉलर हो गया.
Gold Import Data: देश का सोने का इंपोर्ट अक्टूबर में लगभग तीन गुना होकर 14.72 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है. अक्टूबर 2024 में सोने का आयात 4.92 अरब डॉलर था. कुल मिलाकर इस वित्त वर्ष में अप्रैल-अक्टूबर के दौरान आयात 21.44 फीसदी बढ़कर 41.23 अरब डॉलर हो गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 34 अरब डॉलर था. उच्च सोने के आयात के कारण देश का व्यापार घाटा (आयात और निर्यात के बीच का अंतर) अक्टूबर में 41.68 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है.
कहां से होता है सबसे अधिक इंपोर्ट?
राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतें 1.29 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास हैं. आंकड़ों पर टिप्पणी करते हुए वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि आयात में वृद्धि का कारण त्योहारी मांग हो सकती है. स्विट्जरलैंड सोने के आयात का सबसे बड़ा स्रोत है, जिसकी हिस्सेदारी लगभग 40 फीसदी है, इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (16 फीसदी से अधिक) और दक्षिण अफ्रीका (लगभग 10 फीसदी) का स्थान है. देश के कुल आयात में इस बहुमूल्य धातु का हिस्सा 5 फीसदी से अधिक है.
अक्टूबर 2025 में चांदी का इंपोर्ट भी 528.71 फीसदी बढ़कर 2.71 अरब डॉलर हो गया.
चीन के बाद भारत में सोने की सबसे अधिक खपत
इस महीने के दौरान स्विट्ज़रलैंड से आयात 5.08 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया. इस वित्त वर्ष अप्रैल-अक्टूबर में, आयात 10.54 बढ़कर 15.4 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया. चीन के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोने का उपभोक्ता है. आयात मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करता है.
भारत का चालू खाता घाटा (CAD) 2025-26 की अप्रैल-जून अवधि के दौरान सकल घरेलू उत्पाद का 0.2 फीसदी या 2.4 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह सकल घरेलू उत्पाद का 0.9 फीसदी या 8.6 अरब अमेरिकी डॉलर था. सेवाओं के निर्यात में वृद्धि से इसमें मदद मिली.
Latest Stories
एक घर बेचकर कई प्रॉपर्टी खरीदी, फिर भी नहीं लगा टैक्स! ITAT का बड़ा फैसला
Dhanteras 2026: सोना खरीदने से पहले जरूर करें ये काम, हॉलमार्क के साथ ऐसे जांचें शुद्धता
MS Dhoni ने कैसे बनाया 1,000 करोड़ का साम्राज्य? जानें निवेश के 7 सबक
