Ventura Report: पिछली अक्षय तृतीया से सोना 30 फीसदी बढ़ा, अगले साल तक इतना होगा भाव!

पिछले वर्ष अक्षय तृतीया के बाद से सोने की कीमतों में 30% की तेज रैली देखी गई है. फिलहाल यह 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है. Ventura की एक रिपोर्ट में विश्लेषकों ने अगली अक्षय तृतीया यानी 19 अप्रैल, 2026 तक सोने के भाव का अनुमान लगाया है.

सोने में मॉनिंग्स्टार ने भी बड़ी गिरावट का अनुमान लगाया है Image Credit: money9live

Akshaya Tritiya 2025 से ठीक पहले सोने का भाव ऑल टाइम हाई के आसपास बना हुआ है. 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास मौजूद भाव निवेशकों में सोने की रैली के फायदे से वंचित रहने की भावनाएं जगा रहे हैं. इसी बड़ी वजह है कि 2024 में अक्षय तृतीया पर सोने का भाव 73,240 रुपये प्रति 10 ग्राम था. अब यह 1 लाख रुपये के आसापास है. इस तरह सोने के भाव में करीब 30 फीसदी की तेजी आई है. इसे देखते हुए ही तमाम निवेशक सोने के भाव में अगले वर्ष यानी अक्षय तृतीया 2026 तक बड़ी तेजी का अनुमान लगा रहे हैं. बहरहाल, यहां Ventura Securities ने सोने के हिस्टोरिकल ट्रेंड का अध्ययन कर बताया है कि अगले वर्ष तक सोने का भाव कहां तक पहुंच सकता है.

क्या अक्षय तृतीया पर सोना खरीदें?

वेंचुरा सिक्योरिटीज के आंकड़ों के मुताबिक सोने ने पिछले आठ वर्षों में लगातार पॉजिटिव रिटर्न दिया है. 2018 से हर अक्षय तृतीया के दौरान सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. फिलहाल, अक्षय तृतीया करीब आ रही है. इस दिन सोना खरीदने की परंपरा रही है. ऐसे में निवेशकों के सामने दुविधा है कि क्या इतने ऊंचे स्तर पर सोना खरीदना चाहिए. बहरहाल, विश्लेषकों की तरफ से दिए गए टार्गेट प्राइस पर गौर करें, तो अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने से निवेशकों को लाभ हो सकता है.

वर्षकीमत प्रति 10 ग्रामफीसदी में रिटर्न
202595,90031%
202473,24022%
202359,84518%
202250,8087%
202147,6762%
202046,52747%
201931,7291%
201831,5349%
201728,873-3%
201629,80511%
201526,936-11%
स्रोत: Ventura Securities

कितना है अगले वर्ष का टार्गेट

Ventura Securities की रिपोर्ट के मुताबिक विश्लेषकों का अनुमान है कि सोने का भाव अगले वर्ष अक्षय तृतीया तक 1,04,000 से 1,10,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है. वेंचुरा की रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया में फिलहाल तमाम वजहों से अस्थिरता बनी रहने की आशंकाएं दिख रही हैं. इसके अलावा इस बीच अगर अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कटौती की, तो सोने में फिर से रैली आ सकती है. दूसरी तरफ अगर कटौती नहीं होती है और अमेरिकी इकोनॉमी मजबूत होती है, तो 3,000-2,900 डॉलर प्रति औंस या 90,000-87,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक तक गिर सकता है.

यह भी पढ़ें: अक्षय तृतीया पर Jio Gold का ऑफर, डिजिटल गोल्ड खरीदने करने पर मिलेगा 2 फीसदी फ्री सोना

Latest Stories

ये हैं दुनिया के टॉप-5 हॉस्पिटल, जानें भारत के किन अस्पतालों को मिली कौन सी रैंकिंग; Brand Finance ने जारी की लिस्ट

Reliance ने ऑस्ट्रेलियाई FMCG बाजार में की एंट्री, Goodness Group में मेजॉरिटी हिस्सेदारी खरीदी

चीन से जुड़े FDI नियमों में नरमी की तैयारी, बदल जाएगा निवेश का समीकरण? जानें क्या हो सकता है शेयर बाजार पर असर

क्या रूस से तेल की खरीद बंद होगी? ट्रंप के दावे के बाद भारत ने अपना रुख किया साफ, जानें क्या बोला MEA

अमेरिका- यूरोपियन यूनियन से डील के बाद अब भारत-चीन ट्रेड पर बड़ा सिग्नल, FDI नियमों पर ढील के संकेत

DDGS क्या है और क्यों खोले गए अमेरिका के लिए दरवाजे, जानें भारत पर इसका असर, सेब-सोयाबीन पर क्या बोली सरकार?