Gold-Silver Price 07-02-2026: दो दिन की गिरावट के बाद सोने-चांदी में वापसी, MCX पर 3% तक उछले भाव; जानें कहां पहुंचा भाव
लगातार दो कारोबारी सत्रों की भारी बिकवाली के बाद सोने और चांदी की कीमतों में MCX पर मजबूत रिकवरी देखने को मिली है. मार्च डिलीवरी वाले गोल्ड और सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट्स में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई, हालांकि रिटेल सर्राफा बाजार में अभी भी कीमतों पर दबाव बना हुआ है.
Gold-Silver Price Today: लगातार दो कारोबारी सत्रों की तेज बिकवाली के बाद आखिरकार सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार रिकवरी देखने को मिली है. MCX पर मार्च डिलीवरी वाले गोल्ड और सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट्स में शुक्रवार, 6 फरवरी की रात कारोबार बंद होने तक 3 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई. इससे पहले मुनाफावसूली का दबाव, डॉलर की मजबूती और अमेरिका-ईरान के बीच संभावित बातचीत की खबरों के चलते निवेशकों का सेफ-हेवन एसेट्स से रुख कमजोर हुआ था, जिससे कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट आई थी. हालांकि अब दो दिन बाद यह गिरावट थमती नजर आई और बाजार में खरीदारी लौटी.
चांदी में कितनी तेजी आई?
शुक्रवार, 6 फरवरी को रात 11:40 बजे तक MCX पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 2.77 फीसदी यानी 6,743 रुपये की तेजी के साथ 2,50,558 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई. दिन की शुरुआत में चांदी 2,29,187 रुपये के भाव पर खुली थी. यानी दिनभर के कारोबार में इसमें मजबूत रिकवरी देखने को मिली और भाव ओपनिंग लेवल से काफी ऊपर बंद हुए.
सोने के भाव भी उछले
सोने की कीमतों में भी दमदार तेजी देखने को मिली. MCX पर मार्च डिलीवरी वाला सोना 2.45 फीसदी यानी 3,679 रुपये चढ़कर 1,53,995 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. सुबह के सत्र में सोना 1,48,790 रुपये पर खुला था. दिन के अंत तक सोना अपने शुरुआती स्तर से काफी ऊपर निकल गया, जो बाजार में खरीदारी लौटने का संकेत देता है.
लेकिन रिटेल मार्केट में तस्वीर अलग
जहां MCX पर फ्यूचर्स मार्केट में रिकवरी देखने को मिली, वहीं रिटेल यानी सर्राफा बाजार में तस्वीर अलग रही. ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, शुक्रवार 6 फरवरी को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई. चांदी की कीमत करीब 5 फीसदी टूटकर 2,68,000 रुपये प्रति किलो रह गई. यानी एक ही दिन में चांदी 13,000 रुपये सस्ती हो गई.
वहीं, 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 3,400 रुपये की गिरावट के साथ 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इससे एक दिन पहले, यानी 5 फरवरी को सोना 1,60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था. इस तरह एक दिन में सोने की कीमत में करीब 2.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.
ग्लोबल मार्केट में भी उतार-चढ़ाव
घरेलू के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट में भी सोने-चांदी की कीमत में तेज उतार-चढ़ाव देखा गया. शुक्रवार, 6 फरवरी को शुरुआती गिरावट के बाद दोनों धातुओं में मजबूत तेजी आई. स्पॉट सिल्वर की कीमत 4 फीसदी से ज्यादा उछलकर 74 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. वहीं, स्पॉट गोल्ड भी मजबूती के साथ उभरा और 106 डॉलर से ज्यादा की तेजी के साथ 4,887 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करता नजर आया.
ये भी पढ़ें- IDBI बैंक प्राइवेटाइजेशन अंतिम पड़ाव पर, Fairfax बनाम Kotak; किसे मिलेगी 60.72% हिस्सेदारी?
Latest Stories
अगर 100 डॉलर के ऊपर बनी रही कच्चे तेल की कीमत, तो 6% से आगे निकल जाएगी महंगाई; फिर RBI बढ़ा सकता है ब्याज दर
क्या ‘सोने की खान’ साबित होगा होर्मुज स्ट्रेट? ट्रंप बोले- हम इसे आसानी से खोलकर हासिल कर सकते हैं तेल
PNB में 1100 से ज्यादा अफसरों के ताबड़तोड़ ट्रांसफर, यूनियन ने उठाए सवाल, कहा- बैंक को होगा भारी नुकसान
