सोना हुआ महंगा, चांदी के भी घटे दाम; जानें अपने शहर में कितने रुपये में मिलेगा 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड

सोने और चांदी की कीमतों में आज हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला. रिटेल बाजार में सोना 90 रुपये महंगा होकर 1,59,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी 270 रुपये सस्ती होकर 2,67,120 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है. वहीं, MCX पर भी दोनों की कीमतों में मामूली बदलाव दर्ज किया गया है.

सोने-चांदी की कीमतें. Image Credit: Canva/ Money9

Gold Silver Price Today 3 June : सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 3 जून को मिला-जुला रुख देखने को मिला है. एमसीएक्स (MCX) पर भी दोनों की कीमतों में सीमित उतार-चढ़ाव देखने को मिला. गोल्ड 38 रुपये महंगा हुआ, तो वहीं चांदी की कीमतों में 209 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. रिटेल बाजार में सोना मामूली बढ़त के साथ महंगा हुआ है, जबकि चांदी के दाम में हल्की गिरावट दर्ज की गई है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच निवेशकों और खरीदारों की नजरें अब आगे की कीमतों की दिशा पर टिकी हैं. ऐसे में आइए जानते हैं आज आपके शहर में सोने और चांदी का ताजा भाव क्या है.

रिटेल में सोना महंगा, चांदी हुई सस्ती

रिटेल बाजार में आज सोने और चांदी के दाम में हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया. सोना 90 रुपये बढ़कर 1,59,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जिसमें 0.06% की बढ़त दर्ज की गई. वहीं चांदी 270 रुपये की गिरावट के साथ 2,67,120 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है, जो 0.10% की कमी दर्शाती है. यानी आज सोने के खरीदारों को थोड़ा ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा, जबकि चांदी की कीमत में मामूली राहत देखने को मिली है.

Source – Bullions.in; 9:11 AM

MCX पर रेट

MCX में आज सोने का रेट 1,59,398 रुपये प्रति 10 ग्राम है और इसमें 0.03% की हल्की बढ़त दिख रही है. वहीं चांदी का रेट ₹2,66,225 प्रति किलोग्राम है और इसमें 0.18% की मामूली गिरावट आई है. 5 अगस्त को एक्सपायर होने वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट में 38 रुपये की तेजी आई है. वहीं, 3 जुलाई को खत्म होने वाले चांदी का कॉन्ट्रैक्ट 209 रुपये सस्ता हुआ है.

Source – MCX

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्या है हाल?

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में मामूली तेजी दर्ज की गई है.

Source – Gold Price

आपके शहर में क्या है सोने का रेट? (Today 24-22-18 Carat Gold Rate Per Gram in India)

शहर24K (₹)22K (₹)18K (₹)
चेन्नई₹15,817₹14,499₹12,179
मुंबई₹15,621₹14,319₹11,716
दिल्ली₹15,636₹14,334₹11,731
कोलकाता₹15,621₹14,319₹11,716
बेंगलुरु₹15,621₹14,319₹11,716
हैदराबाद₹15,621₹14,319₹11,716
केरल₹15,621₹14,319₹11,716
पुणे₹15,621₹14,319₹11,716
वडोदरा₹15,626₹14,324₹11,721
अहमदाबाद₹15,626₹14,324₹11,721
Source – Good Returns

आपके शहर में चांदी के भाव? (Latest Silver Price per Kg in Hindi)

शहर10 ग्राम (₹)100 ग्राम (₹)1 किलोग्राम (₹)
चेन्नई₹2,899₹28,990₹2,89,900
मुंबई₹2,799₹27,990₹2,79,900
दिल्ली₹2,799₹27,990₹2,79,900
कोलकाता₹2,799₹27,990₹2,79,900
बेंगलुरु₹2,799₹27,990₹2,79,900
हैदराबाद₹2,899₹28,990₹2,89,900
केरल₹2,899₹28,990₹2,89,900
पुणे₹2,799₹27,990₹2,79,900
वडोदरा₹2,799₹27,990₹2,79,900
अहमदाबाद₹2,799₹27,990₹2,79,900
Source – Good Returns

यह भी पढ़ें: चांदी के आयात पर सरकार की सख्ती, अब DGFT की मंजूरी के बिना नहीं होगा इम्पोर्ट, जानें पूरा मामला