बाजार में बिकवाली! सेंसेक्स 700 अंकों से ज्यादा फिसला, रुपया भी कमजोर खुला; IT शेयरों में मचा कोहराम

टॉप लूजर्स में Tata Consultancy Services, HCL Technologies और Tech Mahindra शामिल रहे. कारोबार के दौरान लगभग 1,062 शेयरों में तेजी, 1,163 में गिरावट और 150 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखा गया. ब्रॉडर मार्केट में भी दबाव देखने को मिला. Nifty Midcap 150 में करीब 0.67 प्रतिशत की गिरावट रही, जबकि Nifty Smallcap 250 लगभग 0.48 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा था.

बाजार गिरकर खुला. Image Credit: Canva

Stock Market Opening Bell : US और ईरान के बीच शांति वार्ता (Peace Talks) को लेकर बढ़ती अनिश्चितता के चलते आज घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी देखने को मिली. सुबह 9:18 बजे तक, निफ्टी में 178.25 अंक यानी 0.76 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 23,307.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. वहीं, सेंसेक्स में 707.07 अंक यानी 0.95 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 73,958.38 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. ब्रॉडर मार्केट में भी दबाव देखने को मिला. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी आईटी में भयंकर बिकवाली देखने को मिली.

IT शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव

टॉप लूजर्स में Tata Consultancy Services, HCL Technologies और Tech Mahindra शामिल रहे. कारोबार के दौरान लगभग 1,062 शेयरों में तेजी, 1,163 में गिरावट और 150 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखा गया.

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी कमजोरी

ब्रॉडर मार्केट में भी दबाव देखने को मिला. Nifty Midcap 150 में करीब 0.67 प्रतिशत की गिरावट रही, जबकि Nifty Smallcap 250 लगभग 0.48 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा था.

IT सबसे कमजोर

सेक्टोरल इंडेक्स में Nifty IT सबसे कमजोर रहा और इसमें 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई. इसके अलावा Nifty Realty और Nifty PSU Bank भी दबाव में रहे. वहीं Nifty Metal ने अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन किया और इसमें सबसे कम गिरावट देखने को मिली.

सोर्स-NSE

ग्लोबल टेंशन का असर

वैश्विक मोर्चे पर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर बढ़ गया है. रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी विदेश मंत्री मारको रुबियो ने कहा कि ईरान ने Strait of Hormuz के बड़े हिस्से में माइनिंग की है और कमर्शियल शिप्स पर हमला भी किया है. इससे यह आशंका बढ़ गई है कि पश्चिम एशिया में संघर्ष लंबा खिंच सकता है, जिससे वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बनी हुई है.

RBI MPC बैठक

अब निवेशकों की नजर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिन की बैठक पर रहेगी, जो बुधवार से शुरू हो रही है. ब्याज दरों और महंगाई पर RBI का रुख बाजार की दिशा तय कर सकता है.

IPO अपडेट

  • Merritronix का IPO आज सब्सक्रिप्शन के लिए अंतिम दिन है. यह 70.03 करोड़ रुपये का पूरी तरह फ्रेश इश्यू है.
  • CMR Green Technologies का IPO बुधवार से खुल रहा है. कंपनी 630.88 करोड़ रुपये जुटाने की योजना में है. इश्यू प्राइस 192 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 78 शेयर तय किया गया है.

रुपये में गिरावट

करेंसी मार्केट में भी दबाव दिखा. भारतीय रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 18 पैसे कमजोर होकर 95.45 के स्तर पर खुला, जबकि पिछला बंद 95.27 पर हुआ था.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.