Gold-Silver Rate Today 1 Feb 2026:  MCX पर 6 फीसदी तक टूटे सोना-चांदी, गोल्ड 143205 रुपये तो 274410 रुपये पहुंची चांदी

Gold-Silver Rate Today 1 Feb 2026: घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है. MCX पर दोनों धातुएं करीब 6 फीसदी तक टूट गईं. अमेरिकी कॉमेक्स एक्सचेंज पर भी गोल्ड और सिल्वर में भारी दबाव दिखा. शॉर्ट टर्म में बाजार कमजोर नजर आ रहा है.

सोना और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है. Image Credit: money9 live AI image

Gold-Silver Rate Today 1 Feb 2026:  आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. MCX पर सोना और चांदी दोनों में करीब 6 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई. जिसके बाद कीमतें सोना 143205 रुपये पर और चांदी 274410 रुपये पर पहुंच गई. ग्लोबल मार्केट में भी कीमती मेटल्स पर भारी दबाव नजर आया. अमेरिका के कॉमेक्स एक्सचेंज पर गोल्ड और सिल्वर दोनों फिसले हैं. इस गिरावट से निवेशकों और ज्वैलरी बाजार में हलचल बढ़ गई है.

MCX पर सोना और चांदी के ताजा भाव

MCX पर आज चांदी का भाव 17515 रुपये गिरकर करीब 274 410 रुपये प्रति किलो के आसपास आ गया. वहीं सोना 9140 रुपये गिरकर 143205 रुपये पर पहुंच गया है. दोनों मेटल्स में एक ही दिन में करीब 6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी भारी दबाव

अमेरिका के कॉमेक्स एक्सचेंज पर सोने की कीमत में 8 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई. वहीं चांदी में तो 29 से ज्यादा की तेज टूट आई है. वैश्विक स्तर पर निवेशक जोखिम से बचते नजर आ रहे हैं. डॉलर और ब्याज दरों से जुड़ी चिंताओं ने कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ाया है.

कितना बदला भाव

अगर पिछले एक दिन की बात करें तो भारत में सोने के दाम में करीब 5 फीसदी की गिरावट आई है. एक हफ्ते में यह गिरावट 8 फीसदी से ज्यादा रही है. चांदी में एक हफ्ते में 17 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी दर्ज की गई है. इससे साफ है कि शॉर्ट टर्म में ट्रेंड कमजोर बना हुआ है.

ये भी पढ़ें- LPG Price 1 Feb: बजट से पहले ही जनता को झटका, 19 किलो वाला गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानें कितने बढ़े दाम

एक साल का रिटर्न क्या कहता है

हालांकि एक महीने के नजरिये से सोना और चांदी दोनों में बढ़त देखने को मिलती है. सोने ने एक महीने में करीब 5 फीसदी का फायदा दिया है. चांदी में भी 16 फीसदी से ज्यादा की बढ़त रही है. एक साल में सोने ने करीब 74 फीसदी और चांदी ने लगभग 194 फीसदी का जोरदार रिटर्न दिया है.