सरकार कल से बेचने जा रही सस्ता आटा और चावल, यहां पढ़ लें पूरी डिटेल
सरकार की ओर से सब्सिडी पर जनता को चावल, दाल और आटा उपलब्ध कराया जाता है, इसे भारत ब्रांड के तहत बेचा जाता है. सरकार बुधवार से इसके फेज 2 की शुरुआत करेगी. तो क्या होगी नई कीमतें और कैसे लें इसका लाभ यहां पढ़े पूरी डिटेल.
Bharat brand second phase: महंगाई की मार से आम जनता को राहत देने के मकसद से सरकार सब्सिडी पर उन्हें आटा, चावल और दाल मुहैया कराती है. ये खाद्य पदार्थ भारत ब्रांड के तहत बेचे जाते हैं. 23 अक्टूबर 2024 यानी कल से भारत ब्रांड फेज-2 को लॉन्च किया जा रहा है, ऐसे में लोगों को सस्ते में आटा, चावल और दाल मिल सकेंगे. हालांकि केंद्रीय उपभोक्ता मामलो से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक इस बार भारत ब्रांड के तहत बेचे जाने वाली चीजों की कीमतें पिछले भाव के मुकाबले थोड़ी ज्यादा होगी. नए आदेश के तहत ‘भारत आटा’ और ‘भारत चावल’ के खुदरा मूल्य को संशोधित किया जा रहा है, जिसके बुधवार से लागू होने की संभावना है.
क्या होगी नई कीमतें?
त्योहारी सीजन में लोगों को महंगाई की मार से राहत देने के लिए सरकार भले ही भारत ब्रांड के तहत उन्हें सस्ती चीजें बेच रही हो, लेकिन सरकार खुद महंगाई की मार से नहीं बच पाई. यही वजह है कि आटा-चावल, दाल की कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी की गई है. नए आदेश के तहत ‘भारत आटा’ की नई कीमतें 30 रुपये प्रति किलोग्राम तय की गई है, यह वर्तमान भाव से करीब 9.09 फीसदी ज्यादा है, वहीं ‘भारत चावल’ 34 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित की गई है, जो मौजूदा दर से करीब 17.24 फीसदी अधिक है. अबर चना दाल की बात करें तो यह 70 रुपये प्रति किलो उपलब्ध होगा, जिसकी कीमत पहले 65 रुपये प्रति किलो थी.
यहां देखें पूरी रेट लिस्ट
भारत चावल का 10 किलो का पैक 340 रुपये का मिलेगा. वहीं भारत चना दाल 70 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध होगा. चना साबूत का एक किलो का पैकेट 58 रुपये में मिलेगा. वहीं एक किलो मूंग दाल का भाव 107 रुपये होगा. साबूत मूंग दाल 93 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध होगा. मसूर दाल की कीमत 89 रुपये प्रति किलो तय की गई है.
कहां से खरीद सकते हैं सस्ता अनाज?
उपभोक्ता मंत्रालय के अनुसार सरकार चार राज्यों में एनसीसीएफ की वैन से लोगों को खाने पीने का सस्ता सामान उपलब्ध कराया जाएगा. अगले 10 दिनों में ये वैन सर्विस पूरे देश में शुरू की जाएंगी. लोग भारत ब्रांड के उत्पाद नेफेड, एनसीसीएफ और केंद्रीय भंडार से भी खरीद सकते हैं. बता दें सरकार ने पिछले साल भारत ब्रांड उत्पादों की बिक्री शुरू की थी, जो इस साल जून तक जारी थी. अब केंद्रीय खाद्य मंत्री बुधवार को इस योजना के दूसरे चरण की शुरुआत करेंगे.
Latest Stories
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 10.28 अरब डॉलर घटा, गोल्ड रिजर्व वैल्यू में भी गिरावट, देखें- लेटेस्ट डेटा
रोजमर्रा के उल्लंघनों के लिए सजा खत्म करेगा जन विश्वास बिल 2026, मेट्रो में सिगरेट पीने पर अब नहीं होगी जेल
गैस संकट के चलते इंडक्शन हीटर प्रोडक्शन बढ़ाने की तैयारी में सरकार, 18000 करोड़ रुपये का पड़ेगा बोझ
