HomeBusinessIdfc Firsthurun Release Top 200 Self Made Entrepreneurs List Kaivalya Vohra Youngest
22 साल के कैवल्य वोहरा बने देश के सबसे यंग सेल्फ-मेड एंटरप्रेन्योर, चलाते हैं Zepto, IDFC FIRST-हुरुन इंडिया ने जारी की लिस्ट
IDFC FIRST प्राइवेट और हुरुन इंडिया ने 2025 के लिए भारत के टॉप 200 सेल्फ-मेड एंटरप्रेन्योर्स की सूची जारी की है. Zepto के को-फाउंडर कैवल्य वोहरा 22 साल की उम्र में सबसे युवा सेल्फ-मेड उद्यमी बने हैं. आइये जानते हैं कि देश के सबसे यंग टॉप-10 एंटरप्रेन्योर कौन हैं.
IDFC FIRST प्राइवेट बैंकिंग और हुरुन इंडिया ने साल 2025 के लिए ‘भारत के टॉप 200 सेल्फ-मेड एंटरप्रेन्योर्स ऑफ द मिलेनिया’ की तीसरी एडिशन सूची जारी की है. यह सूची उन भारतीय एंटरप्रेन्योर्स पर आधारित है, जिन्होंने साल 2000 के बाद अपने दम पर सबसे वैल्युएशन कंपनियां खड़ी की हैं. इस साल पहली बार ईटरनल (Eternal) के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने सूची में टॉप स्थान हासिल किया है. उनकी कंपनी का वैल्यूएशन ₹3.2 लाख करोड़ आंका गया है. वहीं, इस लिस्ट में Zepto के कैवल्य वोहरा (22 वर्ष) का नाम सबसे यंग सेल्फमेड एंटरप्रेन्योर्स के तौर पर शामिल किया गया है. वहीं, Zepto के आदित पलिचा (23 वर्ष) इस सूची में दूसरे नंबर पर है. इनके बाद BharatPe के को-फाउंडर शश्वत नकरानी (27 वर्ष) तीसरे स्थान पर हैं.