बिहार में उद्योग लगाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, एक ही जगह मिलेंगे सारे अप्रूवल, शुरू हुआ सिंगल विंडो सिस्टम
बिहार में उद्योग विभाग ने सिंगल विंडो सिस्टम लागू कर दिया है, जिससे निवेशकों को सभी स्वीकृतियां, सब्सिडी, भूमि आवंटन और आवेदन स्थिति एक ही पोर्टल पर उपलब्ध हो रही है. बियाडा की भूमि पर 50% रियायत और समय सीमा के अंदर पूरा की व्यवस्था की गई है. उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने इसे पारदर्शिता और सुशासन की तरफ बड़ा कदम बताया है.
बिहार सरकार ने राज्य में नई औद्योगिक नीति लागू होने के बाद उद्योग विभाग में सिंगल विंडो सिस्टम शुरू कर दिया है. इसका मतलब यह है कि अब निवेशकों को अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. एक ऑनलाइन पोर्टल पर ही सारी जानकारी और जरूरी काम हो सकेंगे. सरकार का लक्ष्य है कि बिहार में ज्यादा से ज्यादा उद्योग लगें और रोजगार बढ़े. इसी वजह से सात निश्चय 3 के तहत लगातार कोशिशें हो रही हैं कि निवेशक बिहार आएं.
एक ही जगह कर सकते हैं आवेदन
एकल विंडो सिस्टम की वजह से निवेशक अपनी सभी जरूरी स्वीकृतियों के लिए एक ही जगह ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि हर आवेदन के लिए समय सीमा तय है यानी कितने दिनों में काम होगा यह पहले से तय रहता है. निवेशक अपने आवेदन की स्थिति भी ऑनलाइन देख सकते हैं, जिससे उन्हें बार-बार पूछने या चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती.
जमीन आवंटन, सब्सिडी जैसे काम होगा ऑनलाइन
विभाग ने कई बड़े काम भी डिजिटल कर दिए हैं जैसे जमीन आवंटन, सब्सिडी देना और निरीक्षण करना. अब औद्योगिक इलाके में जमीन की बोली ऑनलाइन या आवेदन के जरिए हो रही है. बियाडा की जमीन 50 फीसदी रियायती दर पर देने का प्रावधान भी है और सारी जानकारी सार्वजनिक रहती है. सब्सिडी और टैक्स रिफंड से जुड़े दावे भी अब ऑनलाइन होते हैं और उसमें पात्रता, आवेदन की स्थिति और मंजूरी सब दिखाई देता है.
इसे भी पढ़ें- भारत-अमेरिका ट्रेड डील का पहला हिस्सा जल्द हो सकता है फाइनल, कॉमर्स सचिव ने दिया बड़ा अपडेट
विभाग में एक डैशबोर्ड भी बनाया गया है, जहां सभी परियोजनाओं की प्रगति पर नजर रखी जाती है. अगर कहीं देरी होती है तो तुरंत कार्रवाई हो सकती है. उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा है कि विभाग में पारदर्शिता और सुशासन लाने के लिए डिजिटल व्यवस्था और समयबद्ध प्रोसेस लागू की गई हैं.
Latest Stories
Forex Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार फिर घटा, $5 अरब की गिरावट के बाद $721.02 अरब पर पहुंचा
Lab Grown Gold: पारे से सोना बनाने का दावा, क्या अब सस्ता होगा Gold? जानें पूरी कहानी
Infosys Q2 Results: मुनाफा 6.2% बढ़कर ₹7823 करोड़, हर शेयर पर ₹26 डिविडेंड का ऐलान
