रूस से तेल आयात में उछाल, जून में भारत ने रचा 11 महीने का नया रिकॉर्ड

भारत ने जून में रूस से 11 महीने में सबसे ज्यादा कच्चा तेल खरीदा. इसराइल-ईरान युद्ध के कारण भारतीय रिफाइनरियों ने अपने तेल भंडार बढ़ाए. ग्लोबल कमोडिटी मार्केट एनालिटिक्स फर्म केपलर के डेटा के अनुसार, भारत ने जून में रूस से प्रतिदिन 20.8 लाख बैरल कच्चा तेल आयात किया.

रूस से रिकॉर्ड मात्रा में तेल खरीद रहा भारत. Image Credit: Getty image

Oil Import: भारत ने जून में रूस से 11 महीने में सबसे ज्यादा कच्चा तेल खरीदा. इसराइल-ईरान युद्ध के कारण भारतीय रिफाइनरियों ने अपने तेल भंडार बढ़ाए. ग्लोबल कमोडिटी मार्केट एनालिटिक्स फर्म केपलर के डेटा के अनुसार, भारत ने जून में रूस से प्रतिदिन 20.8 लाख बैरल कच्चा तेल आयात किया. यह जुलाई 2024 के बाद सबसे ज्यादा है.

भारत के कुल कच्चे तेल के आयात में जून में 6 फीसदी की कमी आई, लेकिन रूस से आयात 8 फीसदी बढ़ा. भारत की तीन रिफाइनरियों ने रूस से आधे से ज्यादा तेल खरीदा, जो पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधन बनाती हैं और इन्हें G7+ देशों को निर्यात करती हैं. भारत अपनी जरूरत का 85 फीसदी से ज्यादा कच्चा तेल आयात करता है. पहले मध्य पूर्व भारत का मुख्य स्रोत था, लेकिन पिछले तीन साल से रूस सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बन गया है.

फरवरी 2022 में कर दिया था कम

फरवरी 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद पश्चिमी देशों ने रूसी तेल खरीदना कम कर दिया. रूस ने तब सस्ते दामों पर तेल बेचना शुरू किया, इसका फायदा भारतीय रिफाइनरियों ने उठाया. अब रूस भारत के तेल आयात का लगभग 40 फीसदी हिस्सा देता है. जून में भारत ने इराक से प्रतिदिन 8.93 लाख बैरल तेल आयात किया, जो दूसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है, लेकिन इसमें 17.2 फीसदी की कमी आई. सऊदी अरब से 5.81 लाख बैरल और संयुक्त अरब अमीरात से 4.9 लाख बैरल तेल आया. अमेरिका पांचवां सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता रहा, जिससे 3.03 लाख बैरल तेल आयात हुआ.

इन देशोंं से किया इतना आयात

CREA के डेटा के अनुसार, जून में रूस के कुल तेल निर्यात का 47 फीसदी चीन ने, 38 फीसदी भारत ने, 6 फीसदी यूरोपीय संघ ने और 6 फीसदी तुर्की ने खरीदा. भारत ने रूस से 4.5 अरब यूरो के Fossil fuels आयात किए, जिनमें 80 फीसदी कच्चा तेल था. S&P ग्लोबल कमोडिटी इनसाइट्स के अनुसार, 2025 की पहली छमाही में भारत ने अमेरिका से 2.71 लाख बैरल प्रतिदिन तेल आयात किया, जो पिछले साल की तुलना में 51% ज्यादा है। ब्राजील से आयात 80% बढ़कर 73,000 बैरल प्रतिदिन हुआ। फिर भी, रूस 16.7 लाख बैरल प्रतिदिन के साथ भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता बना रहा.

देशImport volume (बैरल प्रति दिन)बाजार हिस्सेदारी (%)
रूस20,80,00040.0
इराक8,93,00018.5
सऊदी अरब5,81,00012.1
संयुक्त अरब अमीरात4,90,00010.2
संयुक्त राज्य अमेरिका3,03,0006.3
ब्राजील73,000 (जनवरी-जून 2025 औसत)

Latest Stories