इस कंपनी ने एक झटके में 4000 लोगों को निकाला, 10 हजार था स्टाफ, AI बना ‘खलनायक’! जैक डोर्सी हैं CEO

हाल ही में एक बड़ी टेक कंपनी Block ने हजारों कर्मचारियों को निकालने का फैसला किया है. हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी छंटनी के बावजूद कंपनी के शेयर तेजी से ऊपर चले गए. इससे साफ संकेत मिलता है कि आने वाले समय में AI कंपनियों में कर्मचारियों की जरूरत को कम कर सकता है.

छंटनी Image Credit:

Block Layoff: AI अब सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि कंपनियों के काम करने के तरीके को पूरी तरह बदल रहा है. इसका असर अब नौकरियों पर भी साफ दिखने लगा है. हाल ही में एक बड़ी टेक कंपनी Block ने हजारों कर्मचारियों को निकालने का फैसला किया है. हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी छंटनी के बावजूद कंपनी के शेयर तेजी से ऊपर चले गए. इससे साफ संकेत मिलता है कि आने वाले समय में AI कंपनियों में कर्मचारियों की जरूरत को कम कर सकता है. अब सवाल यह है कि क्या यह ट्रेंड आगे भी जारी रहेगा.

4000 कर्मचारियों की छंटनी

Block कंपनी ने करीब 40 प्रतिशत कर्मचारियों को निकालने का फैसला किया है. इससे 4000 से ज्यादा लोग अपनी नौकरी खो देंगे. कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 10 हजार से घटकर करीब 6000 रह जाएगी. कंपनी के CEO जैक डोर्सी ने कहा कि यह फैसला AI के बढ़ते इस्तेमाल के कारण लिया गया है.

उनके मुताबिक अब छोटी टीम और AI टूल्स के जरिए ज्यादा काम किया जा सकता है. इससे कंपनी को कम कर्मचारियों की जरूरत पड़ेगी. छंटनी की खबर के बाद कंपनी के शेयर करीब 24 प्रतिशत तक उछल गए. यह कंपनी के इतिहास की बड़ी छंटनी में से एक है. आमतौर पर ऐसी खबर से शेयर गिरते हैं, लेकिन यहां उल्टा देखने को मिला.

कमाई के आंकड़े

Block ने अपनी तिमाही रिपोर्ट में 6.25 अरब डॉलर की कमाई दिखाई है. कंपनी का मुनाफा भी पिछले साल के मुकाबले बढ़ा है. आगे भी कंपनी को ग्रोथ की उम्मीद है. जिन कर्मचारियों की नौकरी गई है, उन्हें 20 हफ्तों की सैलरी, एक्सट्रा प्रॉफिट और कुछ आर्थिक सहायता दी जाएगी. कंपनी ने कहा कि कर्मचारियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाएगा.

आगे और कंपनियां भी करेंगी ऐसा

जैक डोर्सी का मानना है कि आने वाले समय में कई कंपनियां इसी तरह के फैसले लेंगी. AI के बढ़ते इस्तेमाल से कंपनियां कम लोगों के साथ ज्यादा काम करना चाहेंगी. Pinterest, CrowdStrike और Chegg जैसी कंपनियां भी AI के कारण कर्मचारियों की संख्या घटा रही हैं. इससे टेक सेक्टर में नौकरियों को लेकर चिंता बढ़ रही है.

यह भी पढ़ें: आज मार्केट में 2 IPOs की हुई एंट्री, एक ने डुबाेए ₹55200, तो दूसरे की 5% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.