Apple को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के बावजूद यहां चूक गए Tim Cook, इस प्रोडक्ट का लॉन्च बना सबसे बड़ा अफसोस

टिम कुक का सफर यह दिखाता है कि बड़ी सफलता के पीछे गलतियां भी होती हैं. Apple Maps की विफलता उनके करियर का सबसे बड़ा अफसोस जरूर रही, लेकिन उसी से सीखकर उन्होंने Apple को दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में शामिल कर दिया.

Tim Cook Image Credit: PTI

Tim Cook Biggest Mistake: टिम कुक ने करीब 15 साल तक Apple Inc. की कमान संभाली और कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. लेकिन इस शानदार सफर के बीच एक ऐसी गलती भी रही, जिसका अफसोस खुद कुक आज तक करते हैं. यह गलती थी 2012 में लॉन्च हुआ एप्पल मैप्स, जिसे उन्होंने अपने कार्यकाल की बड़ी गलती बताया.

क्या थी टिम कुक की सबसे बड़ी गलती?

टिम कुक ने बताया कि साल 2012 में iPhone पर Apple Maps का लॉन्च पूरी तरह तैयार नहीं था. इस ऐप में कई गंभीर समस्याएं थीं. कई जगहों पर गलत दिशा-निर्देश मिल रहे थे. लैंडमार्क के नाम गलत दिखाए जा रहे थे. यूजर अनुभव उस समय के Google Maps के मुकाबले काफी कमजोर था.

कुक ने अपने उत्तराधिकारी जॉन टरनस के साथ एक टाउनहॉल मीटिंग में कहा कि, प्रोडक्ट तैयार नहीं था और हमें लगा कि हम ज्यादा लोकल स्तर पर टेस्टिंग कर रहे हैं, इसलिए ऐसा हुआ. इस गलती के बाद कंपनी में बड़ा बदलाव भी हुआ.

सफलताओं के बीच बड़ी सीख

हालांकि यह गलती बड़ी थी, लेकिन कुक के नेतृत्व में Apple ने कई उपलब्धियां हासिल कीं. जब कुक ने कंपनी संभाली थी, तब Apple की मार्केट वैल्यू करीब 350 अरब डॉलर थी, जो उनके कार्यकाल में बढ़कर लगभग 4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई.
उनके नेतृत्व में कंपनी ने कई नए प्रोडक्ट और सेवाएं लॉन्च कीं, जैसे:

  • iPhone के कई नए वेरिएंट
  • iPad के अलग-अलग आकार
  • AirPods
  • डिजिटल सर्विसेज

Apple Watch पर सबसे ज्यादा गर्व

टिम कुक ने अपनी उपलब्धियों में Apple Watch को खास बताया. साल 2014 में लॉन्च हुई इस स्मार्टवॉच में शुरुआत में हार्ट-रेट मॉनिटर था, लेकिन बाद में इसमें हेल्थ से जुड़े कई फीचर्स जोड़े गए. कुक ने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा खुशी तब हुई, जब एक यूजर ने बताया कि इस वॉच ने उसकी जान बचाई.

इसे भी पढ़ें- न Adani Port… न JSW Infra… पोर्ट सेक्टर में पैसा बना रहीं ये कंपनियां, 1 साल में निवेश डबल, 130% तक उछला शेयर