IDFC FIRST Bank में ICICI Prudential की एंट्री! RBI ने दी 9.95 फीसदी स्टेक खरीदने की मंजूरी

IDFC FIRST Bank को RBI से बड़ी रेगुलेटरी मंजूरी मिली है. RBI ने ICICI Prudential Asset Management Company और ICICI Bank समूह की इकाइयों को बैंक में 9.95 फीसदी तक हिस्सेदारी खरीदने की अनुमति दी है. यह निवेश तय कानूनी शर्तों और नियमों के तहत होगा.

बैंक को RBI से जरूरी रेगुलेटरी मंजूरी मिल गई है. Image Credit: @Tv9

IDFC FIRST Bank को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. बैंक को RBI से जरूरी रेगुलेटरी मंजूरी मिल गई है. इसके तहत ICICI Prudential Asset Management Company और ICICI Bank समूह की अन्य इकाइयां बैंक में हिस्सेदारी खरीद सकती हैं. इस मंजूरी के तहत कुल 9.95 फीसदी तक हिस्सेदारी ली जा सकती है. इस फैसले से बैंक में मजबूत संस्थागत निवेशक की एंट्री का रास्ता साफ हुआ है. बैंक ने इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को दी है.

RBI ने दी अनुमति

बैंक ने एक्सचेंज को बताया कि ICICI Prudential AMC ने पहले RBI से पूर्व अनुमति मांगी थी. यह मंजूरी IDFC FIRST Bank की पेड अप शेयर कैपिटल में 9.95 फीसदी तक हिस्सेदारी खरीदने के लिए जरूरी थी. अब RBI ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

शर्तों के साथ मिली मंजूरी

RBI ने यह अनुमति कुछ शर्तों के साथ दी है. इसमें Banking Regulation Act 1949 और RBI के Commercial Banks Acquisition and Holding of Shares Directions 2025 का पालन जरूरी होगा. इसके अलावा Foreign Exchange Management Act 1999 और SEBI के नियमों का भी पालन करना होगा. सभी लागू कानूनों और दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य है.

एक साल की समय सीमा

RBI ने स्पष्ट किया है कि यह मंजूरी स्थायी नहीं है. ICICI Prudential AMC को RBI के पत्र की तारीख से एक साल के भीतर हिस्सेदारी हासिल करनी होगी. यदि एक साल में एक्विजिशन पूरा नहीं होता है तो मंजूरी स्वत रद्द मानी जाएगी.

ये भी पढ़ें- Bank Strike: 12 फरवरी को बैंक खुलेगा या रहेगा बंद? बैंक यूनियनों ने किया पूरे देश में हड़ताल का ऐलान

9.95 फीसदी से अधिक नहीं हो सकती हिस्सेदारी

RBI ने यह भी साफ किया है कि कुल हिस्सेदारी किसी भी समय 9.95 फीसदी से अधिक नहीं होनी चाहिए. इसमें पेड अप शेयर कैपिटल और वोटिंग राइट्स दोनों शामिल हैं. समूह को तय सीमा के भीतर ही अपनी होल्डिंग बनाए रखनी होगी.

बैंक के लिए क्यों अहम है यह कदम

ICICI Prudential AMC देश की बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में से एक है. ऐसे मजबूत संस्थागत निवेशक की हिस्सेदारी से बाजार में भरोसा बढ़ सकता है. इससे IDFC FIRST Bank के शेयर पर पॉजिटिव असर पड़ने की उम्मीद है.

Latest Stories

Gold Silver Rate Today 12-02-2026: सोना-चांदी हुआ सस्ता, मजबूत डॉलर ने बढ़ाया दबाव, गोल्‍ड ₹800 तो सिल्‍वर ₹2500 से ज्‍यादा लुढ़का

Bank Strike: 12 फरवरी को बैंक खुलेगा या रहेगा बंद? बैंक यूनियनों ने किया पूरे देश में हड़ताल का ऐलान

बिना पूछे बेचा गया बीमा या कार्ड? RBI के नए नियम बदल देंगे बैंकों की सेल्स रणनीति, जानें किन बातों पर सख्ती की तैयारी

वित्त वर्ष 2027 में राज्यों को 25 लाख करोड़ रुपये ट्रांसफर करेगी सरकार, वित्त मंत्री सीतारमण ने दी जानकारी

नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 9.4% बढ़कर 19.43 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा, जानें- कॉरपोरेट Tax का आंकड़ा

Ircon International Q3 Results: नेट प्रॉफिट में 16% की बढ़ोतरी, निवेशकों को मिलेगा इतने रुपये का अंतरिम डिविडेंड