Gold Silver Rate Today 12-02-2026: सोना-चांदी हुआ सस्ता, मजबूत डॉलर ने बढ़ाया दबाव, गोल्ड ₹800 तो सिल्वर ₹2500 से ज्यादा लुढ़का
मजबूत अमेरिकी डॉलर और रोजगार आंकड़ों के दबाव में सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट आई और MCX पर गोल्ड करीब ₹800 व सिल्वर ₹2500 से ज्यादा सस्ता हो गया. ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कमजोर पड़ने से बुलियन में बिकवाली बढ़ी, जिससे घरेलू और रिटेल बाजार दोनों में दाम टूटे. अब निवेशकों की नजर अमेरिकी महंगाई आंकड़ों पर है, जो आगे की कीमतों की दिशा तय कर सकते हैं.
Gold Silver Rate Today: कमोडिटी बाजार में बुधवार, 11 फरवरी को सोना और चांदी में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी. मगर 12 फरवरी, गुरुवार को इनकी कीमतों में दोबारा कमजोरी देखने को मिली. मजबूत अमेरिकी डॉलर और अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट के चलते मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया यानी MCX पर दोनों कीमती धातुएं लाल निशान में खुलें.
MCX पर सोना ₹1,58,755 के पिछले बंद भाव के मुकाबले गिरकर ₹1,58,000 प्रति 10 ग्राम पर खुला. वहीं चांदी ₹2,63,018 से फिसलकर ₹2,61,361 प्रति किलोग्राम पर ओपन हुई. बाद में सोना दिन के निचले स्तर ₹1,57,701 तक पहुंच गया, जबकि चांदी करीब 1% टूटकर ₹2,60,453 प्रति किलो पर आ गई. इस लिहाज से सोना करीब 800 रुपये और चांदी 2500 रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई.
इंटरनेशनल मार्केट में तेजी
इंटरनेशनल मार्केट में देखें तो आज स्पॉट गोल्ड 1 फीसदी की बढ़त के साथ 5,058 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, जबकि सिल्वर स्पॉट 3.71 की तेजी के साथ 83.71 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता नजर आया.
रिटेल में कीमत
बुलियन वेबसाइट के मुताबिक 12 फरवरी को 24 कैरेट सोना 700 रुपये टूटकर 158,730 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा था. जबकि चांदी 2020 रुपये लुढ़ककर 261,730 रुपये प्रति किलो पर मिल रही थी.

गिरावट की वजह
- मजबूत अमेरिकी रोजगार आंकड़ों ने बाजार का मूड बदल दिया. जनवरी में उम्मीद से ज्यादा नौकरियां जुड़ने और बेरोजगारी दर घटने से यह संकेत मिला कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है. इससे फेडरल रिजर्व सिस्टम की ओर से जल्द ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कमजोर पड़ी हैं.
- डॉलर इंडेक्स में तेजी से डॉलर महंगा हो गया है, जिससे अन्य मुद्राओं के निवेशकों के लिए सोना-चांदी खरीदना महंगा पड़ता है. यही वजह है कि बुलियन में बिकवाली बढ़ी है.
- भूराजनीतिक मोर्चे पर भी हलचल जारी है. डोनाल्ड ट्रंप ने Benjamin Netanyahu से बातचीत के बाद कहा कि ईरान को लेकर अभी कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ है, हालांकि बातचीत जारी रहेगी. इस अनिश्चितता से बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है.
- अब निवेशकों की नजर शुक्रवार को आने वाले अमेरिकी महंगाई आंकड़ों पर टिकी है, जिससे आगे की मौद्रिक नीति का संकेत मिलेगा.
Latest Stories
IDFC FIRST Bank में ICICI Prudential की एंट्री! RBI ने दी 9.95 फीसदी स्टेक खरीदने की मंजूरी
Bank Strike: 12 फरवरी को बैंक खुलेगा या रहेगा बंद? बैंक यूनियनों ने किया पूरे देश में हड़ताल का ऐलान
बिना पूछे बेचा गया बीमा या कार्ड? RBI के नए नियम बदल देंगे बैंकों की सेल्स रणनीति, जानें किन बातों पर सख्ती की तैयारी
