पाकिस्तान की पिटाई को रुपये का समर्थन, लगातार दो दिन की कमजोरी के बाद 17 पैसे मजबूत होकर बंद

भारत की तरफ से पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को खत्म किए जाने के बाद से पाकिस्तान रह-रहकर भारतीय सेना से पिटाई खा रहा है. पाकिस्तान की यह पिटाई रुपये को पसंद आ रही है. दो दिन से लगातार कमजोरी के रुख के साथ बंद होने के बाद रुपया शुक्रवार को 17 पैसे की मजबूती के साथ बंद हुआ.

भारत-पाक के बीच तनाव Image Credit: money9live

पाकिस्तान को एक तरफ भारतीय सेना की मार पड़ रही है, दूसरी तरफ इकोनॉमी और मार्केट के मोर्चे पर हालत पस्त हो रही है. पाकिस्तान का शेयर बाजार दो दिन के भीतर डबल डिजिट में क्रैश हो चुका है. जबकि, इस दौरान भारतीय बाजार मजबूती से खड़ा. ऐसा ही हाल रुपये का है. भले ही पिछले दो दिन लगातार डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी आई, लेकिन शुक्रवार को भारतीय रुपये 17 पैसे मजबूती के साथ बंद हुआ है.

भारतीय रुपये की चाल को देखकर लगता है, जैसे 8 मई को भारतीय सेना ने जिस तरह से पाकिस्तानी हमले को नाकाम किया और उसके बाद पलवार करते हुए जोरदार पिटाई की है, उसे रुपये का समर्थन मिला है. शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 17 पैसे की मजबूती के साथ 85.41 के स्तर पर बंद हुआ. फॉरेक्स ट्रेडर्स का कहना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ती दुश्मनी के कारण रुपया कमजोर रुख के साथ खुला, लेकिन, दिन के आखिर में मजबूती के साथ बंद हुआ.

कैसा रहा रुपये का कारोबार

इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज पर रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 85.88 पर खुला और दिन के कारोबार में 85.32 के इंट्रा डे हाई और 85.88 के इंट्रा डे लो के बीच घूमता रहा. दिन के आखिर में रुपया 85.41 के स्तर पर पर बंद हुआ, जो पिछले दिन की तुलना में 17 पैसे की मजबूती दिखाता है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

मेहता इक्विटीज लिमिटेड में कमोडिटीज के वाइस प्रेसिडेंट राहुल कलंत्री का कहना है कि दो दिनों की गिरावट के बाद रुपया थोड़ा संभला है, लेकिन पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के कारण मुद्रा में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. यूएस-यूके व्यापार समझौते और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण डॉलर इंडेक्स में मजबूत उछाल के कारण रुपये पर दबाव बना रह सकता है, लेकिन घरेलू इक्विटी बाजारों में एफपीआई इनफ्लो जारी रहने और उम्मीद से बेहतर कॉर्पोरेट आय से रुपये को समर्थन मिल रहा है. उम्मीद है कि अगले सप्ताह रुपया 84.7400-86.0500 के दायरे में कारोबार करेगा.

यह भी पढ़ें: Gold Rate Today: भारत-पाक टेंशन के बीच लुढ़का सोना, रिटेल से ग्‍लोबल लेवल तक गिरे दाम, कितना हुआ सस्‍ता?

Latest Stories

14 मार्च से ₹2300 तक महंगा होगा IndiGo का टिकट, जेट फ्यूल बढ़ने से एयरलाइन ने लगाया नया चार्ज

LPG Crisis के बीच सरकार सख्त! जानें कितने सिलेंडर रखने पर हो सकती है जेल और कितना लगेगा जुर्माना

ईरान भारतीय जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने के लिए दे सकता है सुरक्षित रूट, कुछ घंटों में आ सकता है बड़ा अपडेट

भारत और अमेरिका फाइनल करने वाले हैं क्रिटिकल मिनरल्स एग्रीमेंट, सर्जियो गोर ने कहा- कुछ महीनों में होगी बड़ी घोषणा

Gold-Silver Price: एक दिन में ₹11000 सस्ती हुई चांदी, सोना भी हुआ धड़ाम; जानें अब कहां पहुंची कीमतें

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट, एक हफ्ते में 11.68 अरब डॉलर की कमी; गोल्ड रिजर्व भी घटा