सिंगापुर की एयरलाइन स्कूट भारत में नए मौकों की तलाश में, जल्द करेगी विस्तार
स्कूट के पास फिलहाल सिंगापुर से 6 भारतीय शहरों को जोड़ने वाली सीधी उड़ानें हैं. इनमें अमृतसर, चेन्नई, कोयंबटूर, त्रिची, विशाखापत्तनम, और तिरुवनंतपुरम शामिल हैं.
सिंगापुर की कम लागत वाली एयरलाइन स्कूट भारत में नए मौकों की तलाश कर रही है और भारत में अपना नेटवर्क विस्तार करने को लेकर उत्सुक है. भारत इसके प्रमुख बड़े बाजारों में से एक है. स्कूट के पास फिलहाल सिंगापुर से 6 भारतीय शहरों को जोड़ने वाली सीधी उड़ानें हैं. इनमें अमृतसर, चेन्नई, कोयंबटूर, त्रिची, विशाखापत्तनम, और तिरुवनंतपुरम शामिल हैं.
भारत और पश्चिम एशिया में स्कूट के महाप्रबंधक ब्रायन टॉरे ने कहा कि एयरलाइन भारतीय यात्रियों के लिए टिकटों की प्रतिस्पर्धी प्रदान करती है, जिसमें सिंगापुर से बाहर यात्रा करने वाले यात्री भी शामिल हैं.
उन्होंने दिल्ली में एक ब्रीफिंग में कहा कि एयरलाइन हमेशा भारत में नए अवसरों की समीक्षा करती है और विस्तार की तलाश में रहती है. भारत स्कूट के लिए शीर्ष 4 बाजारों में से एक है. टॉरे ने कहा कि एयरलाइन के शीर्ष 2 बाजार सिंगापुर और चीन हैं. एयरलाइन के अनुसार, भारत में तेजी से बढ़ता मध्यम वर्ग एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है, क्योंकि यह वर्ग हवाई यात्रा का खर्च उठा सकता है और नए स्थानों की यात्रा भी करना चाहता है.
सभी आयु वर्ग के लोगों में छुट्टियों के दौरान यात्रा में वृद्धि हुई है. उन्होंने कहा कि संभावित रूप से यह बढ़ता हुआ बाजार है, लेकिन सिंगापुर और भारत के बीच द्विपक्षीय हवाई सेवा समझौते के तहत कुछ पाबंदियां हैं. उन्होंने कहा कि सिंगापुर एयरलाइंस और स्कूट द्वारा मौजूदा उड़ान अधिकारों का पूरा उपयोग किया जाता है.
स्कूट में मार्केटिंग निदेशक अगाथा याप ने कहा कि एयरलाइन के लिए भारत एक महत्वपूर्ण बाजार है. स्कूट भारत में बोइंग 787 और ए320 परिवार के विमानों का संचालन करता है. सिंगापुर एयरलाइंस, जिसमें स्कूट भी शामिल है, 13 भारतीय शहरों के लिए उड़ान भरती है. इस बीच, टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया टाटा और सिंगापुर एयरलाइंस के बीच के एक संयुक्त उपक्रम विस्तारा को अपने साथ विलय करने की प्रक्रिया में है. एक बार सौदा पूरा होने के बाद, सिंगापुर एयरलाइंस की एयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी हो जाएगी.
Latest Stories
चीन ना जाकर भारत पहुंच रहे हैं रुसी तेल टैंकर, पुतिन को दिख रहा फायदे का सौदा, जानें क्यों बदल रहा है सप्लाई का रुख
कच्चे तेल से बनती हैं पैरासिटामोल समेत ये दवाइयां, होर्मुज संकट से लो लेवल पर स्टॉक! इलाज पर मंडराएगा खतरा
गैस सप्लाई के लिए बनेगा ₹600 करोड़ का ‘वॉर चेस्ट’, सरकार का बड़ा प्लान; LNG सप्लाई 50% घटने का डर
