Waaree ग्रुप में कितनी कंपनियां, क्या है उनका धंधा, किसकी कमाई ज्यादा और कौन रिटर्न का बादशाह
रिन्यूएबल एनर्जी और सोलर सेक्टर की दिग्गज कंपनी वारी एनर्जीज अक्सर सुर्खियों में रहती है. इसके शेयरों ने बीते कुछ समय में बेहतर रिटर्न दिया है. सरकार की ओर से ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा दिए जाने के मकसद का वारी को भी फायदा मिल रहा है. तो वारी ग्रुप कैसे कर रहा कमाई, इससे कितनी कंपनियां जुड़ी हुई है, जानें डिटेल.
Waaree Energies: अमेरिकी सोलर मैन्यूफैक्चरर की ओर से भारत, इंडोनेशिया और लाओस के खिलाफ दायर नई व्यापार याचिका का असर शुक्रवार को देश की दिग्गज रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी के शेयरों पर भी पड़ा है. इसमें 18 जुलाई को 0.78% की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे शेयर 3,181 रुपये पर ट्रेड करते नजर आए. हालांकि पिछले 5 दिनों से इसमें 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी बनी हुई है और बीते कुछ समय में इसने शानदार रिटर्न भी दिया है. ताबड़तोड़ ऑर्डर मिलने और कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत होने से निवेशकों का भी कंपनी पर भरोसा बढ़ा है. तो Waaree Energies ग्रुप अपनी किन कंपनियों से कर रहा है कमाई, कहां उसके कारोबार में दिख रही सबसे ज्यादा ग्रोथ आइए जानते हैं.
एनर्जी सेक्टर में वारी का है दबदबा
रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की दिग्गज एवं सोलर सेक्टर में अपना दबदबा कायम करने वाली कंपनी वारी एनर्जी लिमिटेड की स्थापना 1990 में हुई थी. 13.3 गीगावाट की कुल स्थापित क्षमता के साथ यह भारत की सबसे बड़ी सोलर मॉड्यूल निर्माता कंपनी बन चुकी है. गुजरात के चिखली, सूरत, तुम्ब, नंदीग्राम और नोएडा में फैली इसकी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और गुजरात में 5.4 गीगावाट की सेल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट इसे इंडस्ट्री में खास मुकाम पर पहुंचाती है. इसके अलावा कंपनी की पकड़ विदेशों में भी है. यह अमेरिका में 1.6 गीगावाट की मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग सुविधा के साथ ग्लोबल लेवल पर अपनी धाक जमा रही है.
कैसा है वारी एनर्जीज का फाइनेंशियल रिकॉर्ड?
ग्रो वेबसाइट के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2025 की मार्च तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड शुद्ध लाभ ₹619 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 34% की वृद्धि दर्शाता है. रेवेन्यू 36.4% बढ़कर ₹4,004 करोड़ हो गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में ₹2,936 करोड़ था. परिचालन आय (EBITDA) में 121% की छलांग लगाकर ₹923 करोड़ हो गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में ₹418 करोड़ थी, वहीं EBITDA मार्जिन 23% रहा, जो पिछले वर्ष इसी दौरान 14.2% से काफी बेहतर है.
शेयरों को प्रदर्शन
Waaree Energies के शेयर 18 जुलाई की दोपहर 2:30 बजे तक 3128 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, इसमें आज 2.43% की गिरावट देखने को मिली, हालांकि 6 महीने में इसमें 19 फीसदी की तेजी देखने को मिली, वहीं एक साल में इसके शेयरों ने 24 फीसदी और 5 साल में करीब 25 फीसदी का रिटर्न दिया है.
इन 5 कंपनियों पर टिकी है Waaree की कमाई
- वारी आरटीएल (Waaree RTL)
- वारी टेक (Waaree Tech)
- वा मोटर्स एंड पंप्स (Waa Motors & Pumps)
- इंडोसोलर (Indosolar)
- वारी सोलर अमेरिकन्स आईएनसी (Waaree Solar Americas Inc)
वारी समूह अपनी इन पांच कंपनियाें के जरिए सोलर एनर्जी और इनोवेशन के क्षेत्र में झंडे गाड़ रही है, यही इस ग्रुप की कमाई का मुख्य जरिया है.
वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (WRTL)
सोलर EPC सेक्टर की प्रमुख कंपनी WRTL एक सोलर डेवलपर है. जो तमाम सोलर प्रोजेक्ट्स के फाइनेंसिंग, निर्माण, स्वामित्व और संचालन का काम करती है. कंपनी का दावा है कि इसने 10,000 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स को पूरा किया है, जिनकी कुल क्षमता 2.5 गीगावाट से अधिक है. यह कंपनी रूफटॉप इंस्टॉलेशन्स से लेकर बड़े सौर प्रोजेक्ट्स तक पर फोकस कर रही है.
कंपनी का फाइनेंशियल रिकॉर्ड
वित्तीय वर्ष (अप्रैल – मार्च) | FY 2025 | FY 2024 | FY 2023 | FY 2022 |
---|---|---|---|---|
अवधि समाप्ति | मार्च 31, 2025 | मार्च 31, 2024 | मार्च 31, 2023 | मार्च 31, 2022 |
परिचालन राजस्व (मिलियन INR) | 15,977 | 8,764 | 3,510 | 1,615 |
राजस्व वृद्धि (YoY) | 82.30% | 149.73% | 117.32% | 1144.35% |
विक्रय, सामान्य & प्रशासनिक | 2.91 | 18.78 | 15.5 | 0.81 |
निकासी एवं परिशोधन | 63.72 | 54.57 | 29.54 | 36.75 |
अन्य परिचालन व्यय | 12,866 | 6,672 | 2,657 | 1,379 |
कुल परिचालन व्यय | 12,932 | 7,745 | 2,702 | 1,417 |
परिचालन आय | 3,045 | 2,019 | 807.91 | 198.32 |
ब्याज व्यय | -148.38 | -56.46 | -51.82 | -68.87 |
ब्याज आय | – | 31.94 | 10.98 | 5.85 |
शुद्ध ब्याज व्यय | -148.38 | -24.52 | -40.84 | -63.02 |
EBITDA | 3,109 | 2,073 | 836.19 | 235.04 |
EBITDA मार्जिन | 19.46% | 23.65% | 23.83% | 14.55% |
D&A के लिए EBITDA | 63.72 | 54.57 | 28.28 | 36.72 |
EBIT | 3,045 | 2,019 | 807.91 | 198.32 |
EBIT मार्जिन | 19.06% | 23.04% | 23.02% | 12.28% |
प्रभावी कर दर | 23.81% | 25.39% | 28.15% | 58.09% |
रिपोर्टेड राजस्व | 16,126 | 8,799 | 3,525 | 1,698 |
सोर्स: S&P ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस के डेटा पर आधारित.
शेयरों का प्रदर्शन
इसके शेयर 18 जुलाई को 0.75% की बढ़त के साथ 1,193.20 रुपये पर ट्रेड करते नजर आए. एक साल में इसके शेयरों ने 39 फीसदी से ज्यादा और 5 साल में 34 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है.
वारी टेक (Waaree Tech)
यह वारी समूह का हाई-टेक एनर्जी स्टोरेज डिवीजन है, जो भारत को न्यू एज फ्यूल कंपनी बनाने की दिशा में काम कर रहा है. WTL, जो सोलर एनर्जी और इलेक्ट्रिक यूटिलिटीज के लिए सॉल्यूशन्स मुहैया करता है, ये सेल से लेकर सिस्टम तक की प्रीमियम गुणवत्ता वाली ऊर्जा भंडारण प्रणालियाें पर फोकस कर रहा है.
कंपनी का फाइनेंशियल रिकॉर्ड
वित्तीय वर्ष समाप्त | 31 मार्च 2025 | 31 मार्च 2024 | 31 मार्च 2023 | 31 मार्च 2022 |
---|---|---|---|---|
राजस्व (Revenue) | ₹102.36 मिलियन | ₹285.45 मिलियन | ₹293.96 मिलियन | ₹131.25 मिलियन |
वर्ष दर वर्ष वृद्धि (YoY Growth) | -64.14% | -2.90% | 123.97% | – |
राजस्व की लागत (Cost of Revenue) | ₹88.14 | ₹280.39 | ₹281.04 | ₹125.32 |
सकल लाभ (Gross Profit) | ₹14.21 | ₹5.06 | ₹12.92 | ₹5.93 |
विक्रय, सामान्य और प्रशासनिक खर्च (Selling, General & Admin) | ₹35.69 | ₹40.24 | ₹11.27 | ₹1.53 |
अन्य परिचालन व्यय (Other Operating Expenses) | ₹33.21 | ₹43.32 | ₹12.14 | ₹5.11 |
परिचालन व्यय (Operating Expenses) | – | ₹105.35 | ₹30.19 | ₹6.66 |
परिचालन आय (Operating Income) | ₹-76.61 | ₹-100.29 | ₹-17.26 | ₹-0.73 |
ब्याज व्यय (Interest Expense) | ₹-0.87 | ₹-1.7 | ₹-0.32 | – |
ब्याज एवं निवेश आय (Interest & Investment Income) | – | ₹1.77 | ₹0.23 | ₹1.8 |
मुद्रा विनिमय लाभ/हानि (Currency Exchange Gain/Loss) | – | ₹1.82 | ₹3.01 | ₹1.83 |
अन्य गैर-परिचालन आय (Other Non Operating Income/Expense) | ₹2.15 | ₹-0.55 | ₹-0.41 | ₹-0.37 |
EBITDA | ₹-54.69 | ₹-78.79 | ₹-10.49 | ₹-0.72 |
EBITDA मार्जिन (%) | -53.43% | -27.60% | -3.57% | -0.55% |
D&A for EBITDA | ₹21.92 | ₹21.5 | ₹6.77 | ₹0.02 |
EBIT | ₹-76.61 | ₹-100.29 | ₹-17.26 | ₹-0.73 |
EBIT मार्जिन (%) | -74.85% | -35.13% | -5.87% | -0.56% |
प्रभावी कर दर (Effective Tax Rate) | – | – | – | -26.18% |
रिपोर्टेड राजस्व (Revenue as Reported) | ₹104.51 | ₹289.05 | ₹297.2 | ₹134.89 |
विज्ञापन खर्च (Advertising Expenses) | – | ₹1.43 | – | – |
सोर्स: स्टॉक एनालिसिस
शेयरों का प्रदर्शन
18 जुलाई को इसके शेयर 4.99% की बढ़त के साथ 343.15 रुपये पर कारोबार करते नजर आए. एक साल में इसके शेयरों में भले ही गिरावट देखने को मिली हो, लेकिन 5 साल में इसने 2402 फीसदी तक का धमाकेदार रिटर्न दिया है.
वारी मोटर्स एंड पंप्स (Waa Motors & Pumps)
सोलर और इलेक्ट्रिक पंप्स की व्यापक रेंज के साथ यह कंपनी देश की पानी से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने और सरल बनाने का काम करती है. ये पंप्स AC और DC मोटर्स के साथ सौर फोटोवोल्टिक मॉड्यूल्स से संचालित होते हैं, जिनका इस्तेमाल घरेलू और व्यावसायिक दोनों जरूरतों के लिए होता है.
कंपनी का फाइनेंशियल रिकॉर्ड
tracxn वेबसाइट के मुताबिक वा मोटर्स एंड पंप्स प्राइवेट लिमिटेड ने 31 मार्च 2022 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए ₹7.82 करोड़ का रेवेन्यू जनरेट किया. पिछले 1 साल में कंपनी का रेवन्यू चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) 795% दर्ज किया गया है.
यह भी पढ़ें: NSDL की ट्रेडिंग पर अनलिस्टेड मार्केट में रोक ! शेयरों पर 6 महीने का लॉक इन, IPO से पहले कंपनी का बड़ा कदम
इंडोसोलर (Indosolar)
इंडोसोलर लिमिटेड ऐसी कंपनी है जो सौर फोटोवोल्टिक यानी PV सेल और सोलर पैनल बनाती है. यह कंपनी मुख्य रूप से मॉड्यूल निर्माताओं को अपने प्रोडक्ट की मार्केटिंग और बिक्री करती है. इसका इस्तेमाल ग्रिड और ऑफ-ग्रिड (रूफटॉप) के लिए सिस्टम स्थापित करने में किया जाता है. इंडोसोलर, क्षमता के हिसाब से भारत में सबसे बड़ा पीवी सेल निर्माता है.
कंपनी का फाइनेंशियल रिकॉर्ड
विवरण (Particulars) | मार्च ’24 | जून ’24 | सितम्बर ’24 | दिसम्बर ’24 | मार्च ’25 |
---|---|---|---|---|---|
राजस्व (Revenue) | ₹0.67 | ₹0.10 | ₹28.15 | ₹103.90 | ₹192.58 |
खर्च (Expenses) | ₹5.48 | ₹5.08 | ₹18.67 | ₹93.67 | ₹152.54 |
EBITDA | ₹-0.65 | ₹-0.87 | ₹21.64 | ₹24.35 | ₹50.76 |
EBIT | ₹-1.82 | ₹-1.62 | ₹13.37 | ₹15.01 | ₹41.79 |
कर पूर्व लाभ (Profit Before Tax) | ₹-4.82 | ₹-4.98 | ₹9.48 | ₹10.24 | ₹40.04 |
शुद्ध लाभ (Net Profit) | ₹-4.82 | ₹-4.98 | ₹9.48 | ₹10.24 | ₹40.04 |
सोर्स: ट्रैक्सकन
वारी सोलर अमेरिकास (Waaree Solar Americas Inc)
यह वारी एनर्जीज लिमिटेड की अमेरिकी सहायक कंपनी है, जो यूएस में सोलर मॉड्यूल का प्रोडक्शन और सप्लाई करती है. यह कंपनी अमेरिका में फोटोवोल्टिक यानी PV मॉड्यूल बनाने वाली पहली भारतीय कंपनी है. वारी सोलर अमेरिकाास का मकसद अमेरिका में क्लीन एनर्जी सॉल्यूशन्स मुहैया करना है. इसके लिए यह टेक्सास के ब्रुकशायर में एक मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट चलाती है. यह डिवीजन बड़े पैमाने के सौर संयंत्रों और व्यावसायिक इंडस्ट्रीज के लिए हाइटेक तकनीकों से ऊर्जा उत्पादन को बढ़ाता है. यह कंपनी मार्केट में लिस्ट नहीं है इसलिए इसके शेयर प्रदर्शन का विवरण मौजूद नहीं है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.