यूपी-पंजाब समेत कई राज्यों में ओले -बिजली गिरने का अलर्ट; अगले 7 दिनों में 3 वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का दिखेगा असर
IMD के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में भी तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ कोहरे का असर बना रहेगा. मौजूदा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब के ऊपर एक्टिव है. इसके साथ निचले वायुमंडल में साइक्लोन सर्कुलेशन बना हुआ है. इसके बाद 5 फरवरी की रात और फिर 8 फरवरी की रात से दो नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेंगे.
IMD WEATHER ALERT: उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. अगले सात दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर लगातार तीन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर देखने को मिलेगा. इसके चलते पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी, जबकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा, तेज हवाएं और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. दिल्ली-एनसीआर में भी तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ कोहरे का असर बना रहेगा. मौजूदा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब के ऊपर एक्टिव है. इसके साथ निचले वायुमंडल में साइक्लोन सर्कुलेशन बना हुआ है. इसके बाद 5 फरवरी की रात और फिर 8 फरवरी की रात से दो नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेंगे.
उत्तर प्रदेश और मध्य भारत में बारिश, ओले का अलर्ट
3 फरवरी को उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. पूर्वी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है. वहीं राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
जम्मू-कश्मीर से उत्तराखंड तक बारिश और बर्फबारी की आंशका
IMD के मुताबिक, 3 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी के साथ आंधी, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. 5 और 6 फरवरी को भी इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. 8 और 9 फरवरी को एक बार फिर बारिश-बर्फबारी का दौर लौटने के संकेत हैं.
घना कोहरा बनेगा बड़ी परेशानी
विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में 5 फरवरी तक सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है. बिहार में 4 से 6 फरवरी तक कोहरे का असर देखने को मिल सकता है. इससे विजिबिलिटी काफी कम रहने की आशंका है. इसके अलावा अगले सात दिनों तक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. महाराष्ट्र में अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है, जिसके बाद इसमें गिरावट दर्ज की जाएगी.
दिल्ली-एनसीआर का मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली में बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. 4 और 5 फरवरी को सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है, जबकि तापमान सामान्य के आसपास रहेगा. 6 फरवरी को तेज सतही हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
इसे भी पढ़ें- एक बहस… और युवराज ने जड़ दिए थे 1 ओवर में 6 छक्के; इस T20 वर्ल्ड कप में कौन बन सकता है गेम चेंजर
Latest Stories
Bihar Budget 2026-27: नीतीश सरकार ने पेश किया 3.47 लाख करोड़ का बजट, पिछले साल से 10 फीसदी ज्यादा
एक बहस… और युवराज ने जड़ दिए थे 1 ओवर में 6 छक्के; इस T20 वर्ल्ड कप में कौन बन सकता है गेम चेंजर
मोदी बोले- थैंक यू ट्रंप, अब मेड इन इंडिया पर 18% टैरिफ; रुसी तेल खरीद पर USA का बड़ा दावा
दिल्ली-यूपी-पंजाब को अलर्ट! 5 फरवरी तक झेलना होगा घने कोहरे का कहर, हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड में बर्फबारी रहेगी जारी
