दिल्ली-यूपी में अगले दो दिनों तक गर्म दिन, बिहार-असम में बना रहेगा कोहरा, जानें देश के अन्य शहरों का हाल
उत्तर भारत में ठंड का दौर अब खत्म होने की ओर है. तापमान में बढ़ोतरी के साथ मौसम धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है. हालांकि पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के कारण सावधानी अभी भी जरूरी है, लेकिन आने वाले दिनों में ठंड से और राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है.
Weather Update 10 Feb: उत्तर भारत में लंबे समय से जारी कड़ाके की ठंड अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ती दिख रही है. पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी राज्यों तक मौसम के मिजाज में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. जहां एक ओर तापमान में थोड़ी बहुत बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, वहीं दूसरी ओर अगले कुछ दिनों में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक ठंड का तेज असर अब बीते दिनों की बात होता जा रहा है, हालांकि पहाड़ों और कुछ मैदानी इलाकों में हल्की बारिश, बर्फबारी और कोहरे से राहत पूरी तरह नहीं मिली है.
पहाड़ों में हल्की बर्फबारी और बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और मुजफ्फराबाद के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 10 और 11 फरवरी के बीच कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है. 10 फरवरी को इन इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. इसी दौरान 14 और 15 फरवरी को भी कुछ स्थानों पर दोबारा हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है.
मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने के संकेत
उत्तर भारत के मैदानी हिस्सों यानी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़ में ठंड का जोर अब टूटता नजर आ रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिम भारत यानी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. मध्य भारत में भी अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है, जिससे सुबह-शाम की ठंड में कुछ राहत मिलेगी.
पूर्वी भारत में अगले दो दिनों तक मौसम लगभग स्थिर रहने की उम्मीद है. इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. महाराष्ट्र और आसपास के इलाकों में भी अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी के संकेत हैं, जिससे ठंड का असर और कम होगा. देश के शेष हिस्सों में फिलहाल न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है.
यह भी पढ़ें: HAL से ऑर्डर मिलते ही इस मल्टीबैगर स्टॉक में एकतरफा खरीदारी, लगा अपर सर्किट, अब तक दे चुका है 2155% रिटर्न
कोहरे से अब भी सतर्क रहने की जरूरत
हालांकि ठंड का असर कम हो रहा है, लेकिन कोहरे से राहत पूरी तरह नहीं मिली है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी तक सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. वहीं तटीय आंध्र प्रदेश, बिहार, असम और मेघालय में भी 10 फरवरी तक सुबह के समय कुछ इलाकों में कोहरा देखने को मिल सकता है. ऐसे में वाहन चालकों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
Latest Stories
पहले विश्व कप में चैंपियन, फिर 2024 में खत्म हुआ 11 साल का सूखा; T20 वर्ल्ड कप में कैसा रहा है भारत का सफर
T20 World Cup: भारत के खिलाफ खेलने की तैयारी में पाकिस्तान, ICC के सामने रखी ये तीन शर्तें
मौसम ने फिर बदला मिजाज, कहीं बारिश और बर्फबारी तो कहीं रहेगा घना कोहरा, इन राज्यों में बढ़ेगी गर्मी
