IND vs NZ Final: 2023 वर्ल्ड कप की हार से सबक, इस बार फाइनल के लिए बदली पिच, लाल मिट्टी करेगी कमाल!
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल के लिए खास तरह की पिच तैयार की गई है. इस पिच में लाल और काली मिट्टी दोनों का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन लाल मिट्टी की मात्रा ज्यादा रखी गई है. लाल मिट्टी वाली पिच पर गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है और उछाल भी अच्छा मिलता है. इससे बल्लेबाजों को खेलने में आसानी होती है.
IND vs NZ Final: T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया की तैयारी अब आखिरी चरण में है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह बड़ा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच से पहले सबसे ज्यादा चर्चा पिच को लेकर हो रही है. पिछले कुछ बड़े मुकाबलों में भारत को अहमदाबाद में हार का सामना करना पड़ा था. खासकर 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार अभी भी क्रिकेट फैंस को याद है. इसी अनुभव को ध्यान में रखते हुए इस बार पिच तैयार करने में खास रणनीति अपनाई गई है. आइए जानते है पूरा मामला.
मिक्स मिट्टी वाली पिच तैयार
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल के लिए खास तरह की पिच तैयार की गई है. इस पिच में लाल और काली मिट्टी दोनों का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन लाल मिट्टी की मात्रा ज्यादा रखी गई है. लाल मिट्टी वाली पिच पर गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है और उछाल भी अच्छा मिलता है. इससे बल्लेबाजों को खेलने में आसानी होती है.
पहले भी इस्तेमाल हो चुकी है पिच
यह वही पिच है जिस पर साउथ अफ्रीका और कनाडा के बीच लीग मैच खेला गया था. उस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 213 रन बनाए थे, जबकि कनाडा की टीम 156 रन ही बना सकी थी. इससे पता चलता है कि पिच पर रन बनाना संभव है और बल्लेबाजों को अच्छा मौका मिल सकता है.
पिछले अनुभव से सीखा सबक
भारत को अहमदाबाद में दो बड़े मुकाबलों में हार मिली थी. 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था. उस मैच में काली मिट्टी वाली पिच थी, जिस पर बल्लेबाजी करना मुश्किल हो गया था. हाल ही में इसी वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी भारत को बड़ी हार मिली थी. इन अनुभवों को ध्यान में रखते हुए इस बार अलग तरह की पिच तैयार की गई है.
टीम इंडिया ने जताई थी नाराजगी
रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया के मैनेजमेंट ने लीग मैचों के दौरान कुछ पिचों को लेकर नाराजगी जताई थी. इसके बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों ने स्थानीय क्यूरेटर से बात भी की थी ताकि पिच बेहतर तरीके से तैयार की जा सके. टीम इंडिया फाइनल से पहले शनिवार को आखिरी अभ्यास सत्र करेगी. इस दौरान खिलाड़ी पिच की स्थिति को भी ध्यान से देखेंगे.
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मैच में काफी रन बने थे. भारत और इंग्लैंड के बीच हुए उस मुकाबले में करीब 500 रन बने थे.
Latest Stories
सबसे ज्यादा इस राज्य से सऊदी अरब-कुवैत-दुबई जाते हैं भारतीय, केरल भी रह गया दंग!
मार्च की शुरुआत में ही तेज हुई गर्मी, UP समेत कई राज्यों में पारा चढ़ेगा सामान्य से 8 डिग्री तक ऊपर, जानें देशभर के मौसम का हाल
खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया शोक, विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने ईरानी दूतावास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
