उदयपुर की शाही वेडिंग, करोड़ों की बरसात… दिल्ली के गरीब Rapido ड्राइवर के खाते में 331 करोड़ का खुला राज
दिल्ली में ऐप-आधारित बाइक टैक्सी कंपनी Rapido से जुड़े एक साधारण ड्राइवर का नाम अचानक एक बड़े मनी-लॉन्ड्रिंग केस में सामने आया है. ED को शक है कि इस ड्राइवर का खाता “म्यूल अकाउंट” के रूप में इस्तेमाल किया गया. यानी ऐसा बैंक खाता, जिसका इस्तेमाल गलत पैसे इधर-उधर भेजने के लिए किया जाता है, अक्सर नकली या फर्जी KYC दस्तावेजों के जरिए.
ED and Rapido Driver: दिल्ली में ऐप-आधारित बाइक टैक्सी कंपनी Rapido से जुड़े एक साधारण ड्राइवर का नाम अचानक एक बड़े मनी-लॉन्ड्रिंग केस में सामने आया है. ED की जांच में यह बात सामने आई कि इस ड्राइवर के बैंक खाते में सिर्फ 8 महीनों में 331 करोड़ रुपये जमा हुए. यह रकम 1xBet ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क से जुड़ी बताई जा रही है. ED अधिकारियों के अनुसार, जब एजेंसी इस ऑनलाइन बेटिंग मामले में पैसों की लेन-देन की जांच कर रही थी, तभी उन्हें इस ड्राइवर का बैंक खाता मिला.
यह देखकर अधिकारी हैरान रह गए कि अगस्त 2024 से अप्रैल 2025 के बीच खाते में 331.36 करोड़ रुपये आए थे. इतना ज्यादा पैसा देखकर अधिकारी तुरंत उसके पते पर पहुंचे. जब जांच टीम उसके घर पहुंची, तो पाया कि ड्राइवर एक छोटे से दो कमरे के मकान में अपने परिवार के साथ रहता है और रोजाना Rapido पर सवारी ढोकर अपनी रोजमर्रा की कमाई करता है.
ED को क्यों हैं शक
ED को शक है कि इस ड्राइवर का खाता “म्यूल अकाउंट” के रूप में इस्तेमाल किया गया. यानी ऐसा बैंक खाता, जिसका इस्तेमाल गलत पैसे इधर-उधर भेजने के लिए किया जाता है, अक्सर नकली या फर्जी KYC दस्तावेजों के जरिए. ड्राइवर को इस बात की जानकारी भी नहीं होती कि उसके नाम से कितना बड़ा अपराध चल रहा है. एजेंसी को पता चला कि यह पैसा कई अज्ञात स्थानों से आता था और आते ही तुरंत कई संदिग्ध खातों में भेज दिया जाता था.
जांच के दौरान एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई. एजेंसी ने पाया कि इसी खाते से 1 करोड़ रुपये से ज्यादा एक शानदार उदयपुर के लग्जरी होटल में हुई डेस्टिनेशन वेडिंग पर खर्च किए गए थे. यह शादी कथित तौर पर गुजरात के एक युवा राजनेता से जुड़ी बताई जा रही है. ED इस राजनेता को जल्द ही पूछताछ के लिए बुला सकती है.
आगे की क्या हैं प्लानिंग
ED यह भी जांच कर रही है कि इस ड्राइवर के खाते में आए पैसों का कितना हिस्सा सीधे गैरकानूनी बेटिंग नेटवर्क से जुड़ा है और बाकी पैसा किन-किन लोगों तक पहुंचा. अधिकारियों का कहना है कि कई और रास्तों और लोगों की पहचान की जा रही है, जिनका इन पैसों से संबंध हो सकता है. 1xBet से जुड़े मामले में ED पहले ही कई बड़ी कार्रवाई कर चुकी है. एजेंसी ने हाल ही में पूर्व क्रिकेटरों शिखर धवन और सुरेश रैना की करोड़ों की संपत्तियां अटैच की हैं और कई फिल्मी और खेल जगत की हस्तियों से पूछताछ भी कर चुकी है.
यह भी पढ़ें: मलेशियन बैंक से मिले ऑर्डर का कमाल, बाजार खुलते ही दौड़ने लगा ये शेयर; 5 साल में दे चुका है 550% रिटर्न
Latest Stories
यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने का खतरा, IMD ने किया अलर्ट
अप्रैल की शुरुआत में दिल्ली, UP समेत इन राज्यों में बिगड़ेगा मौसम! IMD ने बारिश, गरज-चमक के साथ दिया आंधी का अलर्ट
CSK vs RR: 13वें ओवर में खत्म हुआ मुकाबला, राजस्थान की एकतरफा जीत; सूर्यवंशी-जयसवाल ने मचाया धमाल
