संजू सैमसन T20 के नए सुपर हीरो, विराट गंभीर अभिषेक सबका टूटा रिकॉर्ड, शतक से चूके
यह मैच भारत के लिए ऐतिहासिक बनता जा रहा है, जहां टीम नया चैंपियन बनने की दावेदारी मजबूत कर रही है. सैमसन की आक्रामक और संयमित बल्लेबाजी ने फैंस को रोमांचित कर दिया है. क्या भारत आज ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचेगा? पूरा देश सांस थामकर इंतजार कर रहा है!
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने कमाल का प्रदर्शन किया है. हालांकि, शतक बनाने से चूक गए. सैमसन 89 रन बनाकर आउट तो हो गए, लेकिन सैमसन ने इसके साथ ही इतिहास भी रच दिया. संजू टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस पारी के साथ उन्होंने विराट कोहली का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो 2014 के फाइनल में 77 रन बना चुके थे.
फाइनल में भारत के टॉप स्कोरर्स
- संजू सैमसन (आज) – 89
- विराट कोहली (2014 vs श्रीलंका) – 77
- विराट कोहली (2024 vs दक्षिण अफ्रीका) – 76
- गौतम गंभीर (2007 vs पाकिस्तान) – 75
- अभिषेक शर्मा (आज) – 52
सैमसन की यह पारी भारत की मजबूत शुरुआत का आधार बनी. मैच की शुरुआत में अभिषेक शर्मा ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 18 गेंदों में अर्धशतक जड़कर फाइनल में टीम की स्थिति को मजबूत किया. दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पावरप्ले में जबरदस्त प्रदर्शन किया, जिससे भारत ने तेज स्कोरिंग की.
विराट कोहली का तोड़ा रिकॉर्ड
विराट कोहली ने 2014 के फाइनल में 77 रनों की शानदार पारी खेली थी, जबकि 2024 के फाइनल में भी उन्होंने 76 रन बनाए थे. लेकिन आज सैमसन ने न केवल कोहली को पीछे छोड़ा, बल्कि टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. सैमसन इस टूर्नामेंट में लगातार फॉर्म में हैं. सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 89 रन और उसके पहले कुछ मैचों में भी बड़े स्कोर बना चुके हैं.
सैमसन ने लगाया लगातार तीसरा अर्धशतक, शतक से चूके
संजू सैमसन ने नॉकआउट मैच में लगातार तीसरा अर्धशतक लगाया है. हालांकि, शतक से चूक गए. सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 8 छक्के और 5 चौके लगाए हैं. वहीं दूसरी ओर ईशान किशन और अभिषेक शर्मा भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया.
क्या भारत आज ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचेगा?
यह मैच भारत के लिए ऐतिहासिक बनता जा रहा है, जहां टीम नया चैंपियन बनने की दावेदारी मजबूत कर रही है. सैमसन की आक्रामक और संयमित बल्लेबाजी ने फैंस को रोमांचित कर दिया है. क्या भारत आज ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचेगा? पूरा देश सांस थामकर इंतजार कर रहा है!
Latest Stories
जब नहीं था LPG सिलेंडर तो काम देता था ये छुटकू स्टोव, याद है वो पंप और पिन? Gen-Z क्या आप जानते हैं जलाने का तरीका
Weather Update: मार्च में हीटवेव का खतरा! UP समेत कई राज्यों में 7 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, जानें देश भर के मौसम का हाल
भारत के नाम हुआ T20 WC का खिताब, न्यूजीलैंड को हराकर टीम इंडिया ने ये रिकॉर्ड्स किए अपने नाम; रचा इतिहास
