बड़ा IPO, दमदार सब्सक्रिप्शन…फिर भी लिस्टिंग के साथ होगा नुकसान? ₹180 से टूटकर नेगेटिव हुआ GMP; जानें डिटेल्स
इस कंपनी का 2,834 करोड़ रुपये का IPO आखिरी दिन 2.81 गुना सब्सक्राइब हुआ, लेकिन ग्रे मार्केट प्रीमियम 180 रुपये से गिरकर -2 रुपये पर पहुंच गया. ऐसे में निवेशकों के सामने बड़ा सवाल है कि क्या मजबूत संस्थागत भागीदारी लिस्टिंग पर गिरावट के संकेतों को पलट पाएगी? जानें डिटेल्स.
Fractal Analytics IPO GMP Subscription: Fractal Analytics का IPO साइज के लिहाज से इस साल के बड़े इश्यू में गिना जा रहा है. लेकिन दिलचस्प बात यह है कि जहां एक तरफ आखिरी दिन सब्सक्रिप्शन के आंकड़ों ने जोर पकड़ा, वहीं दूसरी ओर ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पूरी तरह फिसलकर नेगेटिव जोन में पहुंच गया. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या मजबूत सब्सक्रिप्शन के बावजूद लिस्टिंग पर झटका लग सकता है?
180 रुपये से -2 रुपये तक…GMP का पूरा सफर
3 फरवरी को जब ग्रे मार्केट में पहली बार संकेत मिले, तब GMP सीधे 180 रुपये पर था. यानी उस समय निवेशकों को लिस्टिंग पर भारी मुनाफे की उम्मीद दिख रही थी. लेकिन इसके बाद ट्रेंड लगातार कमजोर होता गया.
- 4 फरवरी को GMP 105 रुपये,
- 5 फरवरी को 57 रुपये,
- 6 फरवरी को 43 रुपये,
- 7 फरवरी को 29 रुपये,
- 8 फरवरी को 13 रुपये,
- 9 फरवरी को 8 रुपये,
- 10 फरवरी को 7 रुपये पर आ गया.
और अब 11 फरवरी को इश्यू बंद होने तक GMP गिरकर -2 रुपये पर पहुंच गया है. ताजा संकेतों के मुताबिक 900 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर इश्यू की संभावित लिस्टिंग करीब 898 रुपये पर हो सकती है, यानी प्रति शेयर करीब 2 रुपये का घाटा. एक लॉट (16 शेयर) के हिसाब से निवेशकों को लगभग 32 रुपये प्रति लॉट तक का नुकसान हो सकता है.
सब्सक्रिप्शन ने आखिरी दिन पकड़ी रफ्तार
हालांकि सब्सक्रिप्शन के आंकड़े अलग कहानी बताते हैं. पहले दो दिनों में इश्यू को ठंडी प्रतिक्रिया मिली थी. 9 फरवरी को कुल सब्सक्रिप्शन सिर्फ 0.03 गुना और 10 फरवरी को 0.09 गुना रहा. लेकिन 11 फरवरी को तस्वीर बदल गई. आखिरी दिन कुल इश्यू 2.81 गुना सब्सक्राइब हुआ. कैटेगरी के हिसाब से देखें तो-
- QIB (संस्थागत निवेशक) 4.41 गुना
- NII 1.11 गुना
- SNII 0.85 गुना
- BNII 1.24 गुना
- रिटेल निवेशक (RII) 1.09 गुना
- कर्मचारी वर्ग 0.64 गुना
यानी असली दम संस्थागत निवेशकों ने दिखाया, जिनकी एंट्री ने आखिरी दिन आंकड़े बदल दिए.
बड़ा इश्यू, बड़ी रकम
Fractal Analytics इस IPO के जरिए कुल 2,834 करोड़ रुपये जुटा रही है. इसमें 1,023 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 1,810 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है. प्राइस बैंड 857 रुपये से 900 रुपये तय किया गया था और एक लॉट में 16 शेयर रखे गए थे. कर्मचारियों को 85 रुपये प्रति शेयर का डिस्काउंट भी मिला.
तो क्या लिस्टिंग पर झटका तय?
पहले कई बार ये देखा गया है कि मजबूत सब्सक्रिप्शन के बावजूद कमजोर GMP लिस्टिंग पर दबाव का संकेत देता है. इस इश्यू में भी शुरुआती उत्साह के बाद ग्रे मार्केट का भरोसा लगातार कम होता गया. 180 रुपये के हाई से सीधे नेगेटिव जोन में पहुंचता हुआ GMP यह दर्शाता है कि शॉर्ट-टर्म लिस्टिंग गेन की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं. हालांकि, QIB की 4.41 गुना बोली यह संकेत देती है कि बड़े निवेशकों को कंपनी के बिजनेस मॉडल और लॉन्ग-टर्म ग्रोथ पर भरोसा है. इसलिए लिस्टिंग डे पर असली तस्वीर बाजार के मूड और संस्थागत सपोर्ट पर निर्भर करेगी. हालांकि, जीएमपी मात्र एक अनुमान होता है, ऐसे में निवेशकों को केवल इसी के आधार पर किसी इश्यू में दांव लगाना या दूरी बनाना जोखिम भरा हो सकता है.
कंपनी क्या करती है?
Fractal Analytics एक ग्लोबल AI और डेटा एनालिटिक्स कंपनी है, जिसकी स्थापना साल 2000 में हुई थी. यह बड़ी कंपनियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा आधारित समाधान उपलब्ध कराती है. कंपनी का बिजनेस मुख्य रूप से दो हिस्सों में बंटा है- Fractal.ai (AI प्लेटफॉर्म और सॉल्यूशंस) और Fractal Alpha (ग्रोथ मार्केट्स के लिए AI आधारित बिजनेस यूनिट्स). इसके क्लाइंट्स में Citibank, Costco, Nestle, Mars, Philips जैसे बड़े ग्लोबल नाम शामिल हैं.
ये भी पढ़ें- गियर बॉक्स बनाने वाली ये कंपनी ला रही IPO, बेचे जाएंगे 46998959 शेयर, SEBI के पास दाखिल किए पेपर
डिसक्लेमर: इस खबर में GMP से संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
