Gaudium IVF IPO Day 1: रिटेल निवेशकों की लगी कतार, एंकर निवेशक पहले ही लगा चुके हैं दांव, GMP लुढ़का

हेल्थकेयर सेक्टर से जुड़ा एक नया आईपीओ निवेशकों के लिए खुल गया है. इश्यू साइज, प्राइस बैंड और विस्तार की योजनाओं ने बाजार में चर्चा बढ़ा दी है. एंकर निवेशकों की भागीदारी और ग्रे मार्केट के संकेतों के चलते इस आईपीओ पर निवेशकों की खास नजर बनी हुई है.

Gaudium IVF and Women Health IPO Image Credit: Money9 Live

Gaudium IVF IPO Subscription status: फर्टिलिटी और वूमेन हेल्थ सर्विसेज से जुड़ी कंपनी Gaudium IVF and Women Health Limited का आईपीओ शुक्रवार, 20 फरवरी को निवेश के लिए खुल गया है. यह इश्यू 24 फरवरी तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा. हेल्थकेयर सेक्टर में बढ़ती मांग के बीच यह आईपीओ निवेशकों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है, खासकर तब जब कंपनी देशभर में अपने IVF सेंटर्स का तेजी से विस्तार करने की योजना पर काम कर रही है.

IPO का साइज और प्राइस बैंड

Gaudium IVF and Women Health का यह आईपीओ कुल 165 करोड़ रुपये का है. इसमें 90 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू शामिल है, जबकि 75 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) कंपनी की प्रमोटर डॉ. मणिका खन्ना द्वारा लाया गया है. आईपीओ का प्राइस बैंड 75 से 79 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. फ्रेश इश्यू से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल 19 नए IVF सेंटर्स खोलने, कर्ज चुकाने और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा.

Day 1 सब्सक्रिप्शन स्टेटस

दोपहर 12 बजे तक कंपनी का आईपीओ 41 फीसदी तक सब्सक्राइब हो चुका है. रिटेल निवेशकों ने इसमें खासा दिलचस्पी दिखाते हुए अपने कैटेगरी का 67 फीसदी इश्यू बुक कर लिया, वहीं NIIs ने 36 फीसदी बुकिंग की. इससे पहले कंपनी एंकर निवेशकों से 49.5 करोड़ रुपये जुटा चुकी है. एंकर बुक में MERU Investment Fund, Hornbill Orchid India Fund, Carnelian India Multi Strategy Fund और Sanshi Fund I जैसे नाम शामिल हैं. इन निवेशकों को ₹79 प्रति शेयर की दर से 62,65,860 शेयर अलॉट किए गए हैं.

लॉट साइज और रिजर्वेशन

इस आईपीओ में एक लॉट में 189 शेयर रखे गए हैं. इश्यू का 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित है. वहीं 35 फीसदी रिटेल निवेशकों और 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NII) के लिए तय किया गया है. रिटेल निवेशकों को निवेश से पहले लॉट साइज और रकम का ध्यान रखना होगा.

अलॉटमेंट और लिस्टिंग डेट

कंपनी के शेयरों का बेसिस ऑफ अलॉटमेंट 25 फरवरी को तय होने की उम्मीद है. इसके बाद 26 फरवरी को रिफंड शुरू होंगे और उसी दिन शेयर डीमैट अकाउंट में क्रेडिट कर दिए जाएंगे. Gaudium IVF के शेयरों की लिस्टिंग 27 फरवरी को शेयर बाजार में हो सकती है.

कंपनी की मजबूती और जोखिम

Gaudium IVF की स्थापना डॉ. मणिका खन्ना ने की थी. कंपनी भारत में असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक जाना-पहचाना नाम है. यह हब-एंड-स्पोक मॉडल पर काम करती है, जिसके तहत इसके 7 हब और 28 स्पोक सेंटर देश के अलग-अलग राज्यों में मौजूद हैं. कंपनी का फोकस कम सेवा वाले क्षेत्रों में किफायती IVF सेवाएं पहुंचाने पर है.

वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 70.72 करोड़ रुपये रहा, जबकि नेट प्रॉफिट 19.13 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. FY24 में कंपनी ने 47.89 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 10.31 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था. आंकड़े बताते हैं कि कंपनी की कमाई और मुनाफे में लगातार सुधार हुआ है.

यह भी पढ़ें: ये हैं 3 अंडरवैल्यू PSU बैंक स्टॉक, ROE और प्राइस-टू-बुक रेशियो शानदार, शेयरों पर नजर रख सकते हैं निवेशक

GMP क्या संकेत देता है

ग्रे मार्केट में Gaudium IVF के शेयर ₹8.5 के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं. यह ऊपरी प्राइस बैंड के मुकाबले करीब 10.76 फीसदी GMP को दिखाता है. हालांकि, ये आंकड़ा बीते दिनों के मुकाबले कम है, 17 फरवरी को जीएमपी उछआल के साथ 15 रुपये पर पहुंच गया था.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.