ट्रैक्‍टर बनाने वाली कंपनी के IPO पर टूटे निवेशक, खुलते ही 6 गुना से ज्‍यादा सब्‍सक्राइब, GMP भी सॉलिड

Indo Farm Equipment IPO 31 दिसंबर 2024 से सब्‍सक्रिप्‍शन के लिए खुल चुका है. आईपीओ को पहले दिन से ही निवेशकों से जबरदस्‍त रिस्‍पांस मिल रहा है, यही वजह है कि ये अब तक 6 गुना से ज्‍यादा सब्‍सक्राइब हो चुका है. तो किस कैटेगरी में मिला सबसे ज्‍यादा सब्‍सक्रिप्‍शन यहां देखें डिटेल.

Indo Farm Equipment IPO खुला, जानें कितना हुआ अब तक सब्‍सक्राइब Image Credit: freepik

Indo Farm Equipment IPO: ट्रैक्टर और पिक एंड कैरी क्रेन बनाने वाली कंपनी इंडो फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड का आईपीअे 31 दिसंबर यानी आज से सब्‍सक्रिप्‍शन के लिए खुल गया है. आईपीओ के खुलते ही इसमें दांव लगाने वालों की होड़ लग गई है. यही वजह है कि आईपीओ खुलते ही कुछ ही घंटों में 6 गुना से ज्‍यादा सब्‍सक्राइब हो गया है. सबसे ज्‍यादा दिलचस्‍पी इसमें रिटेल निवेशक और नॉन इंस्‍टीट्यूशन बायर्स दिखा रहे हैं. यह आईपीओ 2 जनवरी तक खुला रहेगा, ऐसे में निवेशकों के पास बोली लगाने का आगे भी मौका होगा.

कितना हुआ सब्‍सक्राइब?

मार्केट ट्रैकर वेबसाइट चित्‍तौड़गढ़ के मुताबिक इंडो फार्म इक्विपमेंट आईपीओ दोपहर 12:07 बजे तक 6.07 गुना तक सब्सक्राइब हो चुका है. इसके 84,70,000 शेयर के बदले 5,13,93,822 की बोलियां मिली हैं. रिटेल निवेशकों की श्रेणी में 8.76 गुना बोलियां आई हैं, वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) की कैटेगरी 7.86 गुना सब्सक्राइब हुई है, वहीं क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) अभी तक 0.01 बोलियां ही दी हैं.

कितना है ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP)?

इंवेस्‍टरगेन के अनुसार इंडो फार्म के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम 31 दिसंबर को 80 रुपये प्रति शेयर दर्ज किया गया. ये शेयर 295 रुपये में पर लिस्‍ट हो सकता है, जबकि प्राइस बैंड 215 रुपये है. ऐसे में इसमें प्रति शेयर 37% ज्यादा का मुनाफा हो सकता है.

यह भी पढ़ें: 2024 में इन म्‍यूचुअल फंड ने चुंबक की तरह खींचा पैसा, जानें कितना दिया रिटर्न

कितनी जुटाई रकम?

आईपीओ खुलने से पहले, इंडो फार्म ने एंकर निवेशकों से 78 करोड़ रुपये जुटाए हैं. उन्होंने 11 संस्थाओं को 36.30 लाख शेयर 215 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर दिए हैं. इन निवेशकों में Negen Undiscovered Value Fund, Niveshaay Hedgehogs, Rajasthan Global Securities जैसे नाम शामिल हैं.

डिसक्लेमर: इस खबर में GMP संबंधित जानकारी दी गई है यह मार्केट ट्रैकर वेबसाइट पर आधारित है. मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला न करें.

Latest Stories

IPO मार्केट में मायूसी, हर 3 में से सिर्फ 1 ही मुनाफे में, जानिए किसने बनाया पैसा; लिस्ट में Ather Energy टॉप पर

IPO की बाढ़ आने वाली है! मार्च में 38 कंपनियों ने फाइल किया DRHP, देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

अगले हफ्ते नहीं आएगा कोई मेनबोर्ड IPO, SME और REIT इश्‍यू में मिलेगा निवेश का मौका, देखें लिस्‍ट

मार्केट में एंट्री से पहले ही अनलिस्‍टेड मार्केट में तबाही मचा रहा NSE IPO, जानें क्‍या है डेडलाइन, OFS से फंड जुटाने की तैयारी

Punjab Carbonic ला रही है 95 लाख शेयर का IPO, SEBI के पास फाइल किया DRHP; इन जगहों पर करेगी पैसों का इस्तेमाल

तीन कंपनियों ने IPO के लिए फाइल किया DRHP, पंजाब कार्बोनिक से लेकर सद्भाव फ्यूचरटेक का आएगा पब्लिक ऑफर