चांदी पर भी मिलता है लोन, जानें 2 लाख की कीमत पर कितना मिलेगा कर्ज, कितनी बनेगी EMI
देश में लोन बाजार में एक नया ट्रेंड तेजी से उभर रहा है. अब चांदी के गहनों पर भी आसानी से कर्ज मिल रहा है. यह तब और भी खास हो गया है जब चांदी की कीमतों में तेज उछाल आया है. हालांकि बीते कुछ दिनों में चांदी के भाव लुढ़के हैं, फिर भी ये ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं. आसान प्रक्रिया और तेज़ मंजूरी के चलते यह विकल्प क्रेडिट पहुंच को व्यापक बना रहा है.
Silver Loan Process: देश में तेजी से बदलते कारोबारी बाजार के बीच अब लोन मार्केट में एक नया ट्रेंड उभर रहा है. वो है Silver Loan. अब तक जहां गोल्ड लोन का दबदबा रहा, वहीं चांदी के गहनों के बदले कर्ज देने की सुविधा धीरे-धीरे गति पकड़ रही है. खासकर जब से चांदी की कीमतों ने रफ्तार पकड़ी है तब से सिल्वर लोन ग्राहकों के बीच काफी चर्चा का विषय बन गया है. NBFCs और वित्तीय संस्थान इस सेगमेंट को नए अवसर के रूप में देख रहे हैं. आसान प्रक्रिया, तेज डिस्बर्सल और कम औपचारिकताओं के चलते Silver Loan, क्रेडिट एक्सेस को व्यापक बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है. इस रिपोर्ट में आप जानेंगे कि आप सिल्वर लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं, कितनी बनेगी EMI,
कैसे ले सकते हैं Silver Loan?
Silver Loan लेना एक आसान प्रक्रिया है, बस आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होते हैं:
अपनी Eligibility चेक करें
सबसे पहले यह देखें कि आप लोन के लिए योग्य हैं या नहीं. इसके लिए आप लेंडर की वेबसाइट पर जाकर eligibility check कर सकते हैं और यह जान सकते हैं कि आपको कितनी रकम मिल सकती है.
अकाउंट बनाएं या लॉगिन करें
अगर आप पहले से ग्राहक हैं, तो अपने मोबाइल नंबर या ईमेल से लॉगिन करें. नए यूजर हैं तो अपनी बेसिक जानकारी देकर अकाउंट बना लें.
जरूरी दस्तावेज जमा करें
आपको पहचान पत्र (ID proof), पता प्रमाण (address proof) और चांदी के मालिक होने का प्रमाण देना होगा.
चांदी की जांच होगी
लेंडर आपकी चांदी के आभूषण की जांच करेगा, जिसमें उसका वजन, शुद्धता और बाजार कीमत देखी जाएगी.
लोन अप्रूवल और पैसा मिलना
जांच पूरी होने के बाद लोन मंजूर हो जाता है और पैसा सीधे आपके बैंक खाते में भेज दिया जाता है.
RBI के नियम क्या कहते हैं?
RBI के अनुसार, सोने और चांदी के बदले लोन सिर्फ ज्वेलरी (आभूषण) और सिक्कों पर ही मिलता है. बार (इंगोट), ETF या म्यूचुअल फंड पर लोन नहीं दिया जाता. साथ ही, सोना-चांदी खरीदने के लिए भी लोन नहीं मिलता. हालांकि, अगर कोई व्यक्ति या उद्योग चांदी का इस्तेमाल कच्चे माल के रूप में करता है, तो उसे कामकाज के लिए लोन मिल सकता है.
कितने सोने-चांदी पर मिल सकता है लोन?
एक व्यक्ति अधिकतम 1 किलो सोना और 10 किलो चांदी के आभूषण गिरवी रख सकता है. सिक्कों के मामले में यह सीमा 50 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी है. साथ ही, यह जरूरी है कि गिरवी रखी गई धातु का मालिक वही व्यक्ति हो जो लोन ले रहा है.
कितना लोन मिलता है?
लोन की राशि LTV (Loan-to-Value) के आधार पर तय होती है. ₹2.5 लाख तक के लोन पर 85% तक, ₹2.5 लाख से ₹5 लाख तक 80% और ₹5 लाख से ऊपर 75% तक लोन मिल सकता है. यानी गिरवी रखी गई ज्वेलरी की पूरी कीमत नहीं, बल्कि उसका एक तय हिस्सा ही लोन के रूप में मिलता है. अगर कोई ग्राहक दो लाख रुपये की चांदी पर लोन लेना चाहते हैं तो उन्हें बदले में 1.70 लाख रुपये ही मिलेंगे.
कितनी बनेगी EMI?

Loan Amount
- जितना पैसा आप उधार लेते हैं (जैसे ₹1,60,000)
Rate of Interest
- बैंक द्वारा लिया जाने वाला सालाना ब्याज (जैसे 12%)
Loan Tenure
- कितने समय में लोन चुकाना है (जैसे 1 साल)
- हर महीने ग्राहक को 14,216 रुपये EMI के रूप में देने पड़ेंगे.
कौन ले सकता है Silver Loan?
चांदी के आभूषण के बदले लोन लेने के लिए कुछ आसान शर्तें होती हैं. सबसे पहले, व्यक्ति भारतीय निवासी होना चाहिए और उसकी उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए. साथ ही, उसके पास खुद के चांदी के आभूषण होने चाहिए जिन्हें वह गिरवी रख सके. अगर कोई व्यक्ति लिया गया लोन समय पर वापस नहीं करता है, तो बैंक या वित्तीय संस्था उस गिरवी रखी गई चांदी को बेचकर अपना पैसा वसूल कर सकती है.
Latest Stories
FD से ज्यादा रिटर्न! इन सरकारी योजनाओं पर मिल रहा 8.2% तक ब्याज, रिस्क जीरो, निवेश से पहले जान लें ये खास बातें
PPF पर लोन कैसे लें, जानिए नियम, ब्याज दर और चुकाने का तरीका
टैक्सपेयर्स ध्यान दें! ITR डेडलाइन, PAN नियम और फॉर्म में बड़े बदलाव लागू, जानें क्या करें और क्या नहीं
