IPO मार्केट में मायूसी, हर 3 में से सिर्फ 1 ही मुनाफे में, जानिए किसने बनाया पैसा; लिस्ट में Ather Energy टॉप पर

FY26 में कुल 109 IPO लिस्ट हुए. इनमें से सिर्फ 32 IPO ही ऐसे रहे जिन्होंने लिस्टिंग के बाद निवेशकों को फायदा दिया. यानी हर 3 में से सिर्फ 1 IPO ही मुनाफे में रहा. इस साल कुछ कंपनियों ने शानदार रिटर्न दिया. अगर लिस्टिंग प्राइस की जगह ऑफर प्राइस से तुलना करें तो स्थिति थोड़ी बेहतर दिखती है. इस हिसाब से 37 IPO में मुनाफा हुआ और 31 IPO ने डबल डिजिट रिटर्न दिया.

IPO Image Credit: AI Generated

IPO Market: साल FY26 में IPO मार्केट निवेशकों के लिए उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाया. जहां पहले IPO में निवेश करना अक्सर मुनाफे का आसान तरीका माना जाता था, वहीं इस साल तस्वीर कुछ अलग रही. बाजार में उतार-चढ़ाव, विदेशी निवेशकों की निकासी और वैश्विक तनाव के कारण ज्यादातर IPO निवेशकों को निराश करते नजर आए. हालांकि इस बीच कुछ चुनिंदा कंपनियां ऐसी भी रहीं जिन्होंने अच्छा रिटर्न देकर निवेशकों को राहत दी.

IPO मार्केट का हाल कैसा रहा

FY26 में कुल 109 IPO लिस्ट हुए. इनमें से सिर्फ 32 IPO ही ऐसे रहे जिन्होंने लिस्टिंग के बाद निवेशकों को फायदा दिया. यानी हर 3 में से सिर्फ 1 IPO ही मुनाफे में रहा. इस साल कुछ कंपनियों ने शानदार रिटर्न दिया. Ather Energy ने करीब 139 प्रतिशत, Belrise Industries ने 98 प्रतिशत और Aditya Infotech ने 78 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया.

ऑफर प्राइस के हिसाब से तस्वीर बेहतर

अगर लिस्टिंग प्राइस की जगह ऑफर प्राइस से तुलना करें तो स्थिति थोड़ी बेहतर दिखती है. इस हिसाब से 37 IPO में मुनाफा हुआ और 31 IPO ने डबल डिजिट रिटर्न दिया. इस साल बड़े IPO भी खास प्रदर्शन नहीं कर पाए. टॉप 12 बड़े IPO में से सिर्फ 4 ही मुनाफे में रहे.

इनमें Lenskart और Groww ने करीब 26 प्रतिशत रिटर्न दिया. कुछ IPO ने निवेशकों को भारी नुकसान भी कराया. VMS TMT में करीब 62 प्रतिशत गिरावट आई. वहीं Highway Infrastructure और Solarworld Energy Solutions में करीब 60 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली.

FY26 के टॉप IPO (रिटर्न के आधार पर)

कंपनी का नामलिस्टिंग तारीखलिस्टिंग प्राइस (₹)रिटर्न (%)मौजूदा कीमत (₹)
Ather Energy6 मई 2025326.1138.9%762
Belrise Industries28 मई 202598.597.8%188
Aditya Infotech5 अगस्त 20251,01877.7%1,803
Jain Resource1 अक्टूबर 2025265.371.7%453
Billionbrains Garage12 नवंबर 2025114.041.7%165
Atlanta Electricals29 सितंबर 2025858.139.3%1,204
Borana Weaves27 मई 2025243.036.7%296
Canara HSBC Life17 अक्टूबर 2025106.033.9%147
Shreeji Shipping26 अगस्त 2025271.931.5%361
Park Medi World17 दिसंबर 2025155.628.6%197
सोर्स: ET

इसे भी पढ़ें- गिरते बाजार में इन शेयरों ने दिखाया दम, एक महीने में 28 फीसदी तक भागे स्टॉक्स, जानें क्या है ट्रिगर?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.