9 दिन में 6 ऑर्डर, इस रेलवे स्टॉक को लगातार मिल रहे काम; 3 महीने में 34% तक टूट चुके शेयर में आएगी तेजी?
इस रेल कंपनी को महज 9 दिनों में 6 बड़े ऑर्डर मिले हैं, जिनकी कुल वैल्यू 500 करोड़ रुपये से ज्यादा है. मजबूत ऑर्डर फ्लो के बीच 3 महीनों में 34 फीसदी तक टूट चुके शेयर में अब रिकवरी की उम्मीद बढ़ रही है, जिससे यह स्टॉक फिर निवेशकों की नजर में आ गया है. जानें सभी के बारे में डिटेल.
Texmaco Rail Bagged Many Order: रेलवे सेक्टर में ऑर्डर फ्लो की रफ्तार एक बार फिर तेज होती दिख रही है और इस बार चर्चा में है Texmaco Rail & Engineering (TEXRAIL). महज 9 दिनों के भीतर कंपनी को 6 बड़े ऑर्डर मिले हैं, जो इसके ऑर्डर बुक और बिजनेस विजिबिलिटी को मजबूत करते हैं. दिलचस्प यह है कि यह तेजी ऐसे समय में आई है जब कंपनी का शेयर पिछले 3 महीनों में करीब 34 फीसदी तक टूट चुका है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या यह गिरावट अब रिकवरी में बदल सकती है?
नार्थ सेंट्रल रेलवे से 22.91 करोड़ रुपये का काम
दरअसल, 29 मार्च से 6 अप्रैल 2026 के बीच Texmaco Rail को रेलवे और प्राइवेट सेक्टर की कई बड़ी संस्थाओं से लगातार ऑर्डर मिले हैं. इस अवधि की शुरुआत 29 मार्च को North Central Railway से मिले करीब 22.91 करोड़ रुपये के ऑर्डर से हुई. यह काम प्रयागराज डिवीजन के 14 स्टेशनों पर ट्रैक सर्किट की विश्वसनीयता बढ़ाने से जुड़ा है, जिसमें आधुनिक सिस्टम MSDAC का इस्तेमाल किया जाएगा.
31 मार्च को दो बड़े प्रोजेक्ट
इसके बाद 31 मार्च को कंपनी को दो बड़े ऑर्डर हासिल हुए. पहला ऑर्डर South Central Railway से लगभग 41.31 करोड़ रुपये का है, जिसमें विजयवाड़ा डिवीजन के स्टेशनों पर पुराने पैनल इंटरलॉकिंग सिस्टम को इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग से बदलने का काम शामिल है. उसी दिन JSW Group से कंपनी को 357.11 करोड़ रुपये का एक बड़ा ऑर्डर मिला, जो इस पूरे ऑर्डर फ्लो का सबसे अहम हिस्सा माना जा रहा है. इस ऑर्डर के तहत कंपनी को विभिन्न प्रकार के वैगन और रेक, जैसे BLSS, BLCS और BFNV की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई करनी है.
41.47 करोड़ रुपये का काम
1 अप्रैल को Texmaco Rail को Sushila Transport Pvt. Ltd. से 41.47 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला. इसमें ऑटो कार टालर वैगन (ACT-1) और ब्रेक वैन (BVCM) की सप्लाई शामिल है, जो लेटेस्ट RDSO डिजाइन के अनुसार तैयार किए जाएंगे. यह ऑर्डर प्राइवेट सेक्टर से बढ़ती मांग का संकेत भी देता है.
वेस्ट सेंट्रल रेवले से डेवलपमेंट ऑर्डर
इसके बाद 2 अप्रैल को West Central Railway ने कंपनी को एक डेवलपमेंट ऑर्डर दिया, जिसकी वैल्यू भले ही केवल 0.93 करोड़ रुपये है, लेकिन इसमें ICF डिजाइन कोच के लिए 38 बोगी फ्रेम तैयार करने का काम शामिल है. इस तरह के ऑर्डर टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट और भविष्य के बड़े कॉन्ट्रैक्ट्स के लिहाज से अहम माने जाते हैं.
6 अप्रैल को भी मिला काम
सबसे ताजा ऑर्डर 6 अप्रैल को Southern Railway से मिला है, जिसकी वैल्यू 39.26 करोड़ रुपये है. इस प्रोजेक्ट में तिरुवनंतपुरम डिवीजन के तहत ट्रैक डबलिंग के लिए 25kV ट्रैक्शन ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) की डिजाइन, सप्लाई, इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग का काम शामिल है. साथ ही मौजूदा OHE सिस्टम में जरूरी बदलाव भी किए जाएंगे.
कुल कितने करोड़ रुपये के मिले ऑर्डर?
अगर इन सभी ऑर्डर्स को जोड़ें तो कुल वैल्यू करीब 500 करोड़ रुपये से अधिक बैठती है, जिसमें अकेले JSW Group का ऑर्डर सबसे बड़ा योगदान देता है. यह दर्शाता है कि कंपनी न केवल सरकारी रेलवे प्रोजेक्ट्स में सक्रिय है, बल्कि प्राइवेट सेक्टर से भी उसे मजबूत ऑर्डर मिल रहे हैं. ऑर्डर बुक में यह तेजी ऐसे समय में आई है जब कंपनी का शेयर दबाव में रहा है. पिछले तीन महीनों में स्टॉक करीब 34% गिर चुका है, जिससे वैल्यूएशन अपेक्षाकृत आकर्षक स्तर पर आ सकता है.
ये भी पढ़ें- इन 2 रेलवे स्टॉक पर Jefferies की रिपोर्ट, एक में 32% तक तेजी की संभावना, दूसरे में 22% गिरावट का अंदेशा; जानें TP
शेयरों ने कैसा किया प्रदर्शन?
सोमवार, 6 अप्रैल को कंपनी के शेयर 0.62 फीसदी की तेजी के साथ 90.22 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ. पिछले प्रदर्शन की बात करें तो पिछले हफ्ते भर में स्टॉक के भाव में तकरीबन 9 फीसदी की तेजी आई है. हालांकि महीने भर के दौरान शेयर 8 फीसदी तक टूटा है. वहीं, 3 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों में 34.02 फीसदी की गिरावट आई है. हालांकि, लॉन्ग टर्म में स्टॉक ने अच्छा प्रदर्शन किया है. 3 साल में 94 फीसदी और 5 साल में 262 फीसदी से ज्यादा की उछाल आई है. कंपनी का मार्केट कैप 3,637 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. स्टॉक अपने 52वीक हाई (189 रुपये) से काफी नीचे ट्रेड कर रहा है. मजबूत होते ऑर्डर बुक को देखते हुए कई बार स्टॉक निवेशकों के रडार पर आ जाते हैं जिससे उनकी मांग बढ़ जाती है.
ये भी पढ़ें- 1 महीने में 20% तक टूट चुके हैं HDFC Bank के शेयर, मार्च तिमाही में FIIs ने भी 3% से ज्यादा घटाई हिस्सेदारी
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
BEL Vs HAL: किस डिफेंस स्टॉक में है दम; ऑर्डर बुक और वैल्यूएशन में कौन आगे
7 अप्रैल को इन तीन शेयरों पर लगाएं दांव, एनालिस्ट ने दी खरीदने की सलाह; हफ्ते भर में होगी कमाई
Nifty Outlook April 7: डेली चार्ट पर बनी लंबी ‘बुल कैंडल,’ जानें- मंगलवार को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल
