BEL vs HAL: किस डिफेंस स्टॉक में है दम; ऑर्डर बुक और वैल्यूएशन में कौन आगे

Bharat Electronics और Hindustan Aeronautics दोनों ही मजबूत डिफेंस स्टॉक्स हैं लेकिन इनका बिजनेस मॉडल अलग है. BEL कई छोटे प्रोजेक्ट्स से स्थिर ग्रोथ और बेहतर रिटर्न देता है. वहीं HAL बड़े और लंबे प्रोजेक्ट्स पर निर्भर है जहां ग्रोथ उतार चढ़ाव वाली रहती है. BEL का ऑर्डर जल्दी कमाई में बदलता है जबकि HAL का ऑर्डर बड़ा लेकिन धीमा है.

Bharat Electronics और Hindustan Aeronautics दोनों ही मजबूत डिफेंस स्टॉक्स हैं Image Credit: @AI

BEL Vs HAL: किस डिफेंस स्टॉक्स में दम, आर्डर बुक और वैल्यूवेएशन में कौन है आगे देश का डिफेंस सेक्टर इस समय बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है. सरकार का फोकस कैपिटल खर्च और मेक इन इंडिया पर बढ़ रहा है. इससे डिफेंस कंपनियों को मजबूत ऑर्डर और ग्रोथ का मौका मिल रहा है. ऐसे में निवेशकों के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि किस कंपनी में पैसा लगाया जाए. Bharat Electronics और Hindustan Aeronautics Limited इस सेक्टर के दो बड़े नाम हैं. दोनों को सरकारी खर्च का फायदा मिल रहा है. लेकिन इनके बिजनेस मॉडल और कमाई के तरीके काफी अलग हैं. इसलिए निवेश से पहले इनकी तुलना समझना जरूरी है.

बिजनेस मॉडल में बड़ा अंतर

Bharat Electronics मुख्य रूप से डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स पर काम करती है. कंपनी रडार, कम्युनिकेशन सिस्टम और मिसाइल से जुड़े इक्विपमेंट बनाती है. यह कई छोटे प्रोजेक्ट्स पर एक साथ काम करती है. दूसरी तरफ Hindustan Aeronautics विमान और हेलीकॉप्टर बनाती है. इसका काम बड़े और लंबे समय वाले प्रोजेक्ट्स पर आधारित है. BEL का मॉडल मल्टी प्रोग्राम है जबकि HAL प्लेटफॉर्म बेस्ड कंपनी है. यही अंतर आगे की ग्रोथ और जोखिम तय करता है.

ग्रोथ में स्थिरता बनाम उतार चढ़ाव

BEL ने पिछले कुछ सालों में लगातार स्थिर ग्रोथ दिखाई है. कंपनी की कमाई धीरे-धीरे बढ़ती रही है. इसका कारण है कि इसके ऑर्डर छोटे और जल्दी पूरे होने वाले होते हैं. दूसरी तरफ HAL की ग्रोथ उतार चढ़ाव वाली रहती है. इसके बड़े प्रोजेक्ट्स में डिलीवरी और मंजूरी पर कमाई निर्भर करती है. इसलिए कुछ साल तेज ग्रोथ दिखती है तो कुछ साल धीमी. निवेशकों के लिए यह अनुभव अलग हो सकता है.

Bharat Electronics vs Hindustan Aeronautics रेवेन्यू ग्रोथ 2022 से 2025

वर्षभारत इलेक्ट्रॉनिक्स रेवेन्यू करोड़ रुपये मेंहिंदुस्तान एरोनॉटिक्स रेवेन्यू करोड़ रुपये मेंBEL ग्रोथ प्रतिशतHAL ग्रोथ प्रतिशत
2021-20221536802462008.93 प्रतिशत7.59 प्रतिशत
2022-202317734026927015.40 प्रतिशत9.37 प्रतिशत
2023-202420268030381014.29 प्रतिशत12.83 प्रतिशत
2024-202523769030981017.27 प्रतिशत1.97 प्रतिशत

मार्जिन में स्थिरता और बदलाव

BEL का मार्जिन करीब 27 से 30 फीसदी के आसपास स्थिर रहता है. लोकल सोर्सिंग और बेहतर प्रोडक्ट मिक्स से इसमें सुधार हुआ है. HAL का मार्जिन 30 फीसदी से ज्यादा रहता है लेकिन इसमें उतार चढ़ाव होता है. इसका कारण है कि हर तिमाही में अलग-अलग प्रोजेक्ट्स की डिलीवरी होती है. BEL में मार्जिन स्थिरता है जबकि HAL में प्रोजेक्ट पर निर्भर बदलाव दिखता है.

Bharat Electronics vs Hindustan Aeronautics ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 2022 से 2025

वर्षभारत इलेक्ट्रॉनिक्स मार्जिन प्रतिशतहिंदुस्तान एरोनॉटिक्स मार्जिन प्रतिशत
2021-202222 प्रतिशत22 प्रतिशत
2022-202323 प्रतिशत25 प्रतिशत
2023-202425 प्रतिशत32 प्रतिशत
2024-202529 प्रतिशत31 प्रतिशत

ऑर्डर बुक साइज और कमाई का फर्क

HAL का ऑर्डर बुक काफी बड़ा है और यह लंबे समय के प्रोजेक्ट्स से जुड़ा है. इससे भविष्य की ग्रोथ का संकेत मिलता है. लेकिन इन प्रोजेक्ट्स से कमाई धीरे धीरे आती है. BEL का ऑर्डर बुक छोटा है लेकिन यह जल्दी रेवेन्यू में बदल जाता है. कंपनी कई छोटे ऑर्डर से लगातार कमाई करती है. इसलिए BEL की फाइनेंशियल परफॉर्मेंस ज्यादा स्मूद रहती है.

ये भी पढ़ें- 9 दिन में 6 ऑर्डर, इस रेलवे स्टॉक को लगातार मिल रहे काम; 3 महीने में 34% तक टूट चुके शेयर में आएगी तेजी?

रिटर्न और वैल्यूएशन में अंतर

BEL का रिटर्न रेशियो ज्यादा मजबूत है जो इसकी कुशलता दिखाता है. कंपनी कम कैपिटल में ज्यादा मुनाफा कमाती है. HAL भी अच्छा रिटर्न देता है लेकिन इसका बिजनेस ज्यादा कैपिटल वेस्ड है. वैल्यूएशन की बात करें तो BEL महंगा दिखता है जबकि HAL सस्ता नजर आता है. लेकिन BEL को स्थिरता के कारण प्रीमियम मिलता है. HAL में ग्रोथ का मौका है लेकिन जोखिम भी ज्यादा है.

Return on Capital Employed 2022 से 2025

वर्षभारत इलेक्ट्रॉनिक्स RoCE प्रतिशतहिंदुस्तान एरोनॉटिक्स RoCE प्रतिशत
2021-202227.0 प्रतिशत30.0 प्रतिशत
2022-202330.0 प्रतिशत31.0 प्रतिशत
2023-202435.0 प्रतिशत39.0 प्रतिशत
2024-202539.0 प्रतिशत34.0 प्रतिशत

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.