अगले हफ्ते नहीं आएगा कोई मेनबोर्ड IPO, SME और REIT इश्‍यू में मिलेगा निवेश का मौका, देखें लिस्‍ट

आईपीओ मार्केट अगले हफ्ते थोड़ा सुस्‍त रहने वाला है. क्‍योंकि इस बार कोई मेनबोर्ड इश्‍यू लॉन्‍च नहीं होगा. मगर छोटे इश्‍यू में दांव लगाने को मौका होगा. तो बाजार के इस उतार-चढ़ाव भरे दौर में क्‍या ये छोटे आईपीओ कराएंगे कमाई, जानें पूरी डिटेल.

आईपीओ

Upcoming IPO: शेयर बाजार के प्राथमिक बाजार (IPO मार्केट) में अगले हफ्ते हलचल थोड़ी कम रहने वाली है. 6 अप्रैल से शुरू हो रहे हफ्ते में कोई भी मेनबोर्ड IPO निवेशकों के लिए खुलने नहीं जा रहा है. हालांकि SME और इनवेस्टमेंट ट्रस्ट से जुड़े दो इश्यू बाजार में दस्तक देंगे, जिससे निवेशकों के पास इनमे निवेश के मौके माजूद होंगे.

कौन-कौन से IPO आएंगे?

अगले हफ्ते दो प्रमुख इश्यू देखने को मिलेंगे, जिो इस प्रकार है.

  • सेफ्टी कंट्रोल्‍स एंड डिवाइसेस लिमिटेड afety Controls & Devices Ltd (SME IPO)
  • पॉपशेयर सेलेस्टिया PropShare Celestia (InvIT / SM REIT IPO)

Safety Controls & Devices IPO

EPC सेक्टर की कंपनी सेफ्टी कंट्रोल्‍स का ₹48 करोड़ का IPO 6 अप्रैल से 8 अप्रैल तक खुला रहेगा. इसका प्राइस बैंड 75–₹80 प्रति शेयर तय किया गया है. श्यू साइज 60 लाख शेयर है, जो पूरी तरह फ्रेश इश्यू है. इसका ट साइज 1,600 शेयर का है. जिसमें न्यूनतम निवेश: 2 लॉट (3,200 शेयर) का है. पनी इस फंड का उपयोग वर्किंग कैपिटल, कर्ज चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए करेगी. यह कंपनी सबस्टेशन इंस्टॉलेशन, फायरफाइटिंग सिस्टम और सोलर प्लांट निर्माण जैसे काम करती है.

यह भी पढ़ें: मार्केट में एंट्री से पहले ही अनलिस्‍टेड मार्केट में तबाही मचा रहा NSE IPO, जानें क्‍या है डेडलाइन, OFS से फंड जुटाने की तैयारी

PropShare Celestia IPO

रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट से जुड़ा Property Share Investment Trust का यह आईपीओ 10 अप्रैल से 16 अप्रैल तक खुला रहेगा.इ़श्‍यू साइज 44 करोड़ है, जबकि प्राइस बैंड: ₹10–₹10.50 लाख प्रति यूनिट तय की गई है. यह आईपीओ भी पूरी तरह फ्रेश इश्यू पर आधारित है. स IPO से जुटाई गई राशि का उपयोग अहमदाबाद के नेहरू नगर स्थित ग्रेड A+ कमर्शियल प्रॉपर्टी Venus Stratum में 7 फ्लोर खरीदने के लिए किया जाएगा.

लिस्टिंग अपडेट

अगले हफ्ते Vivid Electromech Ltd की NSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग भी होगी, जो इलेक्ट्रिकल पैनल और ऑटोमेशन सिस्टम बनाती है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.