दूसरे दिन तक 71% सब्सक्राइब हुआ Marushika Technology IPO, 16 फरवरी है दांव लगाने का आखिरी मौका; जानें GMP का हाल

Marushika Technology IPO को दूसरे दिन तक निवेशकों से बेहतर प्रतिक्रिया मिलती दिख रही है. SME सेगमेंट के इस IPO को अब तक कुल 7 7फीसदी सब्सक्रिप्शन मिल चुका है और 16 फरवरी 2026 बोली लगाने का आखिरी दिन है. IPO का प्राइस बैंड 111 रुपये से 117 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है.

Marushika टेक्नोलॉजी आईपीओ Image Credit: money9live.com

Marushika Technology IPO को दूसरे दिन निवेशकों से बेहतर प्रतिक्रिया मिलती नजर आई है. SME सेगमेंट के इस पब्लिक इश्यू को दूसरे दिन के अंत तक कुल 77 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिल चुका है. यह IPO 12 फरवरी 2026 को खुला था और 16 फरवरी 2026 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा. पहले दिन जहां निवेशकों का रिस्पॉन्स सीमित रहा था, वहीं दूसरे दिन रिटेल और NII कैटेगरी से मांग में सुधार देखने को मिला है. हालांकि QIB कैटेगरी में अब तक कोई बोली नहीं आई है.

प्राइस बैंड और लॉट साइज

Marushika Technology IPO का प्राइस बैंड 111 रुपये से 117 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. इस IPO में एक लॉट में 1200 शेयर शामिल हैं और रिटेल निवेशकों को न्यूनतम 2 लॉट के लिए बोली लगानी होगी. अपर प्राइस बैंड पर 2 लॉट के लिए निवेशकों को करीब 2,80,800 रुपये की जरूरत पड़ेगी. कंपनी IPO के जरिए कुल 26.97 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. पूरा इश्यू फ्रेश शेयरों का है, जिसमें करीब 23 लाख नए शेयर जारी किए जा रहे हैं.

सब्सक्रिप्शन स्टेटस

सब्सक्रिप्शन डाटा के मुताबिक, दूसरे दिन तक कुल 15,37,200 शेयरों के मुकाबले 11,86,800 शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी थीं. रिटेल इनवेस्टर्स कैटेगरी 1.13 गुना सब्सक्राइब हो चुकी है, जो छोटे निवेशकों की मजबूत भागीदारी को दिखा रहा है. वहीं NII कैटेगरी में 95 फीसदी सब्सक्रिप्शन दर्ज किया गया है. पहले दिन इस IPO को केवल 28 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला था, लेकिन दूसरे दिन तक आंकड़ों में साफ सुधार देखने को मिला है.

GMP क्या संकेत दे रहा है

investorgain के मुताबिक, 13 फरवरी को Marushika Technology IPO का GMP शून्य रुपये पर बना हुआ है. इसका मतलब है कि ग्रे मार्केट में शेयर फिलहाल अपने इश्यू प्राइस 117 रुपये के आसपास ही ट्रेड कर रहे हैं. GMP का शून्य रहना यह संकेत देता है कि लिस्टिंग गेन को लेकर बाजार में फिलहाल ज्यादा उत्साह नजर नहीं आ रहा है.

कंपनी का बिजनेस

Marushika Technology Limited IT और टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोडक्ट्स और सॉल्यूशंस के डिस्ट्रीब्यूशन में काम करती है. कंपनी एंटरप्राइज और सरकारी दोनों तरह के ग्राहकों को सर्विस देती है. इसके बिजनेस पोर्टफोलियो में डेटा सेंटर सेटअप, नेटवर्किंग, टेलीकॉम सिस्टम, सर्विलांस, साइबर सिक्योरिटी और पावर मैनेजमेंट सॉल्यूशंस शामिल हैं. इसके साथ ही कंपनी इंस्टॉलेशन, मेंटेनेंस और टेक्निकल कंसल्टिंग सर्विसेज भी प्रदान करती है.

यह भी पढ़ें: DGCA ने एयर इंडिया पर ठोका 1 करोड़ का जुर्माना, बिना इस परमिट के ही 8 बार उड़ा दी प्लेन

डिसक्लेमर: इस खबर में GMP से संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.