सोलर प्लेट बनाने वाली इस कंपनी का खुल रहा IPO, 19 सितंबर से बिडिंग, बोली लगाने के लिए निवेश करने होंगे ₹14880
सौर ऊर्जा कंपनी Saatvik Green Energy का IPO 19 सितंबर को खुल रहा है. कंपनी इस इश्यू के जरिए बाजार से 900 करोड़ रुपये जुटाएगी. इस पैसे का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, नए यूनिट स्थापित करने और कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा. कंपनी का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है और यह निवेशकों के लिए आकर्षक अवसर हो सकता है.
Saatvik Green Energy IPO Details: रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी Saatvik Green Energy का IPO बाजार में दस्तक देने जा रहा है. नवीकरणीय ऊर्जा को लेकर सरकार की पॉलिसी और परंपरागत ऊर्जा पर कम होती निर्भरता के कारण इस सेक्टर की कंपनियों का कद बढ़ रहा है. इसलिए इस सेक्टर की एक के बाद एक कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट हो रही है. इससे पहले Waaree Energies, Vikram Solar और Premier Energies बाजार में लिस्ट हो चुकी है. इसी कड़ी में सात्विक ग्रीन एनर्जी का आईपीओ 19 सितंबर को खुल रहा है.
Saatvik Green Energy IPO डिटेल्स
इस इश्यू के जरिए कंपनी बाजार से 900 करोड़ जुटाएगी. इसमें फ्रेश इश्यू के साथ OFS भी शामिल है. यानी पूरा का पूरा पैसा कंपनी के पास नहीं जाएगा. एक लॉट में 32 शेयर रखे गए हैं. प्रत्येक रिटेल इन्वेस्टर को 1 लॉट खरीदने होंगे. इसलिए उन्हें कम से कम 14880 रुपये निवेश करने होंगे.
पैसों का क्या करेगी कंपनी?
IPO के उद्देश्य | कहां खर्च होंगे पैसे (₹ करोड़ में) |
---|---|
कर्ज और बकाए के भुगतान के लिए | 10.82 |
कंपनी में लोन या इक्विटी के रूप में निवेश या ऐसी सहायक द्वारा लिए गए कुछ बकाया और उधारों के भुगतान | 166.44 |
नए यूनिट की स्थापना के लिए | 477.23 |
अन्य कॉर्पोरेट परपज | 245.51 |
यह भी पढ़ें: एल्युमिनियम तार बनाने वाली कंपनी ला रही IPO, GMP दे रहा ₹21600 मुनाफे का संकेत, 14 राज्यों में है कारोबार
कब होगा अलॉटमेंट और लिस्टिंग?
23 सितंबर को इसका आईपीओ बंद हो चुका है. 24 सितंबर को निवेशकों को कंपनी के शेयर की अलॉटमेंट होने की संभावना है. साथ ही 26 सितंबर को इसके शेयर बाजार में लिस्ट की उम्मीद है.
क्या करती है कंपनी?
सात्विक ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की स्थापना 2015 में हुई थी और यह सौर मॉड्यूल बनाने वाली कंपनी है, जो इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) सेवाएं भी प्रदान करती है. कंपनी ने 2016 में अपना काम शुरू किया और 31 मार्च 2017 में 125 मेगावाट से बढ़कर 30 जून 2025 तक 3.80 गीगावाट तक अपनी क्षमता का विस्तार किया है. इसके दो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट अंबाला, हरियाणा में हैं, जो कुल 72,225 वर्ग फीट क्षेत्र में फैले हैं.
कैसी है कंपनी की वित्तीय सेहत?
डिटेल्स | 31 मार्च 2025 | 31 मार्च 2024 | 31 मार्च 2023 |
---|---|---|---|
संपत्ति | 1,635.74 | 688.04 | 263.00 |
टोटल प्रॉफिट | 2,192.47 | 1,097.18 | 617.63 |
PAT | 213.93 | 100.47 | 4.75 |
EBITDA | 353.93 | 156.84 | 23.87 |
नेटवर्थ | 337.66 | 120.67 | 20.27 |
रिजर्व और सरप्लस | 315.25 | 117.36 | 16.89 |
कर्ज | 458.10 | 263.42 | 144.49 |
यह भी पढ़ें: क्या आपने भी Urban Co. IPO में लगाया है दांव, लिस्टिंग से पहले ही डूबने लगा GMP; अब मुनाफे के क्या हैं संकेत?
डिसक्लेमर: इस खबर में GMP से संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.