यह IPO कराएगा कमाई! SBI Securities ने कहा- लॉन्ग टर्म के लिए लगाएं पैसा; 9 मार्च को खुलेगा इश्यू

स्टेनलेस स्टील उत्पाद बनाने वाली Rajputana Stainless Ltd. का ₹255 करोड़ का IPO 9-11 मार्च के बीच खुलेगा. SBI Securities ने इसे लंबी अवधि के लिए सब्सक्राइब करने की सलाह दी है. कंपनी मजबूत उत्पादन क्षमता, 80+ ग्रेड स्टील पोर्टफोलियो और सीमलेस पाइप विस्तार योजना के दम पर ग्रोथ की तैयारी में है.

राजपूताना स्टेनलेस Image Credit: RSL

ब्रोकरेज हाउस SBI Securities ने स्टेनलेस स्टील प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी Rajputana Stainless Ltd. के IPO को लॉन्ग टर्म के लिए सब्सक्राइब करने की सलाह दी है. कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड ₹116 से ₹122 प्रति शेयर तय किया गया है. ब्रोकरेज का मानना है कि मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो, एकीकृत मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और विस्तार की योजनाओं के चलते कंपनी के ग्रोथ की संभावनाएं बेहतर हैं. यह आईपीओ 9 मार्च 2026 को खुलेगा.

मजबूत प्रोडक्शन क्षमता

Rajputana Stainless गुजरात के कालोल स्थित अपने इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के जरिए स्टेनलेस स्टील के लंबी और फ्लैट श्रेणी के उत्पाद बनाती है. कंपनी बिलेट्स, फोर्ज्ड इनगॉट्स, रोल्ड ब्लैक बार, रोल्ड ब्राइट बार, फ्लैट और पट्टी जैसे कई उत्पाद तैयार करती है. सितंबर 2025 तक कंपनी की मेल्टिंग क्षमता 48,000 MTPA, रोलिंग क्षमता 36,000 MTPA और ब्राइट बार क्षमता 6,000 MTPA रही है. इसके अलावा कंपनी के पास हीट ट्रीटमेंट और ऑक्सीजन-नाइट्रोजन प्लांट जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं, जिससे उत्पादन प्रक्रिया पूरी तरह एक ही जगह संचालित होती है.

आईपीओ की डिटेल्स

विवरणजानकारी
इश्यू खुलने की तारीख09 मार्च 2026
इश्यू बंद होने की तारीख11 मार्च 2026
प्राइस बैंड₹116 – ₹122 प्रति शेयर
इश्यू साइज₹255 करोड़ (ऊपरी प्राइस बैंड पर)
फ्रेश इश्यू₹178.7 करोड़
ऑफर फॉर सेल (OFS)₹76.3 करोड़
कुल इश्यू साइज2,09,00,000 शेयर
फेस वैल्यू₹10 प्रति शेयर
पोस्ट-इश्यू मार्केट कैप₹1,020 करोड़ (ऊपरी प्राइस बैंड पर)
बुक रनिंग लीड मैनेजर (BRLM)Nirbhay Capital Services Pvt Ltd
रजिस्ट्रारKFin Technologies Ltd

80 से अधिक ग्रेड के स्टेनलेस स्टील उत्पाद

कंपनी अपने उत्पाद RSL’ ब्रांड के तहत बेचती है और 80 से अधिक ग्रेड के स्टेनलेस स्टील का निर्माण करती है. इसके उत्पाद फोर्जिंग, वायर मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल, फास्टनर्स, बर्तन उद्योग और पंप-शाफ्ट जैसे कई सेक्टरों में इस्तेमाल होते हैं. कंपनी का कारोबार मुख्य रूप से B2B मॉडल पर आधारित है और भारत के अलावा तुर्की, यूएई, पोलैंड, पुर्तगाल, अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया और कुवैत जैसे देशों में भी निर्यात करती है.

सीमलेस पाइप कारोबार में प्रवेश की योजना

कंपनी आगे स्टेनलेस स्टील सीमलेस पाइप के निर्माण में भी उतरने की योजना बना रही है. यह कंपनी के लिए फॉरवर्ड इंटीग्रेशन का कदम होगा और इससे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में विविधता आएगी. सीमलेस पाइप का उपयोग ऑयल-गैस, केमिकल, पावर, ऑटो और कंस्ट्रक्शन जैसे कई उद्योगों में होता है.

IPO से कर्ज कम करने की योजना

कंपनी IPO से जुटाई गई रकम में से करीब ₹98 करोड़ कर्ज चुकाने में इस्तेमाल करेगी. इससे कंपनी का डेट-टू-इक्विटी अनुपात 0.8 गुना से घटकर 0.2 गुना हो सकता है जिससे बैलेंस शीट मजबूत होगी और ब्याज खर्च में भी कमी आएगी.

वैल्यूएशन आकर्षक

ब्रोकरेज के अनुसार ऊपरी प्राइस बैंड ₹122 पर कंपनी का मूल्यांकन P/E 25.6 गुना और EV/EBITDA 12.6 गुना है जो प्रतिस्पर्धी कंपनियों की तुलना में आकर्षक माना जा रहा है. मजबूत उत्पादन क्षमता, लगभग 100% क्षमता उपयोग और विस्तार योजनाओं को देखते हुए SBI Securities ने निवेशकों को लंबी अवधि के लिए IPO में सब्सक्राइब करने की सलाह दी है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

लिस्टिंग के साथ 1% तक नुकसान का संकेत, टूट गया इस IPO का GMP; आखिरी दिन 2.68X भरा इश्यू, आपने भी लगाया दांव?

PhonePe IPO से पहले बड़ा खुलासा, 4.7 करोड़ मर्चेंट नेटवर्क, 98% पिनकोड तक पहुंच; लेंडिंग और डिवाइस से बढ़ रही कमाई

अटक सकता है जियो का मेगा IPO, इस वजह से होगी देरी! जानें अब किस महीने में DRHP दाखिल करने की तैयारी में कंपनी

SEDEMAC IPO से IIT बॉम्बे की लगेगी लॉटरी, 55 करोड़ का फायदा होने की उम्‍मीद, इस प्रोफेसर की होगी तगड़ी कमाई

Raajmarg Infra ला रही ₹6000 करोड़ का IPO, 11 मार्च से दांव का मौका, प्राइस बैंड हुआ तय, जानें कितना है GMP

₹57 पहुंचा इस IPO का GMP, 6 मार्च तक है निवेश का मौका, इन्वेस्टमेंट से पहले जानें कैसी है कंपनी की वित्तीय सेहत