इस कंपनी का ₹3,600 करोड़ का IPO खुलते ही GMP में हुआ धमाका, जानें कितना मुनाफा होने का मिल रहा सिग्नल
ऑटो कंपोनेंट निर्माता Tenneco Clean Air का ₹3,600 करोड़ का IPO 12 नवंबर को खुल गया. ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम (GMP) ₹75 तक पहुंच गया है, जो 11 नवंबर को ₹61 था. मौजूदा GMP के हिसाब से निवेशकों को लगभग 18.89% यानी ₹472 प्रति शेयर पर लिस्टिंग गेन मिल सकता है.
ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी Tenneco Clean Air का आईपीओ 12 नवंबर यानी बुधवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया. कंपनी इस इश्यू के जरिए ₹3,600 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है. यह इश्यू 14 नवंबर को बंद होगा. यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है. ग्रे मार्केट में इसका प्रदर्शन अच्छा चल रहा है. आईपीओ का सब्सक्रिप्शन खुलते ही इसका GMP रॉकेट बन गया है. अगर आप भी इसमें दांव लगाने की सोच रहे हैं तो आइये जानते हैं कि GMP क्या इशारा कर रहा है.
क्या कहता है GMP?
इंवेस्टरगेन के मुताबिक, Tenneco Clean Air के IPO का 12 नवंबर को ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ₹75 पर पहुंच गया, जो 11 नवंबर को 61 रुपये था. अभी के मौजूदा GMP के हिसाब से 18.89%. का लिस्टिंग गेन का संकेत मिल रहा है. ये अपने प्राइस बैंड ₹397 के मुकाबले ₹472 प्रति शेयर पर लिस्ट हो सकता है.
आईपीओ की डिटेल
| विवरण (Particulars) | जानकारी (Details) |
|---|---|
| IPO खुलने की तारीख | 12 नवंबर 2025 |
| IPO बंद होने की तारीख | 14 नवंबर 2025 |
| लिस्टिंग की संभावित तारीख | 19 नवंबर 2025 (अनुमानित) |
| फेस वैल्यू | ₹10 प्रति शेयर |
| प्राइस बैंड | ₹378 से ₹397 प्रति शेयर |
| लॉट साइज | 37 शेयर |
| इश्यू का प्रकार | बुक बिल्डिंग (Bookbuilding IPO) |
| सेल टाइप | ऑफर फॉर सेल (Offer for Sale) |
| कुल इश्यू साइज | 9,06,80,101 शेयर (लगभग ₹3,600 करोड़) |
| लिस्टिंग एक्सचेंज | BSE, NSE |
| प्रारंभिक शेयरहोल्डिंग (Pre-Issue) | 40,36,04,309 शेयर |
| इश्यू के बाद शेयरहोल्डिंग (Post-Issue) | 40,36,04,309 शेयर |
| फ्रेश इश्यू | लागू नहीं (सिर्फ OFS) |
| कंपनी का प्रकार | क्लीन एयर सॉल्यूशंस निर्माता (Automotive Clean Air Solutions) |
| निवेश श्रेणी | पब्लिक इश्यू (Public Issue) |
| न्यूनतम निवेश राशि | ₹14,689 (37 शेयर × ₹397 प्रति शेयर) |
| बेसिस ऑफ अलॉटमेंट की तिथि | 17 नवंबर 2025 |
| रिफंड की शुरुआत | 18 नवंबर 2025 |
| शेयर क्रेडिट तिथि | 18 नवंबर 2025 |
| ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) | ₹75 |
| एंकर निवेशकों की भागीदारी | उपलब्ध नहीं (विशेष जानकारी के लिए डीआरएचपी देखें) |
क्या करती है कंपनी?
टेनेको क्लीन एयर इंडिया, US हेडक्वार्टर वाले ऑटोमोटिव कंपोनेंट सप्लायर टेनेको ग्रुप का हिस्सा है. यह भारतीय OEM और एक्सपोर्ट मार्केट के लिए खास तौर पर बनाए गए जरूरी, हाई-इंजीनियर्ड और टेक्नोलॉजी-इंटेंसिव क्लीन एयर, पावरट्रेन और सस्पेंशन सॉल्यूशन बनाती और सप्लाई करती है.
डिस्क्लेमर: इस खबर में GMP से संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
Latest Stories
लिस्टिंग से पहले ही GMP भर रहा फर्राटा, ₹25800 मुनाफे की उम्मीद, जानें सब्सक्रिप्शन में कितना दिखा रहा कमाल
Groww IPO की आज होगी मार्केट में एंट्री, सुस्त था सब्सक्रिप्शन अब लिस्टिंग पर नजर, जानें GMP में कितना दम
Pine Labs IPO: आखिरी दिन तक 2.48x सब्सक्रिप्शन, NII कोटा रह गया खाली, GMP हुआ फुस्स
