Stallion India, Waaree Energies समेत ये रहे पिछले संवत के टॉप 9 मल्टीबैगर IPO, 300% तक दे चुके हैं रिटर्न
संवत 2081 में यानी दिवाली 2024 से अक्टूबर 2025 तक भारत के आईपीओ बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. इस दौरान कई कंपनियों ने लिस्टिंग रिकॉर्ड तोड़े और निवेशकों को शानदार रिटर्न दिए. टॉप मल्टीबैगर में स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स ने 316% तक का रिटर्न प्रदान किया है.
भारत का आईपीओ (IPO) बाजार दिवाली 2024 से लेकर अक्टूबर 2025 (संवत 2081) तक तेजी और इनोवेशन का साक्षी बना है. इस अवधि में शेयर बाजार में कंपनियों के लिस्टिंग रिकॉर्ड टूटे, निवेशकों का उत्साह बढ़ा और भारत की वित्तीय सशक्तता का नया अध्याय लिखा गया. तमाम वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय निवेशकों के भरोसे ने देश के आईपीओ बाजार को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है. हम आपको संवत 2081 के 9 ऐसे आईपीओ के बारे में बता रहे हैं जो अब तक निवेशकों को 300% तक का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुके हैं.
ये रहे संवत 2081 के टॉप मल्टीबैगर IPO
दिवाली 2024 से दिवाली 2025 के बीच कई आईपीओ मल्टीबैगर बनकर उभरे हैं और निवेशकों को अच्छा-खासा रिटर्न दे रहे हैं. इस लिस्ट में सबसे ऊपर स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स (Stallion India Fluorochemicals) का नाम आता है जिसने 316% की जबरदस्त बढ़त दर्ज की है. इसके बाद KRN Heat Exchanger and Refrigeration (286%), Zinka Logistics Solutions (153%), Quality Power Electrical (135%), Waaree Energies (133%), Ather Energy (125%), Diffusion Engineers (120%), Aditya Infotech (110%) और Garuda Construction (107%) हैं.
कंपनी का नाम (Company Name) | लिस्टिंग डेट (Listing Date) | इश्यू प्राइस (Issue Price) | 20 अक्टूबर तक शेयर मूल्य (Price as on Oct 20) | 20 अक्टूबर तक कुल बढ़त (Current Gain %) |
---|---|---|---|---|
स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स (Stallion India Fluorochemicals) | 23 जनवरी 2025 | ₹90 | ₹374.55 | 316% |
केआरएन हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन (KRN Heat Exchanger and Refrigeration) | 03 अक्टूबर 2024 | ₹220 | ₹849.50 | 286% |
ज़िंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस (Zinka Logistics Solutions) | 22 नवंबर 2024 | ₹273 | ₹689.90 | 153% |
क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल (Quality Power Electrical) | 24 फरवरी 2025 | ₹425 | ₹998.95 | 135% |
वारी एनर्जीज़ (Waaree Energies) | 28 अक्टूबर 2024 | ₹1,503 | ₹3,505.90 | 133% |
एथर एनर्जी (Ather Energy) | 06 मई 2025 | ₹321 | ₹722.10 | 125% |
डिफ्यूजन इंजीनियर्स (Diffusion Engineers) | 04 अक्टूबर 2024 | ₹168 | ₹369.60 | 120% |
आदित्य इंफोटेक (Aditya Infotech) | 05 अगस्त 2025 | ₹675 | ₹1,419.35 | 110% |
गरुड़ा कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग (Garuda Construction and Engineering) | 15 अक्टूबर 2024 | ₹95 | ₹197.50 | 107% |
डेटा सोर्स- BSE
2025 में नए इश्यूज में थोड़ी कमी
कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के अनुसार, 2025 में 80 कंपनियों ने आईपीओ के जरिए 14 अरब डॉलर जुटाए जबकि 2024 में 91 कंपनियों ने 19 अरब डॉलर की फंडरेजिंग की थी.
देश के सबसे बड़े आईपीओ में शामिल टाटा कैपिटल
टाटा कैपिटल के 15,512 करोड़ रुपये के आईपीओ को भारत के अब तक के सबसे बड़े आईपीओ में से एक माना जा रहा है. इसे एलआईसी और हुंडई मोटर इंडिया जैसे हालिया बड़े आईपीओ के बराबर माना जा रहा है. इसके अलावा, Safex Chemicals, Rayzon Solar और Shadowfax जैसी कंपनियों को भी सेबी (SEBI) से आईपीओ की मंजूरी मिल चुकी है.