जनवरी में इक्विटी म्यूचुअल फंडों में निवेश 14 प्रतिशत घटा, गोल्ड ETF को निवेशकों ने लिया हाथों-हाथ!
जनवरी में पूरी म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में एक बार फिर नेट इंवेस्टमेंट देखने को मिला. कुल मिलाकर इंडस्ट्री में 1.56 लाख करोड़ रुपये का नेट इनफ्लो दर्ज किया गया. इसमें सबसे बड़ा योगदान डेट फंड का रहा. डेट स्कीमों में 74827 करोड़ रुपये का नेट इंवेस्टमेंट आया.
जनवरी 2026 में इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी. एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया यानी AMFI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इक्विटी फंड में नेट इंवेस्टमेंट घटकर 24029 करोड़ रुपये रहा. यह दिसंबर में दर्ज 28054 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 14 प्रतिशत कम है. हालांकि गिरावट के बावजूद इक्विटी स्कीमों में निवेशकों की लगातार दिलचस्पी बनी हुई है. 31 जनवरी 2026 तक ओपन एंडेड इक्विटी ओरिएंटेड स्कीमों का एसेट अंडर मैनेजमेंट यानी AUM 34.86 लाख करोड़ रुपये रहा. वहीं ओपन-एंडेड डेट-ओरिएंटेड स्कीमों का AUM 18.90 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. आंकड़े बताते हैं कि महीने दर महीने उतार-चढ़ाव के बावजूद म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में इक्विटी फंड की हिस्सेदारी अब भी सबसे ज्यादा है.
कुल म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में वापसी
जनवरी में पूरी म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में एक बार फिर नेट इंवेस्टमेंट देखने को मिला. कुल मिलाकर इंडस्ट्री में 1.56 लाख करोड़ रुपये का नेट इनफ्लो दर्ज किया गया. इसमें सबसे बड़ा योगदान डेट फंड का रहा. डेट स्कीमों में 74827 करोड़ रुपये का नेट इंवेस्टमेंट आया जबकि दिसंबर में इनमें भारी निकासी देखी गई थी.
अन्य कैटेगरी में भी अच्छी भागीदारी
हाइब्रिड फंड में जनवरी के दौरान 17356 करोड़ रुपये का निवेश आया. वहीं ETF समेत अन्य स्कीमों में 39955 करोड़ रुपये का इनफ्लो दर्ज किया गया. सॉल्यूशन ओरिएंटेड स्कीमों में भी स्थिर निवेश देखने को मिला और इनमें करीब 341 करोड़ रुपये का निवेश हुआ.
गोल्ड ETF की चमक बरकरार
जनवरी में गोल्ड ETF निवेशकों की पहली पसंद बने रहे. इस सेगमेंट में निवेश बढ़कर करीब 24040 करोड़ रुपये पहुंच गया. यह दिसंबर में आए 11647 करोड़ रुपये के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा है. इससे साफ है कि बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने की ओर रुख कर रहे हैं. कुल मिलाकर इक्विटी फंड में थोड़ी सुस्ती के बावजूद म्यूचुअल फंड बाजार में निवेश का रुझान मजबूत बना हुआ है और अलग-अलग कैटेगरी में निवेशकों की भागीदारी जारी है.
इसे भी पढ़ें- इस रेलवे स्टॉक में हलचल! रेल मंत्रालय से लगातार मिल रहा लाखों का ऑर्डर, DII ने भी लगाया पैसा!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.




