₹35 से सस्‍ता ये शेयर बना रॉकेट, 5 सेशन में 22% चढ़ा, नतीजे से पहले ही आई तेजी, इस तारीख पर सबकी नजर

₹35 से सस्ता Spice Lounge Food Works शेयर लगातार बढ़त के साथ निवेशकों को आकर्षित कर रहा है. नतीजों से पहले स्टॉक में मजबूत खरीदारी देखी जा रही है और मार्केट कैप 2,214 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. फरवरी में बोर्ड मीटिंग में वित्तीय नतीजे घोषित होंगे, जिस पर निवेशकों की खास नजर है.

Spice Lounge Food Works Limited के शेयरों में उछाल Image Credit: freepik

Smallcap Stock: स्मॉल-कैप शेयर Spice Lounge Food Works Limited पिछले कुछ समय से काफी चर्चाओं में है. पिछले पांच ट्रेडिंग सेशंस में यह स्टॉक 22% से ज्यादा चढ़ चुका है. आज भी इसमें तेजी देखने को मिली. शेयर करीब 5 फीसदी उछलकर ₹32.89 पर अपने इंट्रा डे हाई पर पहुंच गया. 35 रुपये से सस्‍ते इस शेयर में निवेशक खूब दिलचस्‍पी दिखा रहे हैं. कंपनी इस महीने नतीजे जारी करने वाली है. ऐसे में शेयरों में अभी से तेजी देखने को मिल रही है.

मंगलवार की शुरुआती ट्रेडिंग में Spice Lounge Food Works के शेयर में करीब 4% की तेजी देखने को मिली. बाद में इसमें एक फीसदी की और बढ़त देखने को मिली. पिछले पांच ट्रेडिंग सेशंस में यह स्टॉक 22% से ज्यादा चढ़ चुका है. इसका मार्केट कैप 2,214 करोड़ रुपये है. सालभर में इसने 141 फीसदी और 3 साल में 681 फीसदी और 5 साल में 2599 फीसदी का ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है.

ये तारीख है अहम

कंपनी, जो पहले Shalimar Agencies Limited के नाम से जानी जाती थी, इसने एक्सचेंज को जानकारी दी है कि उसकी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 14 फरवरी 2026 को दोपहर में आयोजित होगी. इस बैठक में 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही और नौ महीनों के लिए कंपनी के अनऑडिटेड वित्तीय नतीजों (स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड) पर विचार और मंजूरी दी जाएगी. यह प्रक्रिया SEBI की लिस्टिंग रेगुलेशंस के तहत होगी.

यह भी पढ़ें: गियर बॉक्‍स बनाने वाली ये कंपनी ला रही IPO, बेचे जाएंगे 46998959 शेयर, SEBI के पास दाखिल किए पेपर

कंपनी का कारोबार

स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स लिमिटेड एक फूड सर्विस और मल्टी-फॉर्मेट रेस्टोरेंट कंपनी है जो भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों (अमेरिका, कनाडा) में काम करती है. यह कंपनी मुख्य रूप से ‘विंग ज़ोन’ (Wing Zone) जैसे ब्रांडों के लिए विशेष मास्टर फ्रैंचाइजी के जरिए फास्ट-फूड और क्विक-सर्विस रेस्टोरेंट (QSR) संचालन में विशेषज्ञता रखती है, साथ ही यह टेक्नोलॉजी-आधारित सॉल्यूशन भी प्रदान करती है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.