₹10000 की SIP से बन सकता है ₹2 करोड़ का फंड, फिर हर महीने ₹2 लाख की इनकम भी! जानें पूरा फॉर्मूला

सिर्फ 10,000 रुपये की मासिक SIP से 26 साल में 2 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड तैयार किया जा सकता है. इसके बाद SWP के जरिए हर महीने करीब 2 लाख रुपये तक की इनकम भी संभव है, जानिए कैसे काम करता है ये पूरा प्लान.

Mutual Fund Image Credit: FreePik

SIP and SWP Check Mutual Fund Formula: म्यूचुअल फंड को अक्सर सिर्फ “लंबे समय में बड़ा फंड बनाने” का जरिया माना जाता है, लेकिन सही रणनीति अपनाई जाए तो यही निवेश आगे चलकर आपकी रेगुलर इनकम का मजबूत स्रोत भी बन सकता है. बदलते दौर में जहां लोग पारंपरिक सेविंग विकल्पों से आगे बढ़ रहे हैं, वहीं म्यूचुअल फंड अब वेल्थ क्रिएशन के साथ-साथ इनकम प्लानिंग, दोनों का कॉम्बिनेशन बन चुका है. अगर आप अनुशासित तरीके से निवेश करते हैं, तो एक साधारण SIP भी आपको करोड़पति बना सकती है, और रिटायरमेंट के बाद हर महीने मोटी कमाई का रास्ता भी खोल सकती है. इस खबर में हम आपको बताएंगे कि कैसे कोई निवेशक तय पैमाने में 2 करोड़ रुपये तक का फंड बना सकता है.

कैसे बनेगा 2 करोड़ रुपये का फंड?

मान लीजिए आप हर महीने 10,000 रुपये की SIP शुरू करते हैं और इसे लगातार 26 साल तक जारी रखते हैं. अगर इस निवेश पर औसतन 12 फीसदी सालाना रिटर्न मिलता है, तो मैच्योरिटी पर आपका कुल फंड 2 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकता है. यहां खास बात यह है कि इसमें आपकी कुल निवेश राशि लगभग 31 लाख रुपये के आसपास होगी, जबकि बाकी रकम कंपाउंडिंग के जरिए तैयार होगी.

फिर कैसे होगी हर महीने 2 लाख रुपये की इनकम?

जब आपका फंड 2 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच जाए, तो आप नई SIP बंद करके Systematic Withdrawal Plan (SWP) शुरू कर सकते हैं. अगर आपके फंड पर आगे भी करीब 12 फीसदी सालाना रिटर्न मिलता रहता है, तो आप हर महीने लगभग 2 लाख रुपये तक निकाल सकते हैं, और फिर भी आपका मूल निवेश (2 करोड़ रुपये) लंबे समय तक सुरक्षित रह सकता है.

क्या है SWP और क्यों है खास?

SWP यानी Systematic Withdrawal Plan म्यूचुअल फंड की एक सुविधा है, जिसमें आप तय अंतराल (महीने/तिमाही/सालाना) पर एक निश्चित रकम निकाल सकते हैं.

  • यह SIP का उल्टा मॉडल है
  • निवेश का बाकी हिस्सा बाजार में लगा रहता है
  • आपको नियमित कैश फ्लो मिलता रहता है
  • टैक्स के लिहाज से भी कई मामलों में फायदेमंद हो सकता है

यह खास तौर पर रिटायरमेंट प्लानिंग या सेकंड इनकम बनाने के लिए उपयोगी माना जाता है.

किन फंड्स ने दिए दमदार रिटर्न?

पिछले 10 साल के प्रदर्शन पर नजर डालें, तो कुछ म्यूचुअल फंड्स ने 20 फीसदी से ज्यादा CAGR तक का रिटर्न दिया है. जैसे-

  • Motilal Oswal NASDAQ 100 ETF- ~22.5 फीसदी
  • Nippon India Small Cap Fund- ~21.4 फीसदी
  • Quant ELSS Tax Saver Fund- ~20.8 फीसदी
  • DSP World Mining FoF- ~20.8 फीसदी
  • DSP Natural Resources & New Energy Fund- ~20.3 फीसदी

ये भी पढ़ें- SIP में निवेश ऑल टाइम हाई पर, मार्च में इक्विटी म्‍यूचुअल फंडों में 40450 करोड़ का आया इंवेस्‍टमेंट, डेट से लोगों ने निकाले पैसे

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

SIP में निवेश ऑल टाइम हाई पर, मार्च में इक्विटी म्‍यूचुअल फंडों में 40450 करोड़ का आया इंवेस्‍टमेंट, डेट से लोगों ने निकाले पैसे

मार्च में Quant Small Cap Fund का बड़ा दांव! Adani Enterprises और HDFC Bank समेत इन 10 कंपनियों में बढ़ाई हिस्सेदारी

FY26 में 4 Mid Cap Funds का दबदबा, 5 साल में दिया 33% तक CAGR रिटर्न; जानें कौन-कौन हैं शामिल

म्यूचुअल फंड्स में निवेश से सावधान! मार्च में 13% से ज्यादा टूटे फंड्स; लंबी है फेहरिस्त, क्या आप भी नुकसान में

5 साल में इन 4 मिड कैप म्यूचुअल फंड्स ने दिया 25 फीसदी से अधिक का रिटर्न, जानें- कौन-कौन से फंड हैं शामिल

अब SIP नहीं वेल्थ मशीन ! दिग्गज निवेशक शंकर शर्मा ने खोल दी सच्चाई, बोले छोटे निवेशक यहां करें निवेश