FY26 में 4 Mid Cap Funds का दबदबा, 5 साल में दिया 33% तक CAGR रिटर्न; जानें कौन-कौन हैं शामिल

FY26 में भारतीय इक्विटी मार्केट में उतार-चढ़ाव, कमजोर कॉर्पोरेट अर्निंग्स और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बावजूद Mid Cap Mutual Funds ने शानदार प्रदर्शन किया. Motilal Oswal Midcap Fund ने 5 साल में 33 फीसदी CAGR और Nippon India Growth Mid Cap Fund ने 29.53 फीसदी रिटर्न दिया है. 101 से 250 रैंक वाली कंपनियों में निवेश करने वाले ये फंड हाई ग्रोथ पोटेंशियल और संतुलित जोखिम का बेहतरीन विकल्प बने है.

म्यूचुअल फंड Image Credit: Freepik

Mid Cap Mutual Funds: भारतीय इक्विटी मार्केट में FY26 के दौरान जहां एक तरफ उतार-चढ़ाव देखने को मिला, वहीं दूसरी तरफ मिड कैप म्यूचुअल फंड्स ने निवेशकों को शानदार रिटर्न देकर चौंका दिया. कमजोर कॉर्पोरेट अर्निंग्स, वैल्यूएशन की चिंता और विदेशी निवेशकों की बिकवाली जैसे कई फैक्टर्स के बावजूद इस कैटेगरी ने मजबूती दिखाई. खास बात यह रही कि मिड कैप फंड्स ने लार्ज कैप और स्मॉल कैप दोनों को पीछे छोड़ते हुए बेहतर प्रदर्शन किया. मिड कैप कंपनियां आमतौर पर 101 से 250 रैंक वाली कंपनियां होती हैं, जिनमें भविष्य में तेजी से ग्रोथ करने की क्षमता होती है. यही वजह है कि इन फंड्स में निवेश को हाई ग्रोथ पोटेंशियल के साथ संतुलित जोखिम वाला विकल्प माना जाता है.

Motilal Oswal Midcap Fund

यह फंड फरवरी 2014 में शुरू हुआ था और कंसन्ट्रेटेड पोर्टफोलियो स्ट्रेटेजी पर काम करता है. इक्विटीमास्टर की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 5 साल में इसने लगभग 33 फीसदी सीएजीआर रिटर्न दिया, जो कि निफ्टी मिड कैप 150 टीआरआई के 27.6 फीसदी से काफी ज्यादा है. हालांकि, इसमें वोलैटिलिटी भी ज्यादा देखी गई है. फंड में लगभग 25 स्टॉक्स हैं और इन्फोटेक व फाइनेंस सेक्टर में सबसे ज्यादा निवेश है.

Edelweiss Mid Cap Fund

2007 में लॉन्च हुआ यह फंड बॉटम-अप अप्रोच अपनाता है. पिछले 5 साल में इसने करीब 30.2 फीसदी सीएजीआर रिटर्न दिया है. इसकी खासियत इसका डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो है, जिसमें 80 से ज्यादा स्टॉक्स शामिल हैं. यह फंड तेजी और मंदी दोनों बाजारों में संतुलित प्रदर्शन करता है.

HDFC Mid Cap Fund

यह फंड 2007 से निवेशकों के बीच लोकप्रिय बना हुआ है. करीब 29.6 फीसदी सीएजीआर रिटर्न के साथ इसने लगातार मजबूत प्रदर्शन किया है. इसकी वोलैटिलिटी कम रही है और रिस्क-एडजस्टेड रिटर्न भी बेहतर है. फंड मैनेजर की लॉन्ग-टर्म स्ट्रेटेजी और कम टर्नओवर इसे स्थिर बनाते हैं.

Nippon India Growth Mid Cap Fund

1995 में शुरू हुआ यह फंड ‘ग्रोथ एट रीजनेबल प्राइस’ स्ट्रेटेजी पर काम करता है. पिछले 5 साल में इसने लगभग 29.53 फीसदी सीएजीआर रिटर्न दिया है. इसका पोर्टफोलियो काफी डायवर्सिफाइड है और यह लॉन्ग-टर्म निवेश पर फोकस करता है.

यह भी पढ़ें: कंपाउंडिंग का दम! सेंसेक्स SIP ने 25 साल में बनाया करोड़पति, उतार-चढ़ाव के बावजूद मिला दमदार रिटर्न

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.