क्या FD से गए हैं ऊब! कम रिस्क वाले ये हैं टॉप 5 इन्वेस्टमेंट ऑप्शन, देंगे बेहतर रिटर्न

बदलते ब्याज और टैक्स नियमों के बीच FD के अलावा कई कम जोखिम वाले निवेश विकल्प बेहतर रिटर्न दे सकते हैं. डेट फंड, G-Secs, RBI बॉन्ड, पोस्ट ऑफिस स्कीम और कॉरपोरेट बॉन्ड जैसे विकल्प निवेशकों को सुरक्षित रहते हुए ज्यादा फायदा दे सकते हैं. खासकर सही प्लानिंग और टैक्स रणनीति के साथ.

FD के विकल्प Image Credit: canva

बदलते ब्याज दरों और टैक्स नियमों के दौर में सिर्फ फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर निर्भर रहना अब उतना फायदेमंद नहीं रह गया है. सुरक्षित निवेश की तलाश करने वाले निवेशकों के लिए बाजार में ऐसे कई विकल्प मौजूद हैं, जो कम जोखिम के साथ बेहतर या तुलनात्मक रिटर्न दे सकते हैं. फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) निवेश का सबसे लोकप्रिय विकल्प है, जो कैपिटल सुरक्षा और निश्चित रिटर्न देता है. हालांकि, टैक्स और कम ब्याज दरों के कारण इसका वास्तविक (post-tax) रिटर्न कई बार सीमित रह जाता है. आइए जानते हैं ऐसे 5 निवेश विकल्प, जो FD से बेहतर साबित हो सकते हैं.

ये हैं 5 विकल्प

डेट म्यूचुअल फंड: टैक्स में फायदा

डेट म्यूचुअल फंड बॉन्ड और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करते हैं. इनके रिटर्न बाजार से जुड़े होते हैं, इसलिए गारंटी नहीं होती है लेकिन उच्च टैक्स स्लैब वाले निवेशकों के लिए ये FD की तुलना में ज्यादा टैक्स-एफिशिएंट साबित हो सकते हैं.

ट्रेजरी बिल और G-Secs: सरकारी भरोसा

ट्रेजरी बिल (T-Bills) और सरकारी प्रतिभूतियां (G-Secs) भारत सरकार द्वारा जारी की जाती हैं, इसलिए इनमें जोखिम बेहद कम होता है. मैच्योरिटी तक रखने पर निश्चित रिटर्न मिलता है, हालांकि बीच में बेचने पर कीमतों में उतार-चढ़ाव हो सकता है.

RBI फ्लोटिंग रेट बॉन्ड: बदलती दरों का फायदा

RBI के फ्लोटिंग रेट सेविंग बॉन्ड्स में ब्याज दर समय-समय पर बदलती रहती है. ये निवेशकों को स्थिर आय देते हैं, लेकिन इनमें लॉक-इन पीरियड होता है और लिक्विडिटी सीमित रहती है.

पोस्ट ऑफिस स्कीम: भरोसेमंद और स्थिर

पोस्ट ऑफिस की योजनाएं जैसे सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) और मंथली इनकम स्कीम (MIS) सुरक्षित और स्थिर रिटर्न देती हैं. इनकी ब्याज दरें सरकार समय-समय पर तय करती है.

स्कीम का नामब्याज दर (Interest Rate)
Post Office Savings Account (SB)4% प्रति वर्ष
National Savings Recurring Deposit (RD)6.7% प्रति वर्ष
Post Office Monthly Income Scheme (MIS)7.4% प्रति वर्ष
Senior Citizens Savings Scheme (SCSS)8.2% प्रति वर्ष
Public Provident Fund (PPF)7.1% प्रति वर्ष
Sukanya Samriddhi Account (SSA)8.2% प्रति वर्ष
National Savings Time Deposit (TD)6.9% – 7.5%
Kisan Vikas Patra (KVP)7.5%
Mahila Samman Savings Certificate (2023)7.5%
National Savings Certificate (NSC – VIII Issue)7.7%

कॉरपोरेट बॉन्ड और NCDs: ज्यादा रिटर्न का मौका

उच्च रेटिंग वाली कंपनियों द्वारा जारी बॉन्ड और NCDs FD से ज्यादा ब्याज दे सकते हैं. हालांकि इनमें क्रेडिट रिस्क होता है, इसलिए निवेश से पहले कंपनी की विश्वसनीयता जरूर जांचें.

इसे देखें: EPFO 3.0 Update: PF का पैसा कैसे बनेगा आपके घर की चाबी? PF पैसा निकालने से पहले ये जरूर जान लें!