खाली न हो जाए अकाउंट! EPFO ने बताया ऐसे सुरक्षित रखें अपना UAN और Aadhaar

EPFO ने 6 जरूरी बातें बताई हैं जिन्हें अगर आप ऑनलाइन सर्विसेज एक्सेस करते वक्त ध्यान में रखेंगे तो आप सुरक्षित रह सकते हैं, नहीं तो ठगी करने वालों के जाल में आप फंस सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन ने X पर पोस्ट शेयटर कर कौन-कौन सी जरूरी बातों को ध्यान में रखने के लिए कहा है?

EPFO के जरूरी टिप्स Image Credit: Avishek Das/SOPA Images/LightRocket via Getty Images

Highlights

  • फेक लिंक से रहें सावधान.
  • वेबसाइट का URL करें वेरिफाई.
  • निजी जानकारी कभी शेयर न करें.

EPFO (एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन) ने सभी मेंबर्स से प्रोविडेंट फंड से जुड़ी सर्विसेज इस्तेमाल करते समय सावधान और फोकस्ड रहें और फेक लिंक, मैसेज या ईमेल से सावधान रहें जो उनकी पर्सनल जानकारी को खतरे में डाल सकता है. हाल ही में EPFO ने X पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें लिखा है कि क्लिक करने से पहले सोचें! EPFO ने कहा कि सभी मेंबर्स ऑनलाइन सावधान रहें, फेक लिंक से बचें, URL वेरिफाई करें और अपनी पर्सनल जानकारी को हर समय सुरक्षित रखें.

वेब लिंक को करें वेरिफाई

EPFO की यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब डिजिटल अपनाने की रफ्तार बढ़ रही है और मेंबर्स अलग-अलग PF सर्विसेज को एक्सेस करने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का तेजी से इस्तेमाल कर रहे हैं. ठगी करने वाले कई तरकीबें अपना सकते हैं, वह ऑफिशियल प्लेटफॉर्म जैसी दिखने वाली फेक वेबसाइट और लिंक बनाकर यूजर्स से सेंसिटिव जानकारी ले सकते हैं.

मेंबर्स को किसी भी लिंक पर क्लिक करने या कोई भी पर्सनल या अकाउंट से जुड़ी डिटेल्स डालने से पहले वेब एड्रेस और दूसरी डिटेल्स ध्यान से चेक कर लेनी चाहिए. अनजान मैसेज, ईमेल या दूसरे बिना वेरिफाइड सोर्स से मिले किसी भी लिंक को सावधानी से इस्तेमाल करना चाहिए, खासकर उन लिंक्स को तो पहले जरूर चेक करें जो सेंसिटिव जानकारी या पर्सनल डिटेल्स, जैसे ATM PIN, OTP देने के लिए कहते हैं.

आगे बढ़ने से पहले वेबसाइट के असली होने की जांच करने से मेंबर्स को फिशिंग की कोशिशों और दूसरे तरह के ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार होने से बचने में मदद मिल सकती है.

याद रखें EPFO की ये 6 जरूरी बातें

  • पहली बात: सिर्फ ऑफिशियल EPFO ​​वेबसाइट पर जाएं, कभी भी ऑनलाइन या टेक्स्ट या ईमेल से भेजे गए रैंडम ऑफिशियल वेबसाइट लिंक पर क्लिक न करें.
  • दूसरी जरूरी बात: SMS, सोशल मीडिया या ईमेल से शेयर किए गए किसी भी बिना वेरिफाइड वेब लिंक पर कभी भी क्लिक न करें.
  • तीसरी जरूरी बात: ऑफिशियल EPFO ​​वेबसाइट के अलावा किसी और वेबसाइट पर अपना ओरिजिनल UAN, पासवर्ड, आधार, पैन, बैंक डिटेल्स या OTP न डालें.
  • चौथी जरूरी बात: लॉग इन करने से पहले यूआरएल को ध्यान से वेरिफ़ाई करें, खासकर स्पेलिंग में बदलाव या अजीब डोमेन नेम पर ध्यान दें.
  • पांचवी जरूरी बात: जिस भी वेबसाइट पर शक हो तो तुरंत EPFO ​​के ऑफिशियल हेल्पलाइन डेस्क पर रिपोर्ट करें.
  • छठी जरूरी बात: EPFO कभी भी फोन कॉल, एसएमएस, व्हाट्सऐप, सोशल मीडिया या ईमेल के जरिए ओटीपी, पर्सनल जानकारी या लॉगिन क्रेडेंशियल नहीं मांगता है.

ये भी पढ़ें- EMI मिस हुई तो भी राहत! RBI ने रोक दी फोन-लैपटॉप लॉक करने की मनमानी