TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

आपके घूमने-फिरने को भी ट्रैक करेगा इनकम टैक्स विभाग, ITR फॉर्म में आ रहा है नया अपडेट

CBDT जल्द ITR फॉर्म्स में बदलाव करने की तैयारी कर रहा है, जिससे लोगों की इनकम और खर्च का बेहतर तरीके से पता लगाया जा सकता है. नए फॉर्म में इनकम छिपाने और फर्जी कटौती का पता लगाने के लिए अधिक डिटेल्स मांगी जाएगी.

ITR रिटर्न की तारीख Image Credit: Money9live/Canva

ITR Form Update: टैक्स सिस्टम में लगातार आ रहे बदलाव में अब ITR फॉर्म को अपडेट करने की तैयारी हो रही है. CBDT यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फॉर्म्स को पूरी तरह से बदलने की तैयारी में है. इसका मकसद ये है कि लोग जो अपनी इनकम कम दिखाते हैं या अपनी कमाई के मुकाबले ज्यादा खर्च करते हैं, उन्हें ट्रैक किया जा सके. यही नहीं आप कहां छुट्टियां मना रहे है आपको शायद उसकी भी जानकारी देनी पड़ सकती है.

नए ITR फॉर्म में क्या होगा?

ET की रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नए ITR फॉर्म्स में टैक्स छूट और राहत से जुड़ी जानकारी ज्यादा विस्तार से मांगी जाएगी, ताकि लोग फर्जी डिडक्शन का इस्तेमाल करके अपनी असली इनकम छिपा न सकें. इसके अलावा, खर्च की डिटेल्स भी मांगी जा सकती हैं, जैसे कि आप किस महंगी जगह छुट्टियां मनाने गए ताकि पता लगाया जा सके कि कहीं किसी ने अपनी इनकम अंडररिपोर्ट तो नहीं की है.

कब आएगा नया ITR फॉर्म

इस साल तो ऐसा नहीं होने जा रहा. रिपोर्ट के मुताबिक पूरी तरह से नया ITR फॉर्म अगले वित्तीय वर्ष से लागू हो सकता है, लेकिन विभाग की कोशिश है कि कुछ नई जानकारियां इस साल के असेसमेंट ईयर (AY) के ITR में ही शामिल कर दी जाएं.

ET की रिपोर्ट के मुताबिक, इन बदलावों के साथ-साथ जो AIS (एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट) होता है, उसे भी बेहतर बनाया जा रहा है. AIS एक ऐसा स्टेटमेंट होता है जिसमें किसी टैक्सपेयर्स की पूरे साल की इनकम डिटेल दी जाती है, जैसे कि बैंक इंटरेस्ट, डिविडेंड, या TCS. अब इनमें से कई डिटेल्स पहले से भरी होती हैं ताकि ITR भरना आसान हो जाए.

इसके अलावा, विभाग ने TCS के दायरे को भी बढ़ा दिया है. अब महंगे सामान या लग्जरी चीजों की खरीदारी को भी इसमें शामिल किया गया है ताकि खर्चों के जरिए यह ट्रैक किया जा सके कि कोई अपनी इनकम तो नहीं छिपा रहा.