ऑनलाइन या ऑफलाइन लोन? जानें कहां से पर्सनल लोन लेना होगा फायदे का सौदा
ऑनलाइन पर्सनल लोन में आवेदन करना बहुत आसान है. आपको ब्रांच में जाने की जरूरत नहीं होती, और आप घर बैठे अपनी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. eKYC और डिजिटल डक्यूमेंट सत्यापन की सुविधाओं के कारण आवेदन जल्दी मंजूर हो जाता है.
आजकल जमाना मोबाइल पर सिमट गया है. फिर, लोन लेने के लिए बैंक का दरवाजा क्यों खटखटाना. कई फिनटेक कंपनियों के ऐप्स और UPI की सुविधा देने वाले ऐप्स जैसे पेटीएम, फोनपे, गूगलपे आदि आपको घर बैठे पर्सनल लोन लेने की सहूलियत देते हैं. अब सवाल उठता है कि आपके लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन, कहां से पर्सनल लोन फायदे का सौदा होगा? आइए, इन दोनों की तुलना कर के जानते हैं.
आवेदन प्रक्रिया के आधार पर
ऑनलाइन पर्सनल लोन में आवेदन करना बहुत आसान है. आपको ब्रांच में जाने की जरूरत नहीं होती, और आप घर बैठे अपनी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. eKYC और डिजिटल डक्यूमेंट सत्यापन की सुविधाओं के कारण आवेदन जल्दी मंजूर हो जाता है.
वहीं, ऑफलाइन पर्सनल लोन में आपको ब्रांच में जाकर डॉक्यूमेंट्स जमा करने होते हैं, और आवेदन प्रक्रिया थोड़ी लंबी हो सकती है. यह तरीका समय लेने वाला हो सकता है.
इंट्रेस्ट रेट के आधार पर
ऑनलाइन पर्सनल लोन आमतौर पर NBFCs द्वारा दिए जाते हैं और इनमें ब्याज दरें थोड़ी अधिक होती हैं. आप विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर ब्याज दरों की तुलना कर सकते हैं, जो आपको बेहतर रेट प्राप्त करने में मदद करती है.
दूसरा तरीका है कि आप बैंक जा कर पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करें. बैंकों की ब्याज दरें कुछ कम हो सकती हैं, क्योंकि इसे क्रेडिट स्कोर, लोन राशि और बैंक के साथ आपके संबंध जैसे कई कारक प्रभावित करते हैं.
कस्टमर एक्सपीरियंस के आधार पर
ऑनलाइन पर्सनल लोन के मामले में आपको झटपट मंजूरी मिल जाती है और लोन का डिस्बर्समेंट भी जल्दी हो जाता है. ऐसे लोन आमतौर पर आसान ग्राहक सेवाएं प्रदान करते हैं, जहां आप ऑनलाइन किसी भी समस्या का समाधान पा सकते हैं.
वहीं, ऑफलाइन लोन में आप अपने रिलेशनशिप मैनेजर से सीधे संपर्क कर सकते हैं, जो आपकी मदद करेगा. लेकिन यह प्रक्रिया लंबी हो सकती है और कई बार आपको ब्रांच में बार-बार जाना पड़ सकता है.
लोन डिस्बर्समेंट के आधार पर
ऑनलाइन पर्सनल लोन में लोन डिस्बर्समेंट बहुत तेज होता है, क्योंकि आवेदन की तुरंत मंजूरी के बाद आपको कुछ घंटों के भीतर धनराशि मिल सकती है. यह पूरी प्रक्रिया आपके लिए काफी सुविधाजनक बनाती है
ऑफलाइन लोन में लोन डिस्ट्रीब्यूशन में समय लग सकता है, क्योंकि आपको ब्रांच में जाकर सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होती हैं.
यदि आप जल्दी और सुविधाजनक तरीके से लोन लेना चाहते हैं तो ऑनलाइन पर्सनल लोन आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है. लेकिन अगर आपको पर्सनल गाईडेंस की जरूरत और आप ब्रांच में जाकर लोन प्रक्रिया पूरी करना चाहते हैं, तो ऑफलाइन पर्सनल लोन आपके लिए सही हो सकता है.
Latest Stories
टैक्सपेयर्स ध्यान दें! ITR डेडलाइन, PAN नियम और फॉर्म में बड़े बदलाव लागू, जानें क्या करें और क्या नहीं
NRI के लिए FCNR अकाउंट क्यों है खास, जानें टैक्स फ्री कमाई समेत और क्या मिलते हैं फायदे
PPF में 5 अप्रैल से पहले करें निवेश, बन सकता है ₹40 लाख फंड; 1 दिन की देरी से हो सकता है 3 लाख तक का नुकसान
