क्या पत्नी को पैसे ट्रांसफर करके बचा सकते हैं टैक्स? जानिए क्या कहता है नियम
कई लोग सोचते हैं कि अगर पैसा पत्नी के नाम कर दिया जाए, तो टैक्स कम हो जाएगा. लेकिन हकीकत इससे थोड़ी अलग है. कई मामलों में इससे कोई फायदा नहीं मिलता, बल्कि टैक्स उसी व्यक्ति के नाम पर लगता है जिसने पैसा दिया है. हालांकि सही प्लानिंग के जरिए पति-पत्नी मिलकर टैक्स जरूर बचा सकते हैं. आइए विस्तार से जानते है.
Income Tax Rule: क्या पत्नी के अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करके टैक्स बचाया जा सकता है. यह सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है. कई लोग सोचते हैं कि अगर पैसा पत्नी के नाम कर दिया जाए, तो टैक्स कम हो जाएगा. लेकिन हकीकत इससे थोड़ी अलग है. इनकम टैक्स के नियमों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच पैसे या संपत्ति का ट्रांसफर हमेशा टैक्स बचाने का आसान तरीका नहीं होता.
कई मामलों में इससे कोई फायदा नहीं मिलता, बल्कि टैक्स उसी व्यक्ति के नाम पर लगता है जिसने पैसा दिया है. हालांकि सही प्लानिंग के जरिए पति-पत्नी मिलकर टैक्स जरूर बचा सकते हैं. इसके लिए जरूरी है कि नियमों को समझकर सही तरीके से निवेश और खर्च किया जाए.
पत्नी के नाम निवेश करने पर क्या होता है
अगर आप अपनी पत्नी के नाम शेयर या फिक्स्ड डिपॉजिट करते हैं, तो उससे होने वाली कमाई आपके ही नाम पर टैक्स में जुड़ जाती है. इसे इनकम टैक्स में “क्लबिंग ऑफ इनकम” कहा जाता है. अगर आप अपनी पत्नी को प्रॉपर्टी गिफ्ट करते हैं, तो उस समय टैक्स नहीं लगता. लेकिन अगर उस प्रॉपर्टी से किराया या कोई कमाई होती है, तो उस पर टैक्स आपको ही देना होगा.
पत्नी को लोन देने का तरीका
अगर आप पत्नी को पैसा लोन के रूप में देते हैं और उस पर ब्याज लेते हैं, तो स्थिति अलग हो सकती है. इसमें पत्नी की कमाई को आपके साथ नहीं जोड़ा जाता. लेकिन यह साबित करना जरूरी होता है कि यह असली लोन है, नहीं तो टैक्स विभाग इसे गिफ्ट मान सकता है.
घरेलू खर्च के लिए पैसा
अगर पत्नी को घर खर्च के लिए पैसा दिया जाता है, तो उस पर कोई टैक्स नहीं लगता. लेकिन अगर उस पैसे से कोई निवेश करके कमाई होती है, तो उस पर टैक्स लग सकता है.
पति-पत्नी मिलकर कैसे बचाएं टैक्स
| 1. शेयर बाजार में निवेश अगर आप दोनों शेयर या इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन पर हर व्यक्ति को अलग-अलग छूट मिलती है. यानि पति और पत्नी दोनों मिलकर ज्यादा टैक्स बचा सकते हैं. |
| 2. हेल्थ इंश्योरेंस हेल्थ इंश्योरेंस पर टैक्स छूट मिलती है. अगर प्रीमियम ज्यादा है, तो पति और पत्नी अलग-अलग पॉलिसी लेकर दोनों अपनी-अपनी छूट का फायदा उठा सकते हैं. |
| 3. बच्चों की पढ़ाई का खर्च बच्चों की पढ़ाई पर भी टैक्स छूट मिलती है. अगर खर्च ज्यादा है या बच्चों की संख्या ज्यादा है, तो पति और पत्नी दोनों अलग-अलग खर्च दिखाकर ज्यादा छूट ले सकते हैं. |
| 4. होम लोन का फायदा अगर घर पति-पत्नी दोनों के नाम पर है और दोनों ने लोन लिया है, तो दोनों को अलग-अलग टैक्स छूट मिलती है. इससे EMI और ब्याज दोनों पर ज्यादा फायदा मिल सकता है. |
| 5. LTA (Leave Travel Allowance) अगर पति और पत्नी दोनों नौकरी करते हैं, तो दोनों को LTA का फायदा मिलता है. इससे 4 साल में ज्यादा यात्राओं पर टैक्स छूट ली जा सकती है. |
इसे भी पढ़ें- इस कंपनी ने मचाया धमाल! 5 साल में दिया 5000% से ज्यादा का मल्टीबैगर रिटर्न; FIIs ने भी 6 गुना बढ़ाई हिस्सेदारी
Latest Stories
Wipro के ₹15000 करोड़ शेयर बायबैक के बीच समझें नया टैक्स नियम, कैसे बदलेगा आपका रिटर्न; ये है गणित
₹10 लाख से ज्यादा एरियर… 8वें वेतन आयोग के इस प्रस्ताव से बदल सकती है सैलरी की तस्वीर
RBI की ₹16,900 करोड़ के स्टेट बॉन्ड की नीलामी! रिटेल निवेशकों को मिलेगा सुरक्षित रिटर्न का मौका
