लाडली बहना योजना में अब मिलेगा इतना अधिक पैसा, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान
Ladli Behna scheme: सीएम यादव ने कहा कि पिछले साल की तरह इस साल भी रक्षाबंधन के अवसर पर अगस्त माह में 250 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे. अक्टूबर से मासिक सहायता राशि बढ़ाकर 1500 रुपये कर दी जाएगी.
Ladli Behna scheme: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को लाडली बहना योजना के तहत मासिक वित्तीय सहायता राशि में 250 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की है. अक्टूबर में दिवाली से शुरू होने वाली इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के लिए यह राशि 1,250 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये प्रति माह कर दी जाएगी. यानी दिवाली वाले महीने से महिलाओं को इस स्कीम के जरिए अतिरिक्त सहायता राशि मिलेगी. लाडली बहना योजना राज्य सरकार की बेहद ही पॉपुलर स्कीम है.
कब से बढ़ेगी राशि?
विश्व सिकलसेल दिवस पर बड़वानी के तलून गांव में आयोजित कार्यक्रम को इंदौर कलेक्ट्रेट से ऑनलाइन संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कहा कि पिछले साल की तरह इस साल भी रक्षाबंधन के अवसर पर अगस्त माह में 250 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे. अक्टूबर से मासिक सहायता राशि बढ़ाकर 1500 रुपये कर दी जाएगी.
किसे मिल रहा स्कीम का लाभ
रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में इस योजना से 21 वर्ष से 60 वर्ष की आयु वर्ग की लगभग 1 करोड़ 27 लाख पात्र महिलाओं को लाभ मिल रहा है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने मार्च 2023 में इस योजना की शुरुआत की थी और विधानसभा चुनाव 2023 के घोषणापत्र में बीजेपी ने इस राशि को बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रति माह करने की घोषणा की थी.
कब से मिलेगा 3000 रुपये?
सीएम ने कहा कि हम अपनी लाडली बहनों को हर महीने 3,000 रुपये देने के अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध हैं. इस योजना की शुरुआत 1000 रुपये प्रति महीने से हुई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 1,250 रुपये कर दिया गया. 2028 तक हमारा लक्ष्य इसे बढ़ाकर 3,000 रुपये करना है.
खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका, इसलिए सीएम यादव ने इंदौर से कार्यक्रम में हिस्सा लिया. राज्यपाल मंगूभाई पटेल और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सड़क मार्ग से गए.
यह भी पढ़ें: Eppeltone Engineers IPO को मिला 296 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP मचा रहा धमाल
Latest Stories
PNB ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, इन 13 डेबिट कार्ड पर ATM से कैश निकालने की डेली लिमिट 50% घटेगी, देखें पूरी लिस्ट
लोन लेने से पहले भूलकर भी न करें ये गलतियां, इन 3 तरीकों से करें EMI की प्लानिंग, करें 3 जरूरी टेस्ट
HDFC Bank ने 184% तक बढ़ाया लॉकर किराया, 1 अप्रैल से लागू होंगे नए रेट; देखें पूरी लिस्ट
