SBI में फिक्स्ड डिपॉजिट करने वालों के लिए खुशखबरी, बैंक ने कुछ FDs पर ब्याज दरें बढ़ाईं, जानें क्या हैं दरें

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने FD निवेशकों के लिए चुनिंदा अवधि पर ब्याज दरें 0.25% तक बढ़ाई हैं. ये दरें 15 मार्च 2026 से लागू हो चुकी हैं. सामान्य ग्राहकों और वरिष्ठ नागरिक दोनों को इसका फायदा मिलेगा. वहीं बल्क डिपॉजिट पर भी दरें बढ़ी हैं. समय से पहले FD तोड़ने पर 1% पेनल्टी लागू रहेगी.

एसबीआई एफडी दरें Image Credit: @Money9live

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) निवेशकों को राहत देते हुए चुनिंदा अवधि के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है. यह फैसला ऐसे समय में आया है जब कई बैंक अपनी FD दरों में कटौती कर रहे हैं. SBI की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक नई दरें 15 मार्च 2026 से लागू हो चुकी हैं. आइये जानते हैं कि किन स्कीम्स में ब्याज दरें बढ़ाई गई हैं.

बल्क डिपॉजिट पर भी बढ़ी दरें

SBI ने 3 करोड़ रुपये से अधिक के बल्क डिपॉजिट पर ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट (bps) की बढ़ोतरी की है. इससे बड़े निवेशकों को ज्यादा रिटर्न मिलेगा.

आम ग्राहकों के लिए नई FD दरें

बैंक ने आम ग्राहकों के लिए भी चुनिंदा अवधि पर 0.25% तक ब्याज दर बढ़ाई है.

  • 46 दिन से 179 दिन: 5.10% से बढ़ाकर 5.35%
  • 180 दिन से 1 साल से कम: 5.60% से बढ़ाकर 5.85%
  • 1 साल से 2 साल से कम: 6.25% से बढ़ाकर 6.50%

इसे भी पढ़ें: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे PAN के नियम, आवेदन करना होगा मुश्किल, जानें नए नियम

सीनियर सिटीजन को मिलेगा ज्यादा फायदा

SBI की नीति के अनुसार वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज का लाभ मिलता रहेगा:

  • 46–179 दिन: 5.60% से बढ़ाकर 5.85%
  • 180 दिन से 1 साल से कम: 6.10% से बढ़ाकर 6.35%
  • 1 साल से 2 साल से कम: 6.75% से बढ़ाकर 7.00%

किन डिपॉजिट पर लागू होंगी नई दरें

नई ब्याज दरें केवल नए FD निवेश और मैच्योरिटी के बाद रिन्यू किए गए डिपॉजिट पर लागू होंगी. अन्य नियम और शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

समय से पहले FD तोड़ने पर पेनल्टी

यदि निवेशक FD को मैच्योरिटी से पहले तोड़ते हैं, तो बैंक 1% की पेनल्टी लगाएगा। इसका मतलब है कि देय ब्याज दर में 1% की कटौती की जाएगी. कुल मिलाकर, SBI का यह कदम FD निवेशकों के लिए राहत भरा है, खासकर ऐसे समय में जब अन्य बैंक दरें घटा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: 1 से 5 साल के लिए FD कहां कराएं? स्मॉल फाइनेंस, प्राइवेट या सरकारी बैंक, जानें कौन दे रहा बेहतर रिटर्न