बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा चढ़ा, सभी सेक्टोरल में इंडेक्स हरियाली, Paytm 5% उछला
हफ्ते के तीसरे कारोबार दिन बाजार चढ़कर खुला. सेक्टोरल मोर्चे पर सभी सेक्टर इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे थे. निफ्टी मेटल और हेल्थकेयर इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी रही, दोनों में ही 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज हुई. इसके अलावा निफ्टी ऑटो, बैंक, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स भी मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे. इसके अलावा One 97 Communications के शेयरों में 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली.

Stock Market Opening Bell: आज, 13 अगस्त को बाजार जोरदार तेजी के साथ खुला. एशियाई बाजारों में भी ऐसा ही रुझान था. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 305 अंकों की तेजी के साथ 80,544 के लेवल पर, वहीं निफ्टी 107 अंक उछलकर 24,591 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में 25 में तेजी और 5 में गिरावट देखने को मिली. आज के कारोबार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरियाली में कामकाज करते नजर आए.
सभी सेक्टर में तेजी
सेक्टोरल मोर्चे पर सभी सेक्टर इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे थे. निफ्टी मेटल और हेल्थकेयर इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी रही, दोनों में ही 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज हुई. इसके अलावा निफ्टी ऑटो, बैंक, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स भी मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे.
ब्रॉडर मार्केट पर नजर
ब्रॉडर मार्केट में बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.63 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था, जबकि बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.65 फीसदी की तेजी रही थी.
NMDC में तेजी
आज के शुरुआती कारोबार में NMDC के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली थी. शेयर 2 फीसदी बढ़कर 72.50 रुपये चला गया. दरअसल, इस तेजी के पीछे की वजह है कि कंपनी का तिमाही नतीजा. कंपनी का Q1 मुनाफा 1,968 करोड़ रुपये रहा, जो साल-दर-साल लगभग स्थिर है. रेवेन्यू 24.5 फीसदी बढ़कर 6,739 करोड़ रुपये और EBITDA 5.9 फीसदी बढ़कर 2,478 करोड़ रुपये रहा.
One 97 Communications ( Paytm ) में शानदार तेजी
आज One 97 Communications के शेयरों में 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली, जिसके बाद शेयर 1,178 रुपये के भाव पर चला गया. दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इसकी सहायक कंपनी PPSL को ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेटर के रूप में काम करने की इन-प्रिंसिपल मंजूरी दे दी है. राहत की बात यह है कि RBI ने नवंबर 2022 से PPSL पर लगाए गए मर्चेंट ऑनबोर्डिंग पर प्रतिबंध भी हटा दिए हैं.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल

निफ्टी के टॉप-5 गेनर
कंपनी का नाम | ओपन (₹) | हाई (₹) | लो (₹) | पिछला बंद (₹) | मौजूदा भाव (₹) | % बदलाव |
---|---|---|---|---|---|---|
अपोलो हॉस्पिटल | 7,403.00 | 7,610.50 | 7,389.00 | 7,236.50 | 7,605.50 | 5.10% |
बीईएल | 382.20 | 387.00 | 382.10 | 380.35 | 386.50 | 1.62% |
हिंडाल्को | 673.00 | 678.70 | 670.95 | 667.05 | 677.25 | 1.53% |
टाटा मोटर्स | 657.20 | 663.60 | 656.65 | 654.10 | 662.65 | 1.31% |
पावर ग्रिड | 287.00 | 288.40 | 286.10 | 284.65 | 287.45 | 0.98% |
निफ्टी के टॉप-5 लूजर
कंपनी का नाम | ओपन (₹) | हाई (₹) | लो (₹) | पिछला बंद (₹) | मौजूदा भाव (₹) | % बदलाव |
---|---|---|---|---|---|---|
टेक महिंद्रा | 1,515.00 | 1,518.70 | 1,500.00 | 1,509.30 | 1,501.70 | -0.50% |
मारुति | 12,840.00 | 12,877.00 | 12,793.00 | 12,840.00 | 12,794.00 | -0.36% |
एक्सिस बैंक | 1,071.10 | 1,072.80 | 1,065.10 | 1,070.00 | 1,066.40 | -0.34% |
विप्रो | 242.89 | 242.89 | 240.80 | 241.72 | 241.14 | -0.24% |
इंडसइंड बैंक | 787.00 | 787.80 | 781.10 | 783.05 | 781.40 | -0.21% |
एशियाई बाजारों में जोरदार तेजी ( 9:10 बजे तक )
- गिफ्ट निफ्टी 97 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था.
- जापान के निक्केई में 611 अंकों की तेजी देखने को मिली है.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी.
- ताइवान के बाजार में 207 अंकों की बढ़त देखने को मिली.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में करीब आधा फीसदी की तेजी देखने को मिली.
सोमवार को बाजार में रही थी शानदार तेजी
मंगलवार, 12 अगस्त को हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में करीब 850 अंकों का उतार-चढ़ाव देखने को मिला था. दिन के अंत में सेंसेक्स 368 अंक फिसलकर 80,236 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 98 अंक गिरकर 24,487 के स्तर पर आ गया था. सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयर चढ़े और 17 गिरे. मारुति के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही, जबकि टेक महिंद्रा, M&M और NTPC भी हरे निशान पर बंद हुए थे. दूसरी ओर, बजाज फाइनेंस 3 फीसदी लुढ़का और ट्रेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, HDFC बैंक व जोमैटो के शेयर 1.4 फीसदी तक टूटे थे.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories

20 रुपये से सस्ते इस शेयर में हलचल, कंपनी 10 टुकड़ों में बांटेगी शेयर! बोनस का भी देगी तोहफा

फ्री में दोगुना बढ़ जाएंगे आपके शेयर, 5 साल में 38 से 400 पार पहुंचा स्टॉक, कंपनी का बड़ा ऐलान!

रेलवे स्टॉक में बंपर मौका! 5 साल में 1800% रिटर्न, अब कंपनी में आने वाला है बड़ा बदलाव
