TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

ड्रोन स्टॉक बनेंगे कमाऊ पूत, इन 3 के पास मेक इन इंडिया का दम, 22 सितंबर के बाद हलचल तय!

GST कटौती का असर आने वाले क्वार्टर्स में इन कंपनियों के ऑर्डरबुक और मार्जिन पर दिख सकता है. Solar Industries, Bharat Forge और Zen Technologies जैसे स्टॉक्स डिफेंस पॉलिसी सपोर्ट से मीडियम से लांग टर्म में मजबूत दांव साबित हो सकते हैं.

ड्रोन स्टॉक्स. Image Credit: Canva

Drone Stocks: सरकार ने 3 सितम्बर को ड्रोन पर GST घटाकर सिर्फ 5 फीसदी कर दिया, जो 22 सितंबर से लागू होगा. पहले कैमरे वाले ड्रोन पर 18 फीसदी और पर्सनल यूज वाले ड्रोन पर 28 फीसदी GST लगता था. अब सभी तरह के ड्रोन पर सिर्फ 5 फीसदी टैक्स लगेगा. इसका फायदा होगा कि इंपोर्टेड ड्रोन की कीमतों से भारत में बनने वाले ड्रोन सस्तीे होंगे. इससे मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिलेगा. ब्रोकरेज हाउस नोमुरा का मानना है कि यह फैसला डिफेंस सेक्टर और ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के लिए बड़ा पॉजिटिव है.

क्यों जरूरी है यह फैसला?

डिफेंस प्रोक्योरमेंट में टैक्स स्ट्रक्चर का बहुत असर होता है. अब ड्रोन और उससे जुड़ी इक्विपमेंट की कॉस्ट घटेगी. इसका सीधा असर डिफेंस बजट पर पड़ेगा और सिक्योरिटी फोर्सेज सर्विलांस ड्रोन का ज्यादा इस्तेमाल कर पाएंगी. साथ ही इंडिजिनस असेंबली और रिसर्च को भी बढ़ावा मिलेगा.

Solar Industries

कंपनी का शेयर 14,144 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जो इंट्राडे में 0.91 फीसदी ऊपर है. बीते 1 साल में इसने 30.78 फीसदी का रिटर्न दिया है. Q1 FY25-26 में कंपनी का रेवेन्यू 2,183.71 करोड़ रुपये, नेट प्रॉफिट 338.7 करोड़ रुपये और EBITD 564.1 करोड़ रुपये रहा. फिलहाल इसका PE रेश्यो 101.44 है. सरकार के टैक्स कटौती फैसले से Solar Industries की प्रॉफिटेबिलिटी और डिफेंस कॉन्ट्रैक्ट्स में ग्रोथ की संभावनाएं बढ़ेंगी.

सोर्स-TradingView

Bharat Forge

इसका शेयर 1,213.6 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, इंट्राडे में 1.14 फीसदी ऊपर. बीते 1 साल में स्टॉक 22.73 फीसदी नीचे है, लेकिन पिछले हफ्ते 6.87 फीसदी की तेजी दिखी है. Q1 FY25-26 में कंपनी का रेवेन्यू 3,958.47 करोड़ रुपये, नेट प्रॉफिट 283.68 करोड़ रुपये और EBITD 722.58 करोड़ रुपये रहा. इसका PE रेश्यो 56.77 है. कमोडिटी कॉस्ट घटने और डिफेंस पॉलिसी सपोर्ट से इस स्टॉक में रिकवरी देखने को मिल सकती है.

सोर्स-TradingView

इसे भी पढ़ें- रातों-रात हुआ खेल! इस शख्स ने एक दिन में कमा लिए 9 लाख करोड़, इतनी तो मुकेश अंबानी की जीवन भर की कमाई

Zen Technologies

कंपनी का शेयर 818.1 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, इंट्राडे में 0.87 फीसदी नीचे. बीते 1 साल में स्टॉक ने 3.22 फीसदी का रिटर्न दिया है, जबकि 52W लो से 52.67 फीसदी ऊपर है. Q1 FY25-26 में कंपनी का रेवेन्यू 1,441.7 करोड़ रुपये, नेट प्रॉफिट 182 करोड़ रुपये और EBITD 267.3 करोड़ रुपये रहा. इसका PE रेश्यो 27.59 है. GST छूट मिलने से ट्रेनिंग सिम्युलेटर्स और ड्रोन ट्रेनिंग इकोसिस्टम की कॉस्ट घटेगी, जिससे कंपनी को बड़ा फायदा होगा.

सोर्स-TradingView

इसे भी पढ़ें- पहले सेबी ने किया सस्पेंड, अब एक महीने में 156 फीसदी चढ़ा शेयर, पूरी फिल्मी है कंपनी की कहानी

नोट– ऊपर लिखे शेयरों का भाव 11 सितंबर को लिया गया है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.