4 फरवरी को IT शेयरों में बिकवाली की आशंका! US से आई खबर के बाद बिगड़ा सेंटीमेंट, रडार पर रखें ये शेयर
इस तेज गिरावट के पीछे की वजह Anthropic PBC की ओर से लॉन्च किया गया लीगल ऑटोमेटेड टूल माना जा रहा है. इस टूल के आने के बाद लीगल और डेटा सर्विस टेक्नोलॉजी से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में सबसे पहले बिकवाली शुरू हुई. इसके बाद Software, Financial Services और Asset Management सेक्टर के शेयरों में भी दबाव बढ़ गया.
बुधवार, 4 फरवरी को भारतीय आईटी सेक्टर के बड़े शेयर जैसे Infosys, Wipro, Tata Consultancy Services (TCS), Persistent Systems और Coforge निवेशकों के रडार पर रहेंगे. इसकी वजह अमेरिका में सॉफ्टवेयर और SaaS कंपनियों के शेयरों में रातोंरात आई तेज गिरावट है, जिससे पूरे टेक सेक्टर का सेंटीमेंट कमजोर हुआ है. मंगलवार को वॉल स्ट्रीट पर अमेरिकी सॉफ्टवेयर शेयरों में जोरदार बिकवाली देखने को मिली. Gartner के शेयर इंट्रा डे में करीब 25 प्रतिशत तक टूट गए और कारोबार खत्म होने तक इसमें करीब 21 प्रतिशत की गिरावट रही. वहीं Adobe, Salesforce और Microsoft जैसे बड़े SaaS शेयर भी 3 से 8 प्रतिशत तक लुढ़क गए. इस बिकवाली का असर Nasdaq Index पर भी दिखा, जो रातोंरात 350 अंकों से ज्यादा गिर गया.
Infosys और Wipro के ADR भी दबाव में
अमेरिकी बाजार में आई गिरावट का असर वहां लिस्टेड भारतीय आईटी कंपनियों के ADR पर भी पड़ा. Infosys ADR करीब 6 प्रतिशत टूटा, जबकि Wipro ADR लगभग 5 प्रतिशत नीचे बंद हुआ. इससे घरेलू बाजार में भी IT Stocks पर दबाव बनने की आशंका बढ़ गई है.
बिकवाली की बड़ी वजह क्या रही
इस तेज गिरावट के पीछे बड़ा कारण Anthropic PBC की ओर से लॉन्च किया गया लीगल ऑटोमेटेड टूल माना जा रहा है. इस टूल के आने के बाद लीगल और डेटा सर्विस टेक्नोलॉजी से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में सबसे पहले बिकवाली शुरू हुई. इसके बाद Software, Financial Services और Asset Management सेक्टर के शेयरों में भी दबाव बढ़ गया. एक ही दिन में इन सेक्टरों से जुड़ी कंपनियों की करीब 285 अरब डॉलर की मार्केट वैल्यू साफ हो गई.
Nifty IT Index का हाल
घरेलू बाजार की बात करें तो मंगलवार को Nifty IT Index करीब 1.4 प्रतिशत चढ़ा था, जो पूरे बाजार की तेजी के हिसाब से ही रहा. हालांकि साल 2026 में अब तक यह इंडेक्स सिर्फ करीब 2 प्रतिशत ही ऊपर है. पिछले एक महीने में इसमें लगभग फ्लैट कारोबार देखने को मिला है. वहीं तीन महीने के नजरिये से देखें तो Nifty IT Index में करीब 8.3 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है.
इसे भी पढ़ें- इस IT स्टॉक पर केडिया फैमिला फिदा! भाग रहा शेयर, कंपनी कर रही लंबी रेस की तैयारी, 100+ देशों में फैला धंधा
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.




